अभिमन्यु सिंह बेगूसराय:- जिले में जहां अपराधियों का मनोबल सर चढ़ कर बोल रहा वहीं बदमाशों में पुलिस का खौफ नाममात्र भी नहीं दिख रहा है। गुनहगारों द्वारा एक के बाद एक घटना को अंजाम देकर पुलिस की नींद उड़ा दी है।बताते चलें कि जैसे-जैसे सूर्य अस्त की ओर बढ़ रहा था तो वहीं ठीक इसके विपरीत बेखौफ अपराधियों का हथियार अंगड़ाई ले रहा था और देखते ही देखते बदमाशों ने महज पांच घंटे के दौरान दो गोलीबारी की घटना को अंजाम दे डाला। जहां एक युवक को मौत के…
Author: Editor en jefe
*नाबालिग लड़की को बनाया हवस का शिकार, मामला पहुंचा महिला थानें, जांच में जुटी पुलिस। हर खबर पर पैनी नजर।*
अभिमन्यु सिंह बेगूसराय:- जिले में एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आ रहा है। जहां एक 55 वर्षीय अधेड़ पर नाबालिग मजदूर से बीते 5 माह से लगातार यौन शोषण करने का आरोप उभर कर सामने आया है। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र की है। पिड़िता के परिजनों ने बताया कि मेरे घर के निकट उसका खेत है और लगभग 11 वर्षों से सपरिवार उसके खेत में मजदूरी करते आ रहें हैं। उसने बताया कि इसी दौरान घर में आरोपी का आना जाना लगा रहता था और एक बार अकेले पाकर उसने…
*महंगाई भत्ते पर रोक लगाने के फैसले पर पुनर्विचार कर, उसे फिर से बहाल करें:- निराला। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन (ECRKU) के केंद्रीय परिषद् सदस्य एस० के० निराला एक निजी कार्यक्रम के सिलसिले में माहे सिंघिया प्रखंड के वारी पंचायत के वार्ड संख्या-17 स्थित समाजसेवी हरिहर झा के आवास पर पहुंचे। वहीँ समाजसेवी हरिहर झा के आवास पर उन्होंने कहा कि केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते की नई किस्तों पर एक जुलाई 2021 तक के लिये रोक लगाना, रेलवे को निजीकरण करने के प्रयास तथा श्रम कानूनों में बदलाव मानव अधिकारों के बुनियादी वसूलों के खिलाफ है।…
15 वर्षीय बच्ची ज्योति अपने लाचार पिता को साइकिल पर बैठाकर हरियाणा के गुरुग्राम से 07 दिनों में लगभग 1200 किलोमीटर का सफर तय कर अपने गाँव पहुंची।
वंदना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- अपने लाचार पिता को साइकिल पर बैठाकर हरियाणा के गुरुग्राम से बिहार के दरभंगा तक 07 दिनों में लगभग 1200 किलोमीटर का सफर तय करने वाली 15 वर्षीय बच्ची ज्योति के साहस की तारीफ सारी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सह राजद नेता नागमणि ने किया है। उन्होंने ज्योति को रामनरेश राय फॉउंडेशन के द्वारा पुरस्कृत करने का भी ऐलान किया है। वहीँ भारतीय साइकिलिंग महासंघ (सीएफआई) द्वारा ज्योति को ट्रायल के लिए बुलाने पर हर्ष जाहिर करते हुए ज्योति को विशेष ट्रेनिंग और कोचिंग मुहैया…
*समस्तीपुर भाजयुमों जिला के कोषाध्यक्ष बने अविनाश सिंह चंदेल। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के वारिसनगर प्रखण्ड क्षेत्र के अविनाश सिंह चंदेल बने समस्तीपुर भाजयुमों जिला के कोषाध्यक्ष। भारतीय जनता युवा मोर्चा के समस्तीपुर जिला अध्यक्ष सुशांत अनिल ने वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र के अविनाश सिंह चंदेल को दुबारा भाजयुमों का जिला कोषाध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके मनोनयन पर वारिसनगर विधानसभा सहित जिले के कई कार्यकर्ताओं ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं व बधाई दिया। वहीँ बधाई देने वाले में निवर्तमान भाजपा जिला अध्यक्ष रामसुमरण सिंह, महामंत्री प्रभात ठाकुर, मंत्री सुन्देश्वर राम, मण्डल अध्यक्ष डॉ० अर्जुन ठाकुर, अरमान पाण्डेय, पार्वती…
*सभी को बिहार में ही दिया जायेगा काम। इच्छुक लोगों के बनायें जाॅब कार्ड। सभी को उनके स्किल के अनुरूप उपलब्ध करायें रोजगार:- मुख्यमंत्री। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा पटना :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग स्थित नेक संवाद में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न क्वारंटाइन केंद्रों पर उपलब्ध करायी जा रही व्यवस्थाओं का डिजिटल निरीक्षण एवं अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने 10 जिलों के 20 क्वारंटाइन केंद्रों पर दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। क्वारंटाइन केंद्रों में शौचालय, पेयजल, रसोईघर, लोगों के रहने की व्यवस्था एवं केंद्रों की साफ सफाई का मुख्यमंत्री ने बारीकी से अवलोकन किया। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पश्चिम चम्पारण, पूर्वी चम्पारण, शिवहर, सीतामढ़ी, दरभंगा, मधुबनी, रोहतास, गया, पूर्णिया…
*युवा जद(यू) के राष्ट्रीय सचिव प्रशांत कुमार पंकज ने क्वारेंटेन सेंटर का दौरा किया। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के दलसिंहसराय प्रखण्ड क्षेत्र के पगड़ा पंचायत के अंतर्गत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय पगड़ा पश्चिम व प्राथमिक विद्यालय पगड़ा पश्चिम में बने क्वारेंटेन सेंटर का दौरा युवा जनता दल(यू) के राष्ट्रीय सचिव प्रशांत कुमार पंकज ने किया। उन्होने क्वारेंटाईन के लिए विभिन्न जगहों से आए प्रवासीओं को राज्य सरकार के द्वारा मिलने वाली सुविधाओं को देख कर संतोष व्यक्त किया। वहाँ रह रहे लोगों से बातचीत के दौरान पाया की वहाँ सुबह नाश्ता, दोपहर व रात में भोजन सही समय पर दिया जा रहा…
*पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर ही सभी प्रवासी मजदूरों की डोर टू डोर विस्तृत स्क्रीनिंग करायी जाय:- मुख्यमंत्री। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा पटना:- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये किये जा रहे कार्यों की मुख्य सचिव एवं अन्य वरीय अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर ही सभी प्रवासी मजदूरों की डोर टू डोर विस्तृत स्क्रीनिंग करायी जाय ताकि कोरोना से संबंधित कोई लक्षण हो तो तुरंत उसकी पहचान हो सके। उन्होंने कहा कि इसके लिये उपयुक्त टीम गठित कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाय, इससे सभी की सुरक्षा हो सकेगी।…
*युवा राजद के प्रदेश महासचिव ने पंचायतों में जरूरतमंद लोगों एवं निर्धन परिवार के बीच खाद्य सामग्री और मास्क, साबुन का वितरण किया। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- कोरोना वायरस महामारी के इस संकट को लेकर इन दिनों आमलोगों की जिदगी अस्त-व्यस्त हो चुकी है। कोरोना महामारी को लेकर लॉकडाउन के चलते परेशान गरीबों के बीच राहत सामग्री का वितरण जिला परिषद क्षेत्र संख्या-तेरह के अंतर्गत विभिन्न पंचायतो में समाजसेवी पप्पू यादव के द्वारा 17 से 21 मई तक किया गया। वहीँ स्थानीय समाजसेवी सह युवा राजद के प्रदेश महासचिव पप्पू यादव के नेतृत्व में जिला परिषद क्षेत्र संख्या-तेरह के कई पंचायतों में जरूरतमंद लोगों एवं निर्धन परिवार के बीच खाद्य सामग्री तथा…
*सचिव सूचना एवं जन-सम्पर्क, सचिव स्वास्थ्य तथा अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये किये जा रहे कार्यों की अद्यतन जानकारी दी। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा पटना:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर सचिव सूचना एवं जन-सम्पर्क अनुपम कुमार, सचिव स्वास्थ्य लोकेश कुमार सिंह एवं अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय जितेन्द्र कुमार ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये किये जा रहे कार्यों की अद्यतन जानकारी दी। सचिव सूचना एवं जन-संपर्क अनुपम कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति को लेकर सरकार सभी आवश्यक कदम उठा रही है। कल हुई समीक्षात्मक बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी कक्षाओं के लिए ई-कंटेंट डेवलप करने का निर्देश दिया है ताकि विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा प्रदान करने में…
