*नामांकन लेने की तिथि 15 दिसम्बर तक विस्तारित। हर खबर पर पैनी नजर।*

15 दिसम्बर तक होगा इग्नू में नामांकन। DkDesk समस्तीपुर:- समस्तीपुर महाविद्यालय स्थित इग्नू अध्ययन केन्द्र में नामांकन लेने की तिथि 15 दिसम्बर तक विस्तारित कर दी गई है। इस आशय की जानकारी देते हुए समस्तीपुर महाविद्यालय इग्नू अध्ययन केन्द्र के समन्यवक प्रोफेसर कुशेश्वर यादव ने कहा कि वैश्विक कोरोना महामारी के कारण छात्रहित को देखते हुए जून 2020 सत्र के नामांकन को बढ़ाकर 15 दिसम्बर 2020 तक कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि दिसम्बर 2020 सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन का काम भी चल रहा है। जिसकी अंतिम तिथि 15…

*स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, 50 महिलाओं ने ली चिकित्सकीय परामर्श। हर खबर पर पैनी नजर।*

DkDesk समस्तीपुर:- जिले के डॉ० आरपी मिश्रा हॉस्पिटल परिसर में डॉ० आर पी मिश्रा स्वास्थ्य सेवा ट्रस्ट के सौजन्य से मशहूर चिकित्सक डॉ० आर के मिश्रा की अध्यक्षता में गर्भवती महिलाओं व प्रसूताओं के लिए मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 50 महिलाओं व प्रसूताओं ने अपनी-अपनी परेशानियों का समाधान जान पाई। इस साप्ताहिक स्वास्थ्य जांच शिविर में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए डॉ० आर पी मिश्रा स्वास्थ्य सेवा ट्रस्ट की सचिव सह स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ० कनुप्रिया मिश्रा ने कहा कि गर्भवती व प्रसूता स्त्रियों…

*पंचायत में किसान चौपाल का आयोजन। हर खबर पर पैनी नजर।*

DkDesk समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर में कृषि विभाग आत्मा के सौजन्य से प्रखंड के कल्याणपुर उत्तर पंचायत भवन के सभागार में पंचायत के मुखिया रिंकू कुमारी की अध्यक्षता में कृषि समन्वयक अमर कुमार महतो के संचालन में किसान चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सहकारिता बीमा, धान पैक्स के माध्यम से बेचने, बाढ़ से क्षतिपूर्ति का मुआवजा सहित किसानों को कृषि संबंधित सभी विकास योजनाओं की जानकारी दी गई। इसका लाभ उठाने के लिए किसानों को प्रेरित भी किया गया। इस कार्यक्रम के मौके पर कृषि समन्वयक राजीव रंजन,…

*अखिल भारतीय छात्र संघ की बैठक सम्पन्न। हर खबर पर पैनी नजर।*

DkDesk समस्तीपुर:- जिले के हसनपुर में अखिल भारतीय छात्र संघ (एआईएसएफ) का बैठक स्थानीय भारद्वाज कॉलेज हसनपुर शकरपुरा में आयोजित किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता शिवराज कुमार तथा आदित्य कुमार व संचालन अशोक और विकास कुमार ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि हसनपुर में डिग्री कॉलेज (स्नातक कला, विज्ञान एवं वाणिज्य) की पढ़ाई की व्यवस्था, सहरसा खगड़िया, हसनपुर, रोसड़ा, समस्तीपुर के लिए 4 जोड़ी पैसेंजर ट्रेन, निजी कॉलेज एवं शिक्षण संस्थानों में कैपिटेशन फीस माफ करने,  मान्यताप्राप्त  महाविद्यालय एवं विद्यालयों के प्रबंधकों के द्वारा…

*जिलापार्षद ने जर्जर सड़क का जायजा लिया, जल्द ही सड़क निर्माण का दिया भरोसा। हर खबर पर पैनी नजर।*

DkDesk समस्तीपुर:- जिले के खानपुर प्रखण्ड क्षेत्र के श्रीपुरगाहर पूर्वी पंचायत के विभिन्न गॉंवों का दौरे के क्रम में जिसमें पाया कि वार्ड नं०- 11 सिहुली गांव के राम लखन मंडल के घर से नीतीश कुमार मंडल के घर तक जाने वाली सड़क काफी जर्जर है। जिस कारण लोगों को जाने आने में कठिनाई होती है। इस मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि कई वर्षों से इस सड़क का हालत खराब है, किसी ने इसपर ध्यान नहीं दिया है। लोगों ने बताया कि सिहुली एवं बथनाहा गांव के लोगों…

*विधायक आलोक मेहता हजरत लुकमान शाह के सालाना उर्स मेले में पहुंचे। हर खबर पर पैनी नजर।*

चादरपोशी कर मांगा क्षेत्र व सूबे की बरक्कत की दुआएं। DkDesk समस्तीपुर:- जिले के रामाश्रय नगर, रमना मैदान स्थित बाबा हजरत लुकमान शाह रहमत उल्लाह अलेयह के दरगाह शरीफ पर आयोजित सालाना उर्स मेले के मौके पर उजियारपुर के विधायक आलोक कुमार मेहता ने चादरपोशी करते हुए क्षेत्र के लिए दुआ मांगी। इस मौके पर काफी संख्या में हिन्दू मुस्लिम संप्रदाय के लोगों ने भी मजार पर चादरपोशी की एवं दुआएं मांगी। हिन्दू-मुस्लिम एकता का संदेश देने के साथ-साथ यह सालाना एक दिवसीय उर्स मेला शान्ति-सदभाव एवं आपसी भाईचारे का…

*पारित किसान बिल किसानों के हित में है, इस बिल का उद्देश्य 2022 तक किसानों का आय दोगुना करना है।:- सरोज रंजन। हर खबर पर पैनी नजर।*

किसान बिल किसानों के हित में है दिग्भ्रमित ना हों:- सरोज रंजन। DkDesk समस्तीपुर:- जिले के विद्यापतिनगर में किसान मोर्चा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सरोज रंजन पटेल द्वारा वर्चुअल बैठक में निर्देशानुसार विपक्षी दलों द्वारा किसान बिल के बारे में दिग्भ्रमित करना किसानों को बरगलाने का काम कर रहे हैं। इसके लिए जिला स्तर, विधानसभा एवं मंडल स्तर पर किसानों के बीच जाकर किसान बिल के बारे में जानकारी देना है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा पारित किसान बिल किसानों के हित में…

*भाकपा अंचल परिषद की बैठक संपन्न। हर खबर पर पैनी नजर।*

DkDesk समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के खोकसाहा में कॉ० विशेश्वर महतो के दरवाजे पर लक्ष्मी नारायण सहनी की अध्यक्षता में भाकपा के विभूतिपुर अंचल परिषद की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक मे कॉ० विशेश्वर महतो के द्वारा शोक प्रस्ताव रखा गया। वहीं अंचल सचिव विनोद कुमार विनय के द्वारा कार्य रिपोर्ट रखा गया। इस के साथ ही राज्य परिषद सदस्य कॉ० गजेंद्र प्रसाद चौधरी के द्वारा विधानसभा चुनाव व राजनीतिक, आर्थिक रिपोर्ट एवं केंद्र सरकार के किसान विरोधी कानून के खिलाफ भारत के 450 किसान संगठनों के द्वारा…

*मंत्री मंगल पांडेय ने हाजीपुर-बछवारा एनएच 122 बी का काम शीघ्र शुरू होने का आश्वासन दिया। हर खबर पर पैनी नजर।*

बिहार सरकार हर क्षेत्र में काम कर रही है:- मंगल पांडेय। रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के पटोरी अनुमंडल क्षेत्र के मोहिउद्दीननगर नगर भवन में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित मंत्री मंगल पांडेय ने किया। बिहार सरकार हर संभव प्रयास कर सभी क्षेत्रों में जनता के लिए काम कर रही है। वहीं एनडीए सरकार हर क्षेत्र में काम कर रही है। उक्त बातें स्थानीय बलुआही स्थित नगर भवन में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए खेल, पथ निर्माण, स्वास्थ्य एवं संस्कृति मंत्री मंगल पांडेय ने कही। वहीं श्री पांडेय…

*नवनिर्वाचित विधायक डॉ० सत्येन्द्र यादव व विधायक अजय कुमार को माकपा नेताओं ने किया सम्मानित। हर खबर पर पैनी नजर।*

DkDesk समस्तीपुर:- जिले के राजकीय मध्य सह उच्च विद्यालय कल्याणपुर बस्ती परिसर में विभूतिपुर के नवनिर्वाचित माकपा विधायक अजय कुमार एवं छपरा मांझी विधानसभा के विधायक डॉ० सत्येंद्र यादव का नागरिक अभिनंदन  समारोह आयोजित किया गया। विधानसभा के पूर्व माकपा नेता मनोज प्रसाद सुनील की अध्यक्षता में आयोजित अभिनंदन समारोह में राजद एवं वामपंथी कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर दोनों विधायक को सम्मानित किया। आयोजित सभा को विभूतिपुर के विधायक अजय कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि एनडीए सरकार पुरी तरह से कॉरपोरेट घराने के गोद में बैठ गई…