*राज्यसभा सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री एम०पी० वीरेन्द्र कुमार के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा

पटना:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री एम०पी० वीरेन्द्र कुमार के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि वे एक कुशल राजनीतिज्ञ, प्रसिद्ध समाजसेवी, लेखक और पत्रकार थे। उन्होंने लोकनायक जयप्रकाश नारायण से तत्कालीन सोशलिस्ट पार्टी की सदस्यता ली थी। वह आपातकाल के दौरान जेल भी गये। वे भारतीय समाचार पत्र सोसाइटी के साथ ही भारतीय प्रेस ट्रस्ट से भी जुड़े थे। उन्होंने राजनीति, दर्शन और अर्थशास्त्र जैसे विषयों पर कई किताबें लिखी हैं।

उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार और केरल साहित्य अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। वे तीन बार प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया के चेयरमैन रह चुके थे और निधन के वक्त वह इस न्यूज एजेंसी के बोर्ड में डायरेक्टर थे। उनके निधन से राजनीतिक, सामाजिक एवं साहित्यिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Related posts

Leave a Comment