नवीन कुमार वर्मा समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर प्रखंड सभागार में गुरुवार को बीडीओ धर्मवीर कुमार प्रभाकर की अध्यक्षता में प्रखंड क्षेत्र के पंचायत सचिव, कार्यपालक सहायक, विकास मित्र की बैठक आयोजित की गई। जिसमे बीडीओ ने सभी कर्मचारियों को आगामी पंचायत चुनाव को लेकर 28 दिसंबर तक वोटर लिस्ट का विच्छेदन कर कार्यालय में प्रतिवेदन समर्पित करने को कहा है। इस मौके पर प्रधान लिपिक शेख अलाउद्दीन, पंचायत सचिव अशोक सिंह, मिथिलेश सिंह, लोकेश नाथ झा, विनोद कुमार, मोहम्मद फहीम सहित सभी कर्मी उपस्थित थे।
Category: बिहार
*एक सप्ताह के अंदर फर्जीवाड़ा का एफआईआर दर्ज नहीं तो जिलाधिकारी के समक्ष अनशन;- बंदना सिंह। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा समस्तीपुर:- जिले के ताजपुर प्रखण्ड क्षेत्र के स्थानीय पांडेय पोखर फर्जीवाड़ा मामले पर एफआईआर दर्ज करने, नलजल योजना, दाखिल- खारिज, एलपीसी, मातृ वंदना योजना आदि में गड़बड़ी की जांच व कार्यवाई करने से संबंधित पत्र अधिकारियों को 2 दिसंबर को देने के बाद मामले पर सुधी नहीं लिए जाने के खिलाफ प्रखंड मुख्यालय पर 16 दिसंबर से शुरू भाकपा माले द्वारा घेरा डालो डेरा डालो आंदोलन के 8वें दिन बुधवार की संध्या जिला मुख्यालय से सदर एसडीओ रवींद्र कुमार दीवाकर, डीएसपी प्रीतीश कुमार के अलावे बीडीओ मनोज कुमार,…
*राजद कार्यालय परिसर में महान समाजवादी नेता स्वर्गीय रामजपित राय की 20वींं पुण्य तिथि पर नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के कर्पूरी आश्रम स्थित जिला राजद कार्यालय परिसर में महान समाजवादी नेता, कवि, लेखक, साहित्यकार स्वर्गीय रामजपित राय की 20वींं पुण्य तिथि पर उनके तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर एक विचार गोष्ठी भी आयोजित की गई। वहीं श्रद्धांजलि सभा सह विचार गोष्ठी की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी ने किया। संचालन पूर्व प्राचार्य राजकुमार राय, व धन्यवाद् ज्ञापन पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती ने किया। श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश राजद के…
*चार जनवरी से सताईस जनवरी तक चलेगी रक्सौल एलटीटी विशेष रेल गाड़ी। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- रेलवे प्रशासन ने गाड़ी संख्या 05547/05548 रक्सौल – लोकमान्य तिलक टर्मिनल विशेष एक्सप्रेस रेल गाड़ी के परिचालन का निर्णय लिया है। गाड़ी का समय-सारणी एवं ठहराव निम्न प्रकार होगा:- ०१. गाड़ी संख्या 05547 रक्सौल – एलटीटी एक्सप्रेस:- यह गाड़ी दिनांक 04/01/2021 से 25/01/2021 तक प्रत्येक सोमवार रक्सौल से 19.15 बजे प्रस्थान करेगी तथा बैरगनिया- 20:08/20:10, सीतामढ़ी- 21:05/21:10, मुजफ्फरपुर- 22:45/23:15, हाजीपुर 00:01/00:06, पाटलीपुत्रा- 01:10/01:20 पंडित दीनदयाल उपाध्याय 05:00/05:10, मिर्जापुर- 06:10/06:15, प्रयागराज छयोकी 07:38/07:40, सतना 11:15/11:20, कटनी 12:35/12:40, जबलपुर- 14:00/14:10, ईटारसी- 17:40/17:50, खंडवा- 20:27/20:30, भुसावल- 22:20/22:25, मनमाड- 00:48/00:50,…
*मेेल व एक्सप्रेस रेलगाड़ी के परिचालन तिथियों में विस्तार। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निम्नलिखित गाड़ियाँ जो दिनांक 31/01/21 तक लिए हीं अधिसूचित थीं, के परिचालन तिथियों में विस्तार करने का निर्णय लिया है। अब यह गाड़ियाँ अपने नये विस्तारित तिथियों के अनुसार निम्न प्रकार चलेगीं:- ०१. गाड़ी संख्या 01033 पूणे- दरभंगा विशेष गाड़ी:- यह गाड़ी दिनांक 06/01/2021 से 27/01/2021 तक प्रत्येक बुधवार को पूणे से दरभंगा के लिए प्रस्थान करेगी। ०२. गाड़ी संख्या 01034 दरभंगा- पूणे विशेष गाड़ी:- यह गाड़ी दिनांक 08/01/2021 से 29/01/2021 तक प्रत्येक शुक्रवार को…
*व्यस्तम समपार फाटकों पर राहगीरों को सतर्क करेंगे स्काउट एवं गाईड। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- पूर्व मध्य रेल मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के आलोक में मंडल रेल प्रबंधक अशोक माहेश्वरी के निर्देशानुसार मंडल के व्यस्तम समपार फाटकों पर राहगीरों को सतर्क करने, फाटक बन्द रहने पर लाईन पार नहीं करने देने आदि कार्य हेतु, पूर्व मध्य रेल भारत स्काउट एवं गाईड के समस्तीपुर जिला संघ के सदस्यों को लगाया गया है। वहीं स्काउट एवं गाईड के सिनियर लीडर एवं रोवर दिनांक 22/12/2020 से मंडल व्यस्त समपार फाटकों पर अपना योगदान दे रहे हैं। यह स्काउट के सदस्य समपार फाटकों पर राहगीरों…
*जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजस्व की हुई समीक्षात्मक बैठक। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के समाहरणालय परिसर स्थित जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजस्व की समीक्षात्मक बैठक हुई। जिसमें भूमि सुधार उप समाहर्ता दलसिंहसराय प्रभारी पदाधिकारी राजस्व शाखा तथा पटोरी एवं दलसिंहसराय अनुमंडल के अंचल अधिकारियों ने भाग लिया। इस बैठक में म्यूटेशन के बिंदुओं की समीक्षा की गई। मोहनपुर तथा पटोरी अंचल के म्यूटेशन परसेंटेज कम होने पर उन्हें अपने कर्मचारी के लॉगिन में पेंडिंग इग्नू को 7 दिनों की समय सीमा के अंदर निष्पादित करने का निर्देश दिया। परिमार्जन पोर्टल पर सबमिट किए जाने वाले आवेदनों की भी…
*बिहार लोक सेवा आयोग की 66वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 19 केंद्रों पर संचालित की जाएगी। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा। समस्तीपुर:- जिले के समाहरणालय परिसर में गुरुवार को बीपीएससी 66वीं (BPSC 66वीं) परीक्षा के सफल संचालन हेतु बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें सभी केंद्र अधीक्षकों प्रतिनियुक्त पदाधिकारीगण भी मौजूद थे। *बैठक में निम्नांकित बिंदुओं पर विचार किया गया:-* ०१. बिहार लोक सेवा आयोग पटना द्वारा आयोजित 66वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा दिनांक 27/12/ 2020 दिन रविवार को एक पाली में मध्यान 12:00 बजे से अपराहन 2:00 तक जिला मुख्यालय अंतर्गत 19 परीक्षा केंद्रों पर संचालित की…
*चौधरी चरण सिंह जयंती के अवसर पर किसान गोष्ठी आयोजित। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर: जिले के नगर भवन में किसानों के मसीहा सह पूर्व प्रधानमंत्री स्मृति शेष चौधरी चरण सिंह जयंती के अवसर पर किसान गोष्ठी कार्यक्रम आयोजित की गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी तथा संचालन राजद किसान सेल के जिलाध्यक्ष राजेश्वर महतो ने किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रदेश राजद के प्रधान महासचिव सह विधायक आलोक कुमार मेहता ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा लाये गए तीनो कृषि कानून जनविरोधी व किसन विरोधी है। कृषि कानून देश के अन्नदाता के साथ धोखा व छलावा…
*कुछ राजनीतिक दल किसानों को बहला-फुसलाकर अपनी राजनीतिक रोटी सेकना चाहते है:- केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- केंद्रीय गृह राज्य मंत्री सह उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद नित्यानंद राय ने आज दलसिंहसराय के कृषि बाजार समिति में आयोजित महा किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का यह संकल्प है की किसानों की आमदनी दुगुनी करेंगे। इससे उनके घरों में खुशियां आएगी। इस दुगुनी आमदनी करने के लिए किसानों के लिए कई क्रांतिकारी कदम उठाएं गए हैं। किसान अपनी फसल को कहीं भी बेच सकते हैं। जहां उन्हें अधिक कीमत मिले। मंडी को समाप्त नहीं किया गया है। किसान अपने मन…
