विवेक कुमार यादव पटना:- बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ललन कुमार ने लॉकडाउन को 31 मई तक बढ़ाने को उचित ठहराते हुए सरकार से प्रवासी श्रमिकों व गरीबों को उनके घरों तक पहुंचाने तथा उन्हें हर संभव मदद के प्रयासों में तेजी लाने को कहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आग्रह किया है कि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में हो रहे बढ़ोतरी के लिए प्रवासियों को जिम्मेदार ठहराये जाने संबंधि बयानों पे रोक लगावे क्योंकि यह ना सिर्फ अनुचित है बल्कि अफसरशाही…
Author: Editor en jefe
*जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने सभी क्वारांटाइन कैंप के प्रभारी पदाधिकारियों को लॉग बुक मेंटेन करने का निर्देश दिया। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने वीसी के जरिए से सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के साथ कोविड१९ (Covid19) के संक्रमण को रोकने हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की, दिशा निर्देश दिए। जिले के समाहरणालय परिसर स्थित वीसी कक्ष में कोविड-१९ (Covid-19) के संक्रमण रोकने हेतु बनाए गए सभी कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी, समस्तीपुर सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सिविल सर्जन, नजारत उप समाहर्ता, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी, नगर कार्यपालक पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी एवं अन्य…
*कोरोना वायरस से बचाव एवं जागरूकता अभियान के तहत साबुन, मास्क, सैनिटाईजर इत्यादि सामग्री का वितरण किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के ताजपुर प्रखंड क्षेत्र के ताजपुर पंचायत के चकमोतीपुर वार्ड संख्या तेरह दलित टोल में सत्यजीत फाउण्डेशन के प्रबंधक विजय कुमार के द्वारा (covid19) कोरोना वायरस से बचाव एवं जागरूकता अभियान के तहत साबुन, मास्क, सैनिटाईजर इत्यादि सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला स्वयंसेवी संस्था संघ के सचिव संजय कुमार बब्लू ने कहा कि साफ-सफाई एवं शारीरिक दूरी ही कोरोना वायरस महामारी से बचाब के लिए सबसे ज्यादा कारगर उपाय है। इसके अलावे घर से बहुत जरूरी काम हो तब हीं…
*पुण्यतिथि पर याद किए गए जेपी सेनानी स्वर्गीय चंद्र भूषण झा। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के जेपी सेनानी, समाजवादी नेता सह पूर्व सांसद प्रतिनिधि स्वर्गीय चंद्रभूषण झा की द्वितीय पुण्यतिथि मनाई गई। उनके तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया एंव उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके छोटे पुत्र त्रिपुरारी झा ने कहा कि वह एक सुलझे हुए इंसान थे, व्यक्तित्व के धनी, परोपकारी, सामाजिक गतिविधियों में सदैव रहते थे। वह निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा करने की शिक्षा, आज उन्हीं के प्रेरणा से हम हर काम कर रहे हैं। आज उन्हीं के पद…
*मुख्यमंत्री राहत कोष में किया अंशदान। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा पटना:- कोरोना वायरस की महामारी से उत्पन्न समस्या को देखते हुये मुख्यमंत्री सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में स्वेच्छापूर्वक दान दिया है। वहीँ आज मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार ने एकत्रित राशी कुल 1 लाख 75 हजार 398 रूपये मुख्यमंत्री राहत कोष के खाते में जमा कराकर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार को उसकी प्रति समर्पित किया। इस अवसर पर उप सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय मनोज कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी इन्द्रवीर कुमार एवं विशेष कार्य पदाधिकारी ओमकेश्वर उपस्थित थे।
*मुख्यमंत्री ने भारत सरकार द्वारा घोषित आर्थिक पैकेज पर किया विचार-विमर्श। हर खबर पर पैनी नजर।*
मखाना का व्यापार बिहार से ही हो, इसकी योजना बनायें। इससे बिहार की अर्थव्यवस्था भी बढ़ेगी। कृषि उत्पादों के लिये बाजार की उपलब्धता के साथ-साथ पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट पर भी ध्यान दें। गंगा नदी के तट पर बनाये गये जैविक खेती कोरिडोर में मेडिसिनल प्लांट के उत्पादन को बढ़ावा दें। केन्द्र सरकार द्वारा घोषित आर्थिक पैकेज का अधिक से अधिक लाभ कृषकों एवं श्रमिकों को हो सके, इसके लिये अनिवार्य कार्रवाई करें। अगर आवश्यकता हो तो प्रावधानों में भी सुधार पर विचार करें। रमेश शंकर झा पटना:- बिहार के मुख्यमंत्री…
*बढ़ौना की अर्पिता प्रीतम बनी भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री, क्षेत्र में हर्ष। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झासमस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र के बढ़ौना गांव निवासी अर्पिता प्रीतम को भाजपा महिला मोर्चा का महामंत्री बनाया गया है। उक्त जानकारी भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गीतांजली ने मनोनयन पत्र जारी कर दी है। वहीँ महिला के अधिकारों को लेकर समर्पित अर्पिता पर्यावरण संरक्षण, महिला एवं बाल शिक्षा उन्नयन सहित सामाजिक सरोकार से जुङे कार्यों में समर्पित रही है। वह फिलवक्त यूथ ब्रिगेड की महिला ईकाई की अध्यक्ष हैं। इनके मनोनयन पर राखी कुमारी, रौनक, निधी कुमारी, प्रीति सिंह, प्रतिभा भारती, शिप्रा झा, गीता कुमारी,…
*सोशल डिस्टेंस का पालन ही एक मात्र उपाय है:- शंकर चौधरी। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा समस्तीपुर:- जिले के विकासशील इन्सान पार्टी वारिसनगर विधानसभा के अध्यक्ष सह बसंतपुर रमणी पैक्स अध्यक्ष शंकर चौधरी ने केन्द्र व राज्य सरकार से मांग किया है कि इस वैश्विक कोरोना वायरस महामारी के संकट मे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ इलेक्ट्रोनिक्स मिडिया या प्रिंट मीडिया के सभी साथियों के द्धारा जान जोखिम मे डाल कर काम कर रहे है। केन्द्र व राज्य सरकार को चाहिए कि इन्हें भी आर्थिक सहयोग के रूप मे कम से कम 10 -10 हजार रूपये अनुदान देने की जरूरत है । वहीँ विधानसभा अध्यक्ष…
*कोविड-19 को लेकर सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा लोगों को जो राहत पहुँचाई जा रही है, उसका डाटाबेस भी सुव्यवस्थित रूप से रखें:- मुख्यमंत्री। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा पटना:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोविड-19 की रोकथाम को लेकर किये जा रहे कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के बाहर फँसे जो भी प्रवासी मजदूर बिहार आने को इच्छुक हैं, उन सभी को बिहार लाया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासी मजदूर परेशान न हों, धैर्य रखें, सुरक्षित रहें। सरकार पूरी क्षमता से सभी इच्छुक प्रवासी मजदूरों को जल्द से जल्द बिहार लाने के लिये सभी आवश्यक कदम उठा रही है। प्रवासी मजदूरों के आने को लेकर मुख्यमंत्री…
*सभी छात्र-छात्राओं का रूम, हॉस्टल किराया सरकार द्वारा भरपाई करने के मांग पर धरना व विरोध दिवस मनाया:- सुनील। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- बिहार के सभी जिला मुख्यालयों में रूम व होस्टल रेंट पर लेकर अध्ययन करने वाले छात्रों की आर्थिक परेशानी को देखते हुए आइसा जिला कमेटी समस्तीपुर ने आज राज्यव्यापी विरोध व धरना के तहत लॉक डाउन के नियमों का पालन करते हुए काशीपुर स्थित आइसा जिला सह सचिव प्रीति राय व ताजपुर से जावेद अहमद ने अपने आवास पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ धरना दिया। इस अवसर पर आइसा जिला सचिव सुनील कुमार ने कहा कि इस लॉकडाउन में छात्रों की आर्थिक हालात बहुत…
