![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2020/05/IMG_20200108_222823-1-840x834-1-1.jpg)
वंदना झा
पटना:- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार एस०ए० शाद के असामयिक निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है।
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2020/05/IMG-20200504-WA0004-1-840x753.jpg)
अपने शोक-संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि एस०ए० शाद ने अपनी लेखनी की बदौलत विशिष्ट पहचान बनायी थी। उनके निधन से पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति हुयी है।
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2020/05/IMG_20200418_000220-1.jpg)
वहीँ मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।