*विभिन्न कांडों में जप्त शराब का विनष्टीकरण किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*

ठाकुर वरुण कुमार। समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर थाना परिसर में जेसीबी के द्वारा कई कांडों के जप्त 2113.380 लीटर को नष्ट किया गया। थानाध्यक्ष बृजकिशोर सिंह के बताए जाने के अनुसार 1167.780 लीटर विदेशी शराब एवं 945.600 लीटर देसी शराब विनष्टीकरण किया गया। मौके पर जिलाधिकारी द्वारा प्रतिनियुक्त अंचलाधिकारी अभय पद दास, थानाध्यक्ष ब्रज किशोर सिंह, उत्पाद निरीक्षक सुभाष कुमार सिंह, पुलिस निरीक्षक कुमार ब्रजेश, एसआई अजीत कुमार त्रिवेदी, आफताब आलम खान, टूना नंद सिंह सहित अन्य थाना के पदाधिकारी कर्मी के साथ कारी यादव, कंचन कुमारी, रामजी दास आदि…

*सनातन रक्तदान समूह के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, 25 रक्तविरो ने किया रक्तदान। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर:- जिले के सनातन रक्तदान समूह के द्वारा ग्राम जगदीशपुर रामी के काली स्थान भुईया स्थान मंदिर परिसर स्थित रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 15 रक्तविरो ने पहली बार अपना रक्तदान किया। यह आयोजन सरस्वती पूजा के उपरांत बाल मानस पूजा समिति के द्वारा सफल बनाया गया। इस अवसर पर गुरुआरा गांव निवासी दिवाकर कश्यप जो कि वैज्ञानिक है, अभी कनाडा से अपने पैतृक गांव आए हुए थे संस्था के द्वारा दिवाकर को चादर, भगवा कलर अंगवस्त्र और तलवार देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने युवाओं से…

*डेढ़ सौ वर्ष पुरानी धूप घड़ी आज भी बताती है समय। हर खबर पर पैनी नजर।*

अनूप नारायण पटना:- बिहार के रोहतास जिले के डेहरी ऑनसोन में आज भी लगभग डेढ़ सौ वर्ष पुरानी धूप घड़ी का उपयोग उस रास्ते से आने-जाने वाले लोग समय देखने के लिए करते है। जिस तरह कोणार्क मंदिर के पहिए सूर्य की रोशनी से सही समय बताते हैं, उसी तरह यह धूप घड़ी भी काम करती है। डेहरी के सिंचाई यांत्रिक प्रमंडल स्थित यह धूप घड़ी, आज भी स्थानीय लोगों के समय देखने के काम आती है।जिसे ब्रिटिश शासन काल में बनाई गयी थी। 1871 में स्थापित राज्य की यह…

*बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर ने इंटर परीक्षा पर किया प्रेस वार्ता। हर खबर पर पैनी नजर।*

रंजीत कुमार पटना:- बिहार राज्य के 1283 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा, कुल 12 लाख 5 हजार 390 परीक्षार्थियों ने फॉर्म भरे हैं। पटना जिले में कुल 82 केंद्र बनाए गए हैं । सभी जिलों में दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी, सुपर जोनल दंडाधिकारी तैनात रहेंगे। 25 परीक्षार्थियों पर एक वीक्षक तैनात रहेंगे । परीक्षार्थियों का 2 बार फिसकिंग किया जाएगा । परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले तक हर हाल में पहुंचना अनिवार्य होगा। सभी जिलों में 4 -4 आदर्श परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां परीक्षार्थी से…

*आम बजट को सत्ता पक्ष ने सराहा, विपक्ष ने नकारा। हर खबर पर पैनी नजर।*

संजीव मिश्रा भागलपुर:- शनिवार को मोदी सरकार द्वारा पारित आम बजट को वामपंथियों ने ढकोसला करार दिया है,साथ ही तंज कसा। भाकपा के राज्य सचिव सत्यनारायण सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस बजट में किसानों और छोटे उद्यमियों के लिए कुछ नहीं है। केंद्र सरकार सिर्फ पूंजीपतियों को रियायत दी है। इस सरकार की अर्थनीति न सिर्फ देश के सार्वजनिक क्षेत्र को बर्बाद करेगी बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को तबाह कर देगी। यह सरकार देश की अर्थव्यवस्था को बाजार और मुनाफाखोरों के हाथ में गिरवी रख देना…

*शोक प्रकट कर पुष्प चक्र अर्पित कर दिया श्रद्धांजलि। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समसतीपुर:- जिले में पूर्व मंत्री राम लखन महतो के पार्थिव शरीर को लोगों के अंतिम दर्शन के लिए उनके गांव रामपुर जलालपुर, दलसिंहसराय लाया गया। जहाँ जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीँ राजकीय सम्मान में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। स्वर्गीय महतो बिहार सरकार के राबड़ी देवी के मंत्रिमंडल में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री थे। उनके निधन पर समस्तीपुर की कई लोगों ने गहरा शोक प्रकट किया है। शोक प्रकट करने वालों में राज्यसभा सदस्य रामनाथ ठाकुर, पूर्व…

*वृंदावन भवन में खचाखच भरे विद्वानों के बीच शनिवार को अंगिका महोत्सव 2020 का हुआ आगाज। हर खबर पर पैनी नजर।*

संजीव मिश्रा, भागलपुर:- आखिरकार वो घड़ी शनिवार को आ ही गयी जिसका सबको इन्तेजार था। जी हां हम बात कर रहे अंगिका महोत्सव 2020 की।तिलकामांझी स्थित वृंदावन भवन के सभागार शनिवार को अंग प्रदेश के विद्वानों से खचाखच भरा हुआ था , और वहीं इस बीच में अंगिका महोत्सव 2020 का आगाज हुआ। भागलपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ राम आश्रय यादव और स्वामी आत्मानंद महाराज के हाथों अंगिका महोत्सव 2020 का उद्घाटन मंजूषा दीप प्रज्वलित कर किया गया, और सभागार उनके संबोधन से मंत्रमुग्ध हो उठा। पूरा सभागार शांति…

*नल जल योजना में लापरवाही बरते जाने पर नपेंगे मुखिया। हर खबर पर पैनी नजर।*

मणि भूषण समस्तीपुर/विभूतिपुर:- सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में एक मुख्यमंत्री 7 निश्चय योजना अन्तर्गत नल जल योजना और गली नली योजना में लापरवाही बरतने वालों के विरूद्ध कार्रवाई हेतु प्रखंड प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है । यह जानकारी बीडीओ धीरज कुमार ने दी । बताया कि जिस वार्ड में कार्य को लेकर लापरवाही बरती जा रही है, वहां के वार्ड सदस्य, वार्ड सचिव, पंचायत सचिव और मुखिया के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की तैयारी है । जिला पदाधिकारी से प्राप्त निर्देशों का हवाला देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

*सीएचसी में तैनात एएनएम मीना को सेवानिवृत्ति पर किया सम्मानित। हर खबर पर पैनी नजर।*

मणि भूषण समस्तीपुर/विभूतिपुर:- स्थीनीय सीएचसी में तैनात एएनएम मीना देवी को सेवानिवृत्ति उपरांत शनिवार को सम्मानित किया गया । मिथिला परंपरा के मुताबिक उन्हें अंगवस्त्र, माला, चादर आदि भेंटकर सीएचसी परिवार ने उन्हें विदाई दी । प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी फुलेश्वर प्रसाद सिंह समेत अन्य कर्मचारियों ने सम्मानित किया । प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि एएनएम के पद पर रहते हुए मीना ने हमेशा क्षेत्र के लोगों की सेवा में तत्परता दिखाई । मौके पर संजय कुमार, विनोद कुमार, उपेन्द्र उपाध्याय, नवल किशोर सिंह, अरूण कुमार, सूर्यदेव मालाकार, मृत्युंजय कुमार…

*गरीबों का घर उजारने पर तुली है सरकार:- भाकपा। हर खबर पर पैनी नजर।*

मणि भूषण समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर में सरकार गरीब-गुरबों को बेघर करने पर तुली हुई है। सरकारी बाबूओं के द्वारा नोटिश भेजकर पोखर के भिंड पर बसे भूमिहीन खेत मजदूरों को जगह खाली करने के लिए दबाब बनाया जा रहा है । भूमिहीनों को पहले जमीन उपलब्ध कराई जाए । इसके बाद उन्हें वहां से हटाया जाय । उक्त बातें भाकपा राज्य परिषद सदस्य गजेन्द्र प्रसाद चौधरी ने शनिवार को कही । वे प्रखंड कार्यालय कार्यालय के समक्ष सीपीआई और खेत मजदूर यूनियन अंचल परिषद की ओर से आयोजित धरना…