*पोषण स्तर में सुधार लाने व रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए पिलाई जाएगी विटामिन ए की खुराक। हर खबर पर पैनी नजर।*

09 माह से 05 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक। रमेश शंकर झा मधुबनी:- कोविड-19 महामारी को देखते हुए राज्य सरकार के द्वारा 09 माह से 05 वर्ष तक के बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार लाने एवं उनके रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने हेतु 23 दिसंबर से विटामिन-ए की छःमाही खुराक पिलाया जाएगा. राज्य कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार द्वारा सभी सिविल सर्जन को पत्र लिखकर सम्बंधित कार्यक्रम के लिए दिशा निर्देश जारी किया गया है. कार्यक्रम हेतु जिला, प्रखंड एवं ग्रामीण स्तर पर विभिन्न प्रकार…

*चांदन नदी तट पर अवस्थित ऐतिहासिक स्थल को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा:- मुख्यमंत्री। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा पटना:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बांका जिले के अमरपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत भदरिया स्थित चांदन नदी के तट पर अवस्थित पुरातात्विक स्थल का परिभ्रमण किया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने चांदन नदी के पुराने चैनल का मुआयना कर नदी के पानी के फ्लो को पुराने चैनल से डायवर्ट करने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिया, ताकि आर्कियोलॉजिकल एरिया का ठीक ढंग से खुदाई की जा सके। निरीक्षण से पूर्व मुख्यमंत्री ने इस पुरातात्विक स्थल से प्राप्त मृदभांड एवं अन्य पुरातात्विक अवशेषों का अवलोकन किया। पुरातात्विक…

*बैंक बचाने को लेकर आंदोलन छठें दिन भी जारी। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया की समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर स्थित शाखा जितवारपुर से हटा कर मुख्य शाखा के साथ मर्ज किए जानेे निर्णय के खिलाफ “महागठबंधन संघर्ष समिति” के बैनर तले समस्तीपुर कॉलेज परिसर में “अनिश्चितकालीन धरना-सह -सत्याग्रह” आज शनिवार को छठें दिन भी जारी रहा l राजद , कांग्रेस, माकपा , भाकपा तथा भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने बैंक प्रबंधन एवं कॉलेज की प्राचार्या के खिलाफ जम कर नारेबाजी की l आंदोलनकारियों ने कॉलेज की प्राचार्या तथा बैंक प्रबंधन को धरना स्थल पर बुलाने की मांग…

*पंचायत में कार्यकरिणी सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। हर खबर पर पैनी नजर।*

आज़ाद इदरीसी। समस्तीपुर:- जिले के हसनपुर प्रखंड क्षेत्र के मराँची उजागर पंचायत के पंचायत सरकार भवन के प्रांगण में मुखिया विभा मंडल की अध्यक्षता में पंचायत सचिव बैजनाथ प्रसाद और मुखिया संघ के अध्यक्ष राम नारायण मंडल उर्फ बच्ची मंडल एवं उप मुखिया दामोदर साह की उपस्थिति में पंचायत कार्यकरिणी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सभी वार्डों के वार्ड सदस्यों उपस्थित हुई। वहीं मुखिया संघ के अध्यक्ष राम नारायण मंडल ने बताया कि उपयुक्त बैठक में वार्ड सभा द्वारा सात निश्चय के अंतर्गत हर घर नल-जल योजना पारित योजनाओं…

*सड़क में घटिया ईट लगाने से नाराज ग्रामीणों ने दिया आवेदन। हर खबर पर पैनी नजर।*

भारत कनेक्ट संवाददाता आजाद इदरीसी समस्तीपुर:- जिले के बिथान प्रखंड क्षेत्र के उजान पंचायत में नरेगा के तहत चल रहे पुराने सड़क के रिपेयर के कार्य में घटिया ईट लगाने से नाराज ग्रामीणों ने प्रखंड विकाश पदाधिकारी को आवेदन देकर जांच की मांग किया। बता दें की उजान पंचायत के पचरुखी ग्राम के वार्ड नं० 12 में शिवमंदिर से मरथुआ ग्राम संपर्क सड़क में मुखिया के द्वारा सड़क में पुराणी टूटी फूटी ईट को लगाते देख ग्रामीणों में काफी आक्रोश हैं। स्थानीय वार्ड सदस्य निरंजन कुमार पिता श्री सुरेश यादव…

ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ एलडीएम पी० के० सिंह ने किया। हर खबर पर पैनी नजर।

रमेश शंकर झा। समस्तीपुर:- जिले के यूनियन बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में महिलाओं के लिए 30 दिवसीय ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ एलडीएम पी० के० सिंह ने किया। उन्होंने महिलाओं के लिए विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि जिले में बैंक हर तरह से वित्तीय मदद करने को तैयार है। इसका लाभ लेकर अपने स्वरोजगार को बढ़ावा दें। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के उप क्षेत्र प्रमुख जितेंद्र चौधरी ने प्रशिक्षुओं को बैंकिंग योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। वहीं आरसेटी निदेशक के०सी० मलिक ने बताया की ब्यूटी पार्लर…

*किसान बिल किसानो के हक में बेहतर है:- उपेन्द्र कुमार कुशवाहा। हर खबर पर पैनी नजर।*

नवीन कुमार वर्मा/टिंकू कुमार समस्तीपुर:- जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के सोरमार में भारतीय जनता पार्टी कल्याणपुर विधानसभा स्तरीय किसान चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला महामंत्री सह विधानसभा संयोजक प्रभात कुमार ने किया। संचालन कृष्ण कुमार झा ने किया, धन्यवाद ज्ञापन चकमेहसी मंडल अध्यक्ष प्रशान्त कुमार ने किया। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि किसानों के आमदनी को 2022 तक दोगुना करने को संकल्पित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार लगातार किसानों के हित मे कई कल्याणकारी योजना लाई है। जोकी…

*जिले में पदस्थापित पदाधिकारियों को वरीय प्रभारी पदाधिकारी के रूप में कार्य करने हेतु जिलाधिकारी द्वारा प्राधिकृत किया गया है। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा। समस्तीपुर:- जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों व अंचलों में सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न विकासात्मक कल्याणकारी योजनाओं तथा विकास, मनरेगा, आपूर्ति, सामाजिक सुरक्षा, कल्याण, राजस्व, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि विभागों की योजनाओं की समीक्षा एवं पर्यवेक्षण करने हेतु जिले में पदस्थापित पदाधिकारियों को वरीय प्रभारी पदाधिकारी के रूप में कार्य करने हेतु जिलाधिकारी द्वारा प्राधिकृत किया गया है। इस क्रम में शनिवार दिनांक 12/12/2020 को वरीय प्रभारी पदाधिकारी द्वारा अपने आवंटित प्रखंड/अंचल में मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना की जांच, आरटीपीएस केंद्रों की जांच एवं आरटीपीएस के…

*राष्ट्रीय उच्च पथ, राज्य उच्च पथ, वृहत जिला पथों के निर्माण एवं रख रखाव की प्रगति की समीक्षात्मक बैठक जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने की। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में राष्ट्रीय उच्च पथ, राज्य उच्च पथ, वृहत जिला पथों के निर्माण एवं रख रखाव की प्रगति की समीक्षात्मक बैठक की गई। वहीं जिलाधिकारी ने कैंप लगाकर एलपीसी निर्गत करने का निर्देश दिया और अगली बैठक में प्रत्येक गांव में रैयतों की संख्या की सूची के साथ- साथ कितने एलपीसी निर्गत के प्रतिवेदन की समीक्षा की जाएगी। इस बैठक के मौके पर अपर समाहर्ता समस्तीपुर, उप विकास आयुक्त समस्तीपुर, परियोजना निदेशक भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण निगम एवं जिला…

*चिकित्सक के हड़ताल पर होने से मरीजों को परेशानियो का सामना करना पड़ा। हर खबर पर पैनी नजर।* 

DkDesk समस्तीपुर:- आयुर्वेद स्‍नातक चिकित्‍सकों को सर्जरी की अनुमति दिए जाने के विरोध में आज शुक्रवार को अनुमंडलीय अस्पताल के डॉक्टर हड़ताल पर रहने से मरीजों को परेशानियो का सामना करना पड़ा। आयुर्वेद स्‍नातक चिकित्‍सकों को सर्जरी की अनुमति दिए जाने के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन से जुड़े डॉक्‍टर आज हड़ताल पर थे। आइएमए एलोपैथी से जुड़े डाॅक्‍टरों की संस्‍था है। चिकित्सकों का कहना है कि आयुर्वेद चिकित्‍सकों को सर्जरी के लिए समुचित प्रशिक्षण नहीं दिया जाता है। इसलिए उन्‍हें सर्जरी के लिए अनुमति देने का फैसला गलत है। केंद्र सरकार…