*पुण्यतिथि पर याद किए गए रामलखन। हर खबर पर पैनी नजर।*

मणि भूषण समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के मिश्रौलिया में सोमवार को प्रखर शिक्षाविद राम लखन सिंह की आठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया । अध्यक्षता अशोक कुमार सिंह ने की । श्रद्धांजलि देते हुए लोगों ने राम लखन बाबू के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया । सभा को राम नारायण सिंह, गणेश प्रसाद सिंह, डॉ. विष्णु देव प्रसाद सिंह, महेश्वर प्रसाद सिंह, बालेश्वर महतो, तेज नारायण राय, राम स्वार्थ शर्मा आदि ने अपने विचार रखे । इसके उपरांत एक सत्संग में…

*ग्रामीण चिकित्सकों को प्रमाण पत्र नहीं मिला, तो होगा आंदोलन। हर खबर पर पैनी नजर।*

मणि भूषण समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत राज कल्याणपुर उत्तर के सभागार में ग्रामीण चिकित्सक संघ की एक बैठक श्रीनारायण यादव की अध्यक्षता में रविवार को हुई । जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सत्र 2018-19 एनआईओएस के द्वारा एवं बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति के संयुक्त आयोजित परीक्षा उत्तीर्ण का एक वर्ष हो गया । लेकिन, अभी तक प्रशिक्षित चिकित्सकों को संबंधित प्रमाण पत्र नहीं दिया गया है । सभी ने निर्णय लिया कि सरकार और बोर्ड के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा । साथ हीं…

*श्रद्धा पूर्वक मनी संत शिरोमणि रविदास जयंती। हर खबर पर पैनी नजर।*

मणि भूषण समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत राज सिंघिया बुजुर्ग उत्तर वार्ड 5 राम टोल में देव नारायण राम के आवासीय परिसर में सन्त शिरोमणि रविदास जी की जयंती रविवार को मनाई गई । कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया उपेन्द्र महतो ने और संचालन रालोसपा प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार ने किया । कार्यक्रम आरम्भ में उपस्थित लोगों ने रविदास जी और बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया । तत्पश्चात वक्तताओ ने उनके जीवन चरित पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला ।…

*भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच की बैठक संपन्न। हर खबर पर पैनी नजर।*

ठाकुर वरुण कुमार। समस्तीपुर:- जिला में भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच फाउंडेशन, समस्तीपुर जिला इकाई की बैठक काशीपुर में डॉक्टर बालेश्वर पांडे मेमोरियल अस्पताल के प्रांगण में संपन्न हुई। बैठक में समाज के बुद्धिजीवी लोगों के द्वारा समाज की वर्तमान राजनीतिक, सामाजिक और शैक्षणिक स्थिति पर प्रकाश डाला गया। बैठक की अध्यक्षता शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ अमलेन्दु कुमार पांडे ने किया। बैठक में विमलेश पांडे, राजीव चौधरी, शिवम सौरभ, टुन्नु ठाकुर , हेमंत कुमार, राजा सिंह, झुनझुन ठाकुर, बाबुल सिंह, अमित सिंह, रामसखा ठाकुर, राजीव शेखर सहित सैकड़ों की संख्या…

*तेरा नाम सुनकर दाता, दर पे गरीब आया…. हर खबर पर पैनी नजर।*

संत समागम में जमकर झूमे श्रद्धालु  रमेश शंकर झा समस्तीपुर/विद्यापतिनगर:- तेरा नाम सुनकर दाता, दर पे गरीब आया, गोविन्द बोलो हरि गोपाल बोलो राधारमण हरि गोविंद बोलो, मेरा आप की कृपा से सब काम हो रहा है …आदि भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूम उठे। मौका था ठाकुर अनुकूल चंद्र महाराज के शिष्यों के एक दिवसीय समागम का। वहीँ प्रखंड अंतर्गत मऊ बाजार में  समाजसेवी नवीन कुमार सिंह के संयोजन में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने एक से बढ़कर एक भक्ति रस की सरिता में गोते लगाए। दरभंगा सेे आए मुख्य वक्ता सुशील दा त्रत्वि्क देव…

*श्रीरामचरित्र मानस नवाह महायज्ञ की तैयारियां शुरू। हर खबर पर पैनी नजर।*

14 फरवरी से 24 फरवरी तक होगा आयोजन, श्रद्धालुओं में उत्साह। वंदना झा। समस्तीपुर:- जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत मऊ बाजार स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में अगामी 14 फरवरी से लेकर 24 फरवरी तक होने वाले लक्ष्मी नारायण मंदिर का चौथा वार्षिकोत्सव सह रामचरित्र मानस नवाह महायज्ञ की तैयारियां शुरू कर दी गयी है।इसकी जानकारी देते हुए मंदिर के महंथ सह कार्यक्रम संयोजक आचार्य विनोद झा ने बताया कि पहले दिन 14 फरवरी को भव्य कलश सह शोभा यात्रा निकाली जाएगी। तदोपरांत अखंड राम ध्वनि संकीर्तण का आयोजन किया जाएगा। वहीं…

*संयुक्त तत्वावधान में ग्राम स्तरीय कार्यक्रम के तहत मिशन मोड पर क्रेडिट तीव्रता अभियान सह जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा। समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के वीरसिंहपुर एवं गोपालपुर में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक एवं अनमोल उपहार सेवा फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम स्तरीय कार्यक्रम के तहत मिशन मोड पर क्रेडिट तीव्रता अभियान सह जागरूकता कार्यशाला का उद्घाटन डीडीएम जयंत विष्णु ने किया। उन्होंने ई-शक्ति परियोजना पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि अब बैंकों को ई-शक्ति स्वयं सहायता समूह में ऋण देना आसान हो गया है। डिजिटाइज्ड एसएचजी को बैंक कम कागजी प्रक्रिया एवं कम समय में समूहों को ऋण स्वीकृत करेगी।…

*लोजपा ने चलाया सदस्यता अभियान। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर:- समस्तीपुर प्रखण्ड के बिक्रमपुर बांदे एंव रहिमपुर रूदौली पंचायतों मे लोजपा पदाधिकारीयो के साथ लोजपा प्रखंड अध्यक्ष नीरज भारद्वाज के नेतृत्व में लोजपा ने सदस्यता अभियान चलाया गया। आज सदस्यता अभियान मे बड़ी संख्या में समाज के सभी वर्गों के लोगों ने पार्टी का सदस्यता ग्रहण किया। पंचायतों मे लोजपा शिविर लगा कर एंव जनसंपर्क कर सदस्यता अभियान चलाया। इस सदस्यता अभियान के मौके पर नीरज भारद्वाज के साथ दलित सेना के जिलाध्यक्ष राजकिशोर हजारी, महिला जिला अध्यक्ष रिना सहनी, जिला उपाध्यक्ष बंटी जयसवाल, कमलेश पासवान, राजेश…

*डीआरएम एकादश सोनपुर की टीम हुए विजयी। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- डीआरएम एकादश सोनपुर व डीआरएम एकादश समस्तीपुर के बीच दोस्ताना क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ। यह मैच 20-20 ओवरों का निर्धारित किया गया।। इस मैच में डीआरएम समस्तीपुर अशोक माहेश्वरी ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। शुरू के ओवरों में तो समस्तीपुर मंडल को विकेट भी मिले और किफायती ओवर भी निकालें गए, परंतु अंतिम ओवरों में सोनपुर मंडल ने काफी तेज रनों को बटोरकर 20 ओवरों में 168 रन का स्कोर खड़ा किया। वहीँ समस्तीपुर मंडल को 20 ओवरों में 169 रन…

*आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाला बैंक कर्मी गिरफ्तार। हर खबर पर पैनी नजर।*

रौशन कुमार चौधरी समस्तीपुर:- जिले के दलसिंहसराय अनुमंडल क्षेत्र में वायरल वीडियो मामले में स्थानीय पुलिस ने वीडियो वायरल करने वाले बैंक कर्मी को किया गिरफ्तार। इस बात की जानकारी डीएसपी कुंदन कुमार ने दलसिंहसराय थाना परिसर में प्रेस वार्ता कर बताया। थाना क्षेत्र के एक ही पंचायत के रहने वाले एक प्रेमी युगल की आपत्ति जनक वीडियो वायरल होने पर बीते दिन 2 फरवरी को प्रेमिका ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसके बाद पुलिस थाना में कांड दर्ज करते हुए पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष प्रवीण…