![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2020/05/IMG_20200108_222823-1-840x834-1.jpg)
वंदना झा
पटना:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। वहीँ मुख्यमंत्री ने अपने शोक-संदेश में कहा है कि अजीत जोगी एक प्रख्यात राजनेता थे।
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2020/05/IMG-20200529-WA0012-840x553.jpg)
उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य के पहले मुख्यमंत्री बनने का गौरव प्राप्त हुआ था। वह दो बार राज्यसभा तथा दो बार लोकसभा के सदस्य रह चुके थे। छत्तीसगढ़ के साथ-साथ देश की राजनीति में भी उनका बहुमूल्य योगदान रहा है। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2020/05/IMG_20200418_000220-1.jpg)
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर-शान्ति तथा उनके परिजनों एवं समर्थकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।