*जीविका द्वारा निर्मित मास्क क्रय कर वितरण हेतु लेने की स्थिति का प्रखंडवार समीक्षा कर ज्यादा से ज्यादा खरीदारी करने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने वीसी के जरिए से सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के साथ कोविड१९ (Covid19) के संक्रमण को रोकने हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की और दिशा निर्देश दिए। समाहरणालय परिसर स्थित वीसी कक्ष में कोविड१९ (Covid19) के संक्रमण रोकने हेतु बनाए गए सभी कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी, समस्तीपुर सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सिविल सर्जन, नजारत उप समाहर्ता, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी, नगर कार्यपालक पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी…

*वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सूचना सचिव, स्वास्थ्य सचिव एवं पुलिस मुख्यालय से ए०डी०जी० ने मीडियाकर्मियों को कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन से उत्पन्न हालात के बाद सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा पटना:- वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सूचना जन-सम्पर्क विभाग के सचिव अनुपम कुमार, स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह एवं पुलिस मुख्यालय से ए०डी०जी० जितेन्द्र कुमार ने मीडियाकर्मियों को कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन से उत्पन्न हालात के बाद सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। कोरोना संक्रमण को लेकर लगातार समीक्षा की जा रही है। सूचना सचिव अनुपम कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मुख्य सचिव एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ समीक्षा की। शुक्रवार को क्षेत्रिय पदाधिकारियों से 31 मई के बाद…

*विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन के निर्देश पर जिला राजद महासचिव के नेतृत्व में सार्वजनिक जनवितरण प्रणाली के दुकानों पर उपभोक्ताओं के हाथों को सेनिटाइज कराया गया व उनके बीच जागरूकता अभियान चलाया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर: जिले के स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन के निर्देश पर जिला राजद महासचिव रामकुमार राय के नेतृत्व में टीम ने जितवारपुर चौथ पंचायत के सार्वजनिक जनवितरण प्रणाली के दुकानों पर उपभोक्ताओं के हाथों को सेनिटाइजर से सेनिटाइज कराया गया व उनके बीच जागरूकता अभियान चलाया। वहीँ जितवारपुर चौथ पंचायत के वार्ड संख्या -06 में डीलर पिंकी कुमारी के दुकान पर राजद नेताओं ने राशन उपभोक्ताओं के बीच सेनिटाइजर वितरित किया तथा उन्होंने सरकारी उचित दर की दुकानों पर राशन वितरण के दौरान पर्याप्त सामाजिक दूरी…

*आइसा नेताओं ने कोरोना वायरस से बचाव एवं जागरूकता अभियान के दौरान गरीब व जरूरतमंदों के बीच डिटौल साबुन, मास्क, सैनिटाईजर आदि का वितरण किया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र के सातनपुर पंचायत के दलित टोल में आइसा के द्वारा कोरोना वायरस से बचाव एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान जरूरतमंद लोगों के बीच डिटौल साबुन, मास्क, सैनिटाईजर आदि का वितरण किया गया। इस अवसर पर आइसा जिला सचिव सुनील कुमार ने कहा कि साफ- सफाई और शारीरिक दूरी ही कोरोना महामारी से बचाव के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है। इसके अलावे घर से बहुत जरूरी काम हो तब ही बाहर निकलें अन्यथा दूरी बनाकर घर में…

*राज्यसभा सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री एम०पी० वीरेन्द्र कुमार के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा पटना:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री एम०पी० वीरेन्द्र कुमार के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि वे एक कुशल राजनीतिज्ञ, प्रसिद्ध समाजसेवी, लेखक और पत्रकार थे। उन्होंने लोकनायक जयप्रकाश नारायण से तत्कालीन सोशलिस्ट पार्टी की सदस्यता ली थी। वह आपातकाल के दौरान जेल भी गये। वे भारतीय समाचार पत्र सोसाइटी के साथ ही भारतीय प्रेस ट्रस्ट से भी जुड़े थे। उन्होंने राजनीति, दर्शन और अर्थशास्त्र जैसे विषयों पर कई किताबें लिखी हैं। उन्हें साहित्य…

*छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा पटना:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। वहीँ मुख्यमंत्री ने अपने शोक-संदेश में कहा है कि अजीत जोगी एक प्रख्यात राजनेता थे। उन्हें छत्‍तीसगढ़ राज्‍य के पहले मुख्‍यमंत्री बनने का गौरव प्राप्‍त हुआ था। वह दो बार राज्यसभा तथा दो बार लोकसभा के सदस्य रह चुके थे। छत्तीसगढ़ के साथ-साथ देश की राजनीति में भी उनका बहुमूल्य योगदान रहा है। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत…

*सभी जिलों में आवश्यक सुविधाओं के साथ-साथ आइसोलेशन बेड्स की संख्या बढ़ायें, सभी जिलाधिकारी:- मुख्यमंत्री। हर खबर पर पैनी नजर।*

दुकानों एवं अन्य प्रतिष्ठानों में सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखें। कोरोना संक्रमण से बचाव का यही सबसे प्रभावी उपाय है। वंदना झा पटना:- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एक अणे मार्ग स्थित नेक संवाद भवन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना संक्रमण से प्रभावी नियंत्रण, निगरानी एवं रोकथाम हेतु उच्चस्तरीय समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के जिलाधिकारियों ने अपने-अपने जिलों में कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति, ब्लॉक क्वारंटाइन सेंटर पर की गई व्यवस्था, जिले में ब्लॉक क्वारंटाइन सेंटर की…

*बिहार बोर्ड मैट्रिक के परीक्षा में दुर्गेश कुमार द्वारा 480 अंक प्राप्त कर पूरे बिहार में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर शिक्षाविदों व साहित्यकारों ने अपने आशीर्वचनो से उज्ज्वल भविष्य की कामना की। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- बिहार बोर्ड मैट्रिक के परीक्षा में उजियारपुर प्रखंड के मालती पंचायत निवासी दुर्गेश कुमार द्वारा 480 अंक प्राप्त कर पूरे बिहार में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर शिक्षाविदों व साहित्यकारों ने उनके निवास स्थान पर जाकर अपने आशीर्वचनो से आप्लावित एवं उज्जवल भविष्य की कामना किया। वहीँ पूर्व प्राचार्य व साहित्यकार राजकुमार राय (राजेश), अवकाशप्रात रेल कर्मचारी व साहित्यकार रामाश्रय राय “राकेश”, अवकाशप्राप्त शिक्षक जगदीश प्रसाद यादव, अवकाशप्राप्त प्राचार्य हरि नारायण राय तथा देसुआ हाई स्कूल के शिक्षक रंजीत कुमार राय आदि ने बुके, अंगवस्त्र,…

*जिन श्रमिकों की क्वारंटाइन अवधि प्रोटोकाॅल के अनुसार पूर्ण हो गयी है, उन्हें दिशा-निर्देशों के अनुरूप विशेष प्रयास कर रोजगार उपलब्ध कराया जाय। सभी संबंधित विभाग इसका अनुश्रवण करें:- मुख्यमंत्री। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा पटना:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्य सचिव एवं अन्य वरीय अधिकारियों के साथ कोविड-19 के मद्देनजर किये जा रहे कार्यो की उच्चस्तरीय समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि लाॅकडाउन के दौरान बिहार के बाहर अन्य राज्यों में फॅसे लोगो को मुख्यमंत्री राहत कोष से मुख्यमंत्री विशेष सहायतान्तर्गत आपदा प्रबंधन विभाग के माध्यम से 1,000 रूपये की राशि दी गयी है किंतु कुछ ऐसे लोग भी हैं, जिनका बिहार के किसी भी बैंक में खाता संधारित नहीं था। मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुये कहा कि…

*जिलाधिकारी ने होम क्वारांटाइन किए गए लोगों का होम तो होम सर्वे करने का निर्देश पीएचसी प्रभारी को दिया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने वीसी के जरिए से सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के साथ कोविड१९ (Covid19) के संक्रमण को रोकने हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की और दिशा निर्देश दिए। समाहरणालय परिसर स्थित वीसी कक्ष में कोविड१९ (Covid19) के संक्रमण रोकने हेतु बनाए गए सभी कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी, समस्तीपुर सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सिविल सर्जन, नजारत उप समाहर्ता, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी, नगर कार्यपालक पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी…