*जीविका द्वारा निर्मित मास्क क्रय कर वितरण हेतु लेने की स्थिति का प्रखंडवार समीक्षा कर ज्यादा से ज्यादा खरीदारी करने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा
समस्तीपुर बिहार।

समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने वीसी के जरिए से सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के साथ कोविड१९ (Covid19) के संक्रमण को रोकने हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की और दिशा निर्देश दिए। समाहरणालय परिसर स्थित वीसी कक्ष में कोविड१९ (Covid19) के संक्रमण रोकने हेतु बनाए गए सभी कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी, समस्तीपुर सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सिविल सर्जन, नजारत उप समाहर्ता, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी, नगर कार्यपालक पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

जिलाधिकारी ने क्वॉरेंटाइन केंद्र में प्रवासी मजदूरों के रजिस्ट्रेशन कार्य और बैंक खाता संख्या लेने के कार्य की समीक्षा प्रखंडवार की और दिशा निर्देश दिए। वहीँ कैंप से प्राप्त शिकायतों का निवारण जल्द से जल्द करने का निर्देश जिलाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी को दिया।पंचायतों में जीविका द्वारा निर्मित मास्क क्रय कर सर्व साधारण में वितरण हेतु लेने की स्थिति का प्रखंडवार समीक्षा कर ज्यादा से ज्यादा खरीदारी करने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया। वहीँ बाढ़ की तैयारी के संबंध में जिलाधकारी ने निम्नलिखित बिंदुओं पर निर्देश दिए:-

०१. सभी प्रखंड के रिस्क क्षेत्र वाले पंचायतों के परिवारों का बैंक खाता व अन्य जानकारी आपदा संपूर्ती पोर्टल पर अपडेट कराना सुनिश्चित करें अंचलाधिकारी। ०२. सरकारी नावों का भौतिक सत्यापन कर मरम्मती कराना और अन्य नावों का सर्वे कर निबंधन कराना है। ०३. बाढ़ के समय के आश्रय स्थलों का भौतिक सत्यापन करना है। ०४. राहत बचाव दल एवं अन्य प्रशासनिक कार्य की तैयारी करना है। इस आशय की जानकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के व्हाट्सएप के द्वारा प्रेस को मिला।

Related posts

Leave a Comment