*थाना प्रभारी को किया सम्मानित। हर खबर पर पैनी नजर।* 

नवीन कुमार वर्मा समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के विदेह नगर डरोडी में चकमेहसी थानाध्यक्ष को पुलिस-पब्लिक फ्रेंडली व उत्कृष्ट कार्य के लिए मंगलवार को समाजसेवी पीयूष पुष्कर के द्वारा मिथिला परम्परा के अनुसार सम्मानित किया गया। इस मौके पर एकता त्रिवेदी, प्रणय पल्लव, अमृत ठाकुर, अनमोल कुमार, अजय कुमार, दिनेश ठाकुर सहित आदि मौजूद थे।

*पुलिस ने वाहन के साथ शराब किया बरामद, दो गिरफ्तार। हर खबर पर पैनी नजर।* 

नवीन कुमार वर्मा समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के चकमेहसी थाना के सहुरी गांव से मंगलवार की देर रात सदर डीएसपी प्रीतीश कुमार के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर विदेशी शराब अनलोडिंग करते एक ट्रक और पिकअप को 266 कार्टून शराब के साथ पकड़ने में पुलिस ने सफलता हासिल की है। वहीं मौके से पुलिस ने पिकअप चालक और एक अन्य को दबोच लिया। घटना स्थल से शराब धंधेबाज और ट्रक चालक फरार हो गया। गिरफ्तार दोनों  पूसा थाना क्षेत्र के देवपार गांव का चालक राजीव कुमार…

*कार सहित दो शराब कारोबारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। हर खबर पर पैनी नजर।* 

नवीन कुमार वर्मा समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर चौक से कार  सहित दो विदेशी शराब कारोबारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। वहीं एक कार बीआर 06 सी 8672 पर लदी 10 कार्टून विदेशी शराब के साथ लदौरा गांव निवासी के राजेश्वर सिंह का 35 वर्षीय पुत्र नितिन कुमार, दूसरा व्यक्ति मालीपुर गांव निवासी दिगंबर राय का पुत्र 23 वर्षीय छोटू कुमार के रूप में पहचान हुई है। वहीं कल्याणपुर थाना अध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गस्ती के दौरान दोनों को गिरफ्तार किया गया।

*प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरण समारोह सम्पन्न। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के रोसड़ा अनुमंडल क्षेत्र में राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के तत्वधान में प्रदान रूरल एंडीएवोर्स एसोशिएन द्वारा वेणु शिल्प प्रशिक्षण कार्यक्रम का सामापन समारोह का आयोजन पांचूपुर रोसेरा मे किया गया। जिसमे जिला विकास प्रबंधक, नाबार्ड जयंत विष्णु ने सभी प्रशिक्षुओ को बताये कि आगे आपलोगो का भाविषय बहुत अच्छा है, आपलोगो ऑनलाइन के माध्यम से आगे बढ़े और बैंक से जुड़े। वहीं एलडिएम पी० के० सिंह ने बताया कि नारी शक्ति का रूप है, प्रशिक्षुओ का समान बना देख कर बोले…

*ईडी ने दिया डीएस व सीएस को निर्देश। हर खबर पर पैनी नजर।* 

रमेश शंकर झा मधुबनी:- कोरोना संक्रमण के प्रसार के ट्रेंड को समझने एवं इसकी व्यापकता की निगरानी के मद्देनजर जिले में जनसंख्या आधारित सीरो-सर्वेक्षण के तीसरे चरण की शुरुआत गुरुवार 24 दिसंबर से होगी। विदित हो कि जिले में मई एवं अगस्त में भी सीरो सर्वे किया गया था। आईसीएमआर की टीम करेगी सर्वे -जारी दिशा-निर्देश के अनुसार भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अंतर्गत पटना में स्थित आर०एम०आर०आई० एम० एस० संस्था के सदस्य जिले में सीरो-सर्वेक्षण करेंगे। वहीं सिविल सर्जन सुनील कुमार झा ने बताया आईसीएमआर की टीम में…

*सभी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में सेंटर ऑफ एक्सिलेंस बनाएं:- मुख्यमंत्री।*

RSJDesk पटना:- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में श्रम संसाधन तथा विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग की समीक्षा बैठक की। समीक्षा के दौरान आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय पार्ट-2 के तहत श्रम संसाधन तथा विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग से कार्यान्वित होने वाली योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। समीक्षा बैठक में श्रम संसाधन विभाग के सचिव मिहिर कुमार सिंह ने आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय पार्ट-2 के तहत विभाग से जुड़ी योजनाओं के संबंध में प्रस्तुतीकरण दिया। प्रस्तुतीकरण में आई०टी०आई० को सेंटर ऑफ एक्सिलेंस बनाना, नए…

*कबाब और बिरयानी के शौकीनों के लिए बेहतर विकल्प बना फिगट्री कैफे। हर खबर पर पैनी नजर।*

ANSDESK पटना:- अपनी उत्कृष्ट सेवाओं से ग्राहकों का दिल जीतने के लिए प्रसिद्ध फिगट्री होटल्स ने पटना में अपने पहले फिगट्री कैफे की शुरुआत की। इस कैफे का शुभारंभ मुख्य अतिथि फिगट्री कैफे के चीफ कंसलटेंट बिपिन झा के द्वारा पटना के एग्जीबिशन रोड स्थित पी मॉल (बिग बाजार के निकट) में किया गया। शुभारंभ के पश्चात आयोजित प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए बिपिन झा ने बताया कि कबाब, बिरयानी और करी की विशेषता से परिपूर्ण यह कैफे पाटनवासिओं को बेहतरीन स्वाद और बेहतर सर्विस से रूबरू कराएगा। उन्होंने कहा कि ग्राहक…

*ग्रामीणों ने एक अपराधी को पकड़ कर किया धुनाई, किया पुलिस के हवाले, दूसरा भागने में सफल। हर खबर पर पैनी नजर।* 

DkDesk समस्तीपुर:- जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ पंचायत में सोमवार हाट पर बीते सोमवार की संध्या ग्रामीणों ने एक अपराधी को पकड़ कर धुनाई कर दिया। वहीं दूसरा अपराधी भागने में सफल रहा। आक्रोशित भीड़ ने अपराधी के मोटरसाइकिल को जला दिया एवं पकड़े गए अपराधी को पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं  पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक लोडेड देशी कट्टा बरामद किया। वहीं थानाध्यक्ष शम्भूनाथ सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराधी दो की संख्या में थे और कहीं…

*नदी में मिला अज्ञात महिला का शव। हर खबर पर पैनी नजर।*

DkDesk समस्तीपुर:- जिले से सटे रसीदपुर गांव के समीप बलान नदी में लगभग एक 30 वर्षीय अज्ञात महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई।  देखते ही देखते लोगों की काफी भीड़ जुट गई। इसके साथ ही ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची बेगुसराय जिले के बछवारा थाने की पुलिस  ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। लोगों का कहना था कि किसी ने उक्त महिला की हत्या कर उक्त स्थान पर फेंक दिया है।

*अग्निपीड़ितों के बीच बांटी गई अनुदान की राशि। हर खबर पर पैनी नजर।*

JKA Desk समस्तीपुर/खानपुर:-  अंचलाधिकारी खानपुर के द्वारा रेबड़ा पंचायत के सात अग्निपीड़ितों के बीच अनुग्रह अनुदान राशि की दूसरी एवं तीसरी किश्तों के रूप में 6800 रु० प्रति परिवार को वितरण किया गया। बता दें कि पिछले दिनों रेबड़ा पंचायत के वार्ड नं०- 2 सिंगियाही गांव में आगजनी हो गई थी। जिससे देखते ही देखते 7 घर पूर्णतः जलकर राख हो गया था। वहीं अनुदान लेने वालों में भाग्यनारायण राय, सुरेंद्र राय, शत्रुघ्न राय, राधेश्याम राय, दिनेश राय, केदार राय उपस्थित थे। इस मौके पर शिक्षक लाल बाबू अंचल नज़ीर…