वंदना झा पटना:- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार एस०ए० शाद के असामयिक निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है। अपने शोक-संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि एस०ए० शाद ने अपनी लेखनी की बदौलत विशिष्ट पहचान बनायी थी। उनके निधन से पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति हुयी है। वहीँ मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
Author: Editor en jefe
*सभी प्रखण्डों में आधार कार्ड बनाने की स्थायी व्यवस्था शुरू की जाय। साथ ही सभी जिलों के जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र (डी0आर0सी0सी0) में ऑनलाइन आधार केन्द्र की सुविधा उपलब्ध करायी जाय। जिनका आधार कार्ड उपलब्ध नहीं है, उनका आधार कार्ड गाइडलाइन के अनुरूप बनवाना सुनिश्चित किया जाय:- मुख्यमंत्री। हर खबर पर पैनी नजर।*
जन वितरण प्रणाली से संबंधित शिकायतों पर कड़ी कार्रवाई करें। किसी भी सूरत में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जायेगी:- मुख्यमंत्री। वंदना झा पटना:- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये किये जा रहे कार्यों की मुख्य सचिव एवं अन्य वरीय अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि काफी समय से लाॅकडाउन चल रहा है इसलिये समाज की अंतिम पंक्ति में रह रहे लोगों पर विशेष ध्यान दिये जाने की जरूरत है। सरकार द्वारा अत्यंत निर्धन एवं गरीब परिवारों…
*राजद नेता ने पेयजल संकट से निबटने के लिए बंद पड़े चापाकलों को चालू कराने की मांग पीएचइडी विभाग से की। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के पटोरी अनुमंडल क्षेत्र के मोहिउद्दीननगर प्रखंड क्षेत्र में लगभग दर्जन भर सरकारी चापाकल कई माह से खराब होकर बंद पड़े हैं। जल ही जीवन है के सरकारी नारा का हवा निकल गयी है। आखिर कैसे बुझेगी प्यास लोगों के जुबान पर हैं। वहीँ राजद के प्रदेश सचिव जवाहर लाल राय ने मोहिउद्दीननगर प्रखंड सहित सम्पूर्ण जिले में गहराये पेयजल संकट से निबटने के लिए बंद पड़े चापाकलों को चालू कराने की मांग पीएचइडी विभाग से की है। उन्होने कहा है कि जिले…
*जिला राजद नेता ने रमजान के महीने में अलविदा जुमा व ईद की नमाज मस्जिद में पढ़ने की सशर्त मंजूरी देने की मांग सरकार से की। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र के महेशपट्टी पंचायत निवासी व जिला राजद नेता परवेज आलम ने रमजान के महीने में अलविदा जुमा व ईद की नमाज मस्जिद में पढ़ने की सशर्त मंजूरी देने की मांग सरकार से किया है। उन्होंने कहा कि पवित्र रमजान का महीना आखिरी दौर में है। रमजान के बाद ईद-उल-फितर की नमाज पढ़ी जाती है। हर मुस्लमान के लिए नमाज महत्वपूर्ण है। इस वर्ष ईद की नमाज 29 का चांद नजर आने पर 24 मई को और चांद नहीं दिखा…
*क्वारेंटाइन सेंटर का निरीक्षण मोहिउद्दीननगर के पूर्व प्रमुख ने किया। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा/रौशन चौधरी समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के पटोरी अनुमंडल क्षेत्र के मोहनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित क्वारेंटाइन सेंटर का बुधवार का राजद के प्रदेश सचिव सह मो० नगर के पूर्व प्रमुख जवाहर लाल राय ने निरीक्षण किया। वहीँ क्वारेंटाइन सेंटर पर ठहरे प्रवासियों से बातचीत कर उनसे पेयजल, शौचालय, भोजन, स्वास्थ्य संबंधित जानकारी लिया। क्वारेंटाइन सेंटर पर रहने वाले लोगों ने सभी व्यवस्थाएं सही होने की जानकारी दिया। राजद के प्रांतीय सचिव जवाहर लाल राय ने प्रवासियों के बीच पानी का बोतल का कार्टून तथा बिस्कुट का पैकेट का…
*कोरोना शोध के लिए अपना शरीर को दान करने की इच्छा जताई है त्रिपुरारी झा। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के खानपुर प्रखंड क्षेत्र के नत्थूद्वार गांव निवासी, स्वर्गीय चंद्र भूषण झा के छोटे पुत्र व स्वामी विवेकानंद युवा क्लब के सचिव व पर्यावरण प्रेमी त्रिपुरारी झा ने वैश्विक महामारी कोरोना वायरस शोध के लिए अपने शरीर को दान करने की इच्छा जताई है प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर। वहीँ पत्र के माध्यम से त्रिपुरारी झा ने कहा कि कोरोना वायरस दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। इस जानलेवा कोरोना वायरस की अभी तक कोई दवा या वैक्सीन नहीं बन पाया है। कोरोना वायरस…
*मुख्यमंत्री के निर्देश पर सचिव सूचना एवं जन-सम्पर्क, सचिव स्वास्थ्य एवं अपर पुलिस महानिदेशक ने कोरोना संक्रमण से उत्पन्न हालात को लेकर सरकार के द्वारा कार्यों के सम्बन्ध में अद्यतन जानकारी दी। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा पटना:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर सचिव सूचना एवं जन-सम्पर्क अनुपम कुमार, सचिव स्वास्थ्य लोकेश कुमार सिंह एवं अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय जितेन्द्र कुमार ने कोरोना संक्रमण से उत्पन्न हालात को लेकर सरकार के द्वारा किये जा रहे कार्यों के सम्बन्ध में अद्यतन जानकारी दी। वहीँ सचिव सूचना एवं जन-संपर्क अनुपम कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण की अद्यतन स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री स्तर पर लगातार समीक्षा की जा रही है और लोगों को सहायता प्रदान करने के लिये सभी आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं।…
*मुख्यमंत्री ने लालगंज के पूर्व विधायक योगेन्द्र प्रसाद साहू के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा पटना:- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालगंज के पूर्व विधायक योगेन्द्र प्रसाद साहू के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि वह कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
*बस और ट्रक की टक्कर में नौ लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की, प्रत्येक मृतक परिवार को चार-चार लाख रू० का अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा पटना:- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भागलपुर के नवगछिया अन्तर्गत बस और ट्रक की टक्कर में नौ लोगों की हुई मौत पर गहरी दुख एवं संवेदना व्यक्त की है। वहीँ मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना काफी दुखद है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। वहीँ मुख्यमंत्री ने इस हादसे में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान अविलंब देने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने…
*प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमायल अहमद ने शिक्षा मंत्री से आरटीई की पिछले तीन सत्रों की लंबित राशी निर्गत करने की मांग की। हर खबर पर पैनी नजर।*
विवेक कुमार यादव पटना:- प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमायल अहमद ने आज शिक्षा मंत्री, (बिहार सरकार) पटना को एक पत्र लिख कर सत्र 2017-18, 2018-19, एवं 2019-20 में RTE के अंतर्गत लाभान्वित बच्चे की लंबित राशि निर्गत करने के संबंध में आग्रह किया है। वहीँ शमायल अहमद ने शिक्षा मंत्री को पत्र के द्वारा अवगत कराया की पिछले 5 माह से स्कूल की फीस नहीं आ रही है क्योंकि जनवरी-फरवरी मे राज्य के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालय ठंड के कारण बंद थी और मार्च…
