*पूर्व रेलवे के जी एम पुनीत शर्मा पहुँचे भागलपुर, किया पार्क का उद्घाटन। हर खबर पर पैनी नजर।*

जी एम पुनीत शर्मा ने कहा यहां से दिया जाता सर्वाधिक रेवेन्यू, वर्ष के आख़िर तक यहां चार लिफ्ट लगेंगे। संजीव मिश्रा, भागलपुर:- पूर्व घोषित दौरे के तहत पूर्व रेलवे के जीएम पुनीत शर्मा गुरुवार को भागलपुर पहुचे। उनके आने के पूर्व ही भागलपुर रेलवे स्टेशन को दुल्हन की तरह सजाया गया था। काफी साफ सफाई, पेंट, लाइट आदि कई चीजों को दुरुस्त किया गया था। दिनरात इनके आने के पूर्व सफाई अभियान चलाया गया था। जो गुरुवार को दिखा भी।अपने दौरे में इन्होंने भागलपुर रेल इलाके का जायजा लिया।…

*शिवभक्तों ने जल उठा कर 108 फिट लंबा कावंर के साथ हुए बाबा बासुकीनाथ रवाना। हर खबर पर पैनी नजर।*

108 फिट लंबा कावंर लेकर निकले सबौर के शिवभक्त। दो दशकों से जा रहे पैदल बाबा बासुकीनाथ मंदिर। जत्थे में लगभग 150 की संख्या में थे शिवभक्त। संजीव मिश्रा, भागलपुर:- शिवभक्तों के दीवानों की बात ही निराली है, क्या बूढ़े, क्या बच्चे, क्या जवान, लड़की हो या लड़का, औरत हो या मर्द सभी भक्ति में डूब जाते हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं जिले के सबौर प्रखंड के बाबूपुर मोड़, रजनदिपुर व मिराचक के शिवभक्तों की। गुरुवार को शिवभक्तों ने इतिहास रचा। सबौर से निकले शिवभक्त जिले के…

*बिहार भर के 14 विश्वविद्यालयों के 2100 खिलाड़ी हुए शामिल, कुलाधिपति फागू चौहान ने किया विधिवत उद्घाटन। हर खबर पर पैनी नजर।*

टीएमबीयू में एकलव्य प्रतियोगिता का शानदार आगाज, कुलाधिपति को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर संजीव मिश्रा भागलपुर:- जिले के टीएमबीयू भागलपुर में एकलव्य प्रतियोगिता का शानदार आगाज गुरुवार को हो गया। बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति फागू चौहान ने गुरुवार को प्रतियोगिता का किया विधिवत उद्घाटन । इस मौके पर कुलाधिपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मौके पर विभिन्न विश्वविद्यालयों के खिलाड़ियों की ओर से झांकी निकाली गई। इंटर स्टेट प्रतियोगिता में पूरे बिहार के 14 विश्वविद्यालयों के 2100 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। नौ फरवरी…

*बिहार के औरंगाबाद जिले के दाऊदनगर में पहली बार होगा बाल फिल्म फेस्टिवल आयोजन। हर खबर पर पैनी नजर।*

डेस्क मोतिहारी,पू.च.। पूर्वी चंपारण बिहार के औरंगाबाद में 7 से 9 फरवरी तक धर्मवीर फिल्म एंड टीवी प्रोडक्शन व विद्या निकेतन ग्रुप ऑफ स्कूल द्वारा आयोजित होने वाले तीन दिवसीय अंतराष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव में पूर्वी चंपारण जिले बिजबनी घोड़ासहन निवासी युवा सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र भी अपनी कला का जौहर बिखरेंगे। इस कार्यक्रम में शिरकत करने के धर्मवीर फिल्म एंड टीवी प्रोडक्शन के डायरेक्टर धर्मवीर भारती ने प्रख्यात सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र को ईमेल के जरिए पत्र भेज आमंत्रित किया हैं। वही एक ट्रक बालू समेत रंग बिरंगे अबीर की व्यवस्था…

राजद सुप्रीमो खुद श्री 420, किस मुंह से दे रहे प्रवचनः- *मंगल पांडेय।* हर खबर पर पैनी नजर।

सोशल काम छोड़ सिर्फ सोशल मीडिया पर लोगों को भड़का रहा है राजद। विवेक कुमार यादव। पटना:- राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बयान पर पलटवार करते हुए मंगल पांडेय ने कहा कि लालू प्रसाद *उल्टे चोर कोतवाल को डांटे* वाली कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं। श्री पांडेय ने लालू प्रसाद को श्री 420 बताते हुए कहा कि खुद तो भ्रष्टाचार जैसे गंभीर मामलों में होटवार जेल के चिंतन गृह में प्रायश्चित कर रहे हैं। लेकिन ट्वीटर के जरिये प्रवचन देने से बाज नहीं आ रहे हैं। उन्हें मालूम होना…

*470वर्ष पुराने रहस्यमयी किले में सैकड़ों सुरंगें और तहखाने हैं, यहां जाने से डरते हैं लोग। हर खबर पर पैनी नजर।*

अनूप नारायण सिंह पटना:- दुनिया में ऐसे कई किले हैं, जो अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए हैं। एक ऐसा ही किला बिहार के रोहतास जिले में भी है, जिसे ‘शेरगढ़ का किला’ कहते हैं। अफगान शासक शेरशाह सूरी के इस किले में सैकड़ों सुरंगें और तहखाने हैं, जिनके बारे में कहा जाता है कि ये सुरंगें कहां खुलती हैं, इसके बारे में आज तक किसी को भी पता नहीं चला। कैमूर की पहाड़ियों पर मौजूद इस किले की बनावट दूसरे किलों से बिल्कुल अलग है। यह इस तरह…

*माउंट लिट्रा जी के एनुअल स्पोर्ट्स डे संपन्न। हर खबर पर पैनी नजर।*

अनूप नारायण सिंह। पटना:- दानापुर माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल “दानापुर” के प्रांगण में 4था वार्षिक खेल दिवस बहुत ही जोश तथा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । कार्यक्रम की शुरुआत छात्रों द्वारा एक बहुत ही मधुर एवं उत्साहित गीत के साथ हुई ।माननीय निदेशकगण  श्री नीलेश सिन्हा तथा श्री बी के सिंह के द्वारा मशाल जलाकर कार्यक्रम का उदघाटन किया । जिसके तुरंत बाद स्कूल  के सभी  हाउस जैसे दा विंची, कोलंबस, गांधी एवं आइंस्टाइन के कप्तानों ने अपनी टीम के साथ झंडा लेकर मार्च पास के साथ शपथ ग्रहण किया…

*फिल्‍म ‘लैला मजनू’ में डॉमिनेटिंग मदर की भूमिका में नजर आयेंगी बंदनी मिश्रा। हर खबर पर पैनी नजर।*

समय के साथ बदलता है फिल्‍म मेकिंग का नजरिया:- बंदनी मिश्रा। अनूप नारायण सिंह पटना:- भारतीय सिनेमा में बंदनी‍ मिश्रा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। मिथुन चक्रवर्ती, सनी देओल सरीखे स्‍टारों के साथ काम कर चुकीं बंदनी मिश्रा इन दिनों वे भोजपुरी सिनेमा में काफी सक्रिय हैं। जल्‍द ही उनकी एक बेहद महत्‍वपूर्ण फिल्‍म ‘लैला मजनू’ रिलीज होने वाली है। इस फिल्‍म में वे फिल्‍म के अभिनेता प्रदीप पांडेय चिंटू की मां के किरदार में नजर आने वाली हैं। फिल्‍म से उन्‍हें काफी उम्‍मीदें हैं। उनका मानना है कि…

*नये लुक में कहर बरपा रही हैं गुंजन पंत। हर खबर पर पैनी नजर।*

अनूप नारायण सिंह पटना:- भोजपुरी सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्री गुंजन पंत इन दिनों गोरखपुर की हसीन वादियों में अपनी आने वाली फिल्‍म ‘हमरे मरद के मेहरारू’ की शूटिंग में जोर-शोर से लगी हुई हैं। गुंजन इस फिल्‍म में काफी अलग अंदाज में नजर आने वाली हैं। इस फिल्‍म में उनके साथ लीड रोल में प्रेम सिंह और विमल पांडे नजर आने वाले हैं। दोनों हीरो की तारीफ करते हुए गुंजन ने कहा कि नये टैलेंट के साथ काम करने का अपना अलग अनुभव होता है। फिल्‍म ‘हमरे मरद के मेहरारू’…

*गरीबी की अभाव भी नहीं रोक पाई, मंजिल तक पहुंचने में। हर खबर पर पैनी नजर।*

अनूप नारायण सिंह। पटना:- 2 फरवरी 1979 को गाजीपुर में जन्‍मे दिनेशलाल यादव निरहुआ आज अपनी जिंदगी की जिस ऊंचाईयों पर हैं। उसके लिए उनका मेहनत, दृढ़ संकल्‍प और ईमानदारी है। तभी आज वे अभिनेता के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेता भी हैं। मगर एक वक्त ऐसा भी था जब तंगी में निरहुआ और उनके परिवार को जिंदगी गुजर बसर करनी पड़ी थी। वहीँ निरहुआ जब यूपी के गाजिपुर के टंडवा गांव में रहा करते थे तो जीवन उस समय उनके लिए इतना सरल नहीं था। वे चकाचौंध की…