*जिलाधिकारी ने होम क्वारांटाइन किए गए लोगों का होम तो होम सर्वे करने का निर्देश पीएचसी प्रभारी को दिया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा
समस्तीपुर बिहार।

समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने वीसी के जरिए से सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के साथ कोविड१९ (Covid19) के संक्रमण को रोकने हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की और दिशा निर्देश दिए। समाहरणालय परिसर स्थित वीसी कक्ष में कोविड१९ (Covid19) के संक्रमण रोकने हेतु बनाए गए सभी कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी, समस्तीपुर सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी,

सिविल सर्जन, नजारत उप समाहर्ता, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी, नगर कार्यपालक पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। वहीँ जिलाधिकारी ने क्वॉरेंटाइन केंद्र में आने वाले प्रवासी मजदूरों के रजिस्ट्रेशन कार्य और बैंक खाता संख्या लेने के कार्य की प्रखंडवार समीक्षा की और इसे शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने होम क्वारांटाइन किए गए लोगों का होम तो होम सर्वे करने का निर्देश पीएचसी प्रभारी को दिया। लक्षण पाए जाने पर उन्हें प्रखंड हेल्थ कैंप में रख कर उनका का फूल टेस्टिंग करवाया जाएगा।


जिलाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारी को अपने प्रखंड अन्तर्गत क्वारांटिन कैंप में मेस कमिटी गठित करने का निर्देश दिया। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को यह सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया कि सर्व साधारण में मास्क वितरण में सभी मुखिया और जीविका के द्वारा निर्माण किए गए मास्क को प्राथमिकता देंगे। इस आशय की जानकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के व्हाट्सएप द्वारा प्रेस को मिला

Related posts

Leave a Comment