*विष्णु मंदिर निर्माण की हुई भूमि पूजन, रखी गई नीव। हर खबर पर पैनी नजर।*

Dk Desk समस्तीपुर:- जिले के खानपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत राज पुरुषोत्तमपुर अनु में स्थापित बाबा हरिहर नाथ अंकुरी नाथ महादेव मंदिर परिसर में आज भव्य विष्णु मंदिर निर्माण हेतु नींव रखी गई। बतादें कि समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खेढ़ी स्थित अंकुरी नाथ महादेव मंदिर परिसर में बिहार का दूसरा गौरव के रूप में  विष्णु मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। जिसको लेकर आज पंडित युगल किशोर झा के द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ यजमान पंडित रामानंद झा एवं उनकी धर्मपत्नी रंजू देवी के द्वारा नींव रख शिलान्यास…

सात दिनों के अंदर पूरा करें अधूरे कार्य नहीं तो होगी प्राथमिकी दर्ज:- *बीडीओ।* हर खबर पर पैनी नजर।

नल जल योजना में अनियमितता को लेकर बीडीओ ने दिया सख्त निर्देश। DkDesk समस्तीपुर:- जिले के खानपुर प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत रेबड़ा पंचायत के वार्ड नं 10 स्थित जगदीशपुर गांव में ग्रामीणों की शिकायत पर आज प्रखण्ड विकास पदाधिकारी गौरी कुमारी  ने नल जल योजना की जांच की। इस दौरान पाया कि वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंध समिति द्वारा बोरिंग के पास स्ट्रक्चर का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं किया गया है। वहाँ पानी टंकी नहीं लगाया गया है। बोरिंग के चारों तरफ एवं पाइप लाइन के  हर मोड़ के पास चेम्बर नहीं…

*केंद्र प्रायोजित योजना अन्तर्गत गेहूं की बुआई। हर खबर पर पैनी नजर।*

DkDesk समस्तीपुर:- जिले के ताजपुर प्रखंड क्षेत्र के मानपुरा पंचायत में केंद्र प्रायोजित योजना राष्ट्रीय संधारणीय कृषि मिशन के तहत कृषि विभाग के कृषि समन्वयक पंकज कुमार के तकनीकी सलाह पर संतोष कुमार झा, अनिल ठाकुर एवं कुशेश्वर ठाकुर के एक हेक्टेयर के प्रत्यक्षण प्लॉट पर सहायक निदेशक (रसायन) अभिषेक कुमार के निर्देश पर मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुशंसा आधारित गेंहू की बुआई कराई गई है। कृषि समन्वयक ने बताया कि गेहूं फसल के लिए समय से बुआई के लिए अनुसंशित किस्में डी बी डव्लू-187, बी आर डव्लू-3708, एच डी…

*डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया। हर खबर पर पैनी नजर।*

DkDesk समस्तीपुर:-  जिले के ताजपुर प्रखंड क्षेत्र के परमेश्वर उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय सादीपुर में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ० राजेंद्र प्रसाद की 136वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर लोग डॉ० राजेंद्र प्रसाद को याद किया और उन्हें  श्रद्धांजलि दी। सम्बोधित करते हुए प्रधानध्यापक विनोद ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम और संविधान निर्माण में डॉ० राजेंद्र प्रसाद अतुलनीय भूमिका निभाई थी। सादा जीवन और उच्च विचार के सिद्धांत पर आधारित उनका जीवन देशवासियों को सदैव प्रेरित करता है औऱ करता रहेगा। इस मौके पर शिक्षक सुजीत कुमार समेत अन्य…

*जिले के जी०एम०आर०डी० कॉलेज में स्नातक में नामांकन की सुची जारी।हर खबर पर पैनी नजर।*

DkDesk समस्तीपुर:- मोहनपुर प्रखण्ड क्षेत्र के स्थानीय जी० एम० आर० डी० कॉलेज मोहनपुर के प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ० घनश्याम राय ने प्रेस‌ विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि स्नातक सत्र 2020-2023 में आवंटित प्रथम सूची के आधार पर नामांकित छात्र/छात्राओं की विषयवार सूची इस प्रकार है ०१. अर्थशास्त्र- कुल सीट 150, नामांकित 61, सीट खाली 89, ०२. अंग्रेजी 150-32-118, ०३. हिन्दी- 212-156-56, ०४.  हिस्ट्री- 428-318-110, ०५. फिलोसोफी- 150-04-146, ०६.  पोलिटिकल सांयस- 300-96-204, ०७.  संस्कृत-150-11-139, ०८. बॉटनी-115-23-92, ०९.  केमिस्ट्री- 115-64-51, १०. मेथेमैटिक्स- 120-69-51, ११.  उर्दू- 150-01-149, १२. फिजिक्स- 162-116-46, १३. जूलोजी- 162-100-62,…

*स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय‌ ने डॉ० लक्ष्मण यादव को किया सम्मानित। हर खबर पर पैनी नजर।*

DkDesk समस्तीपुर:- जिले के मोहनपुर प्रखण्ड क्षेत्र के स्थानीय जी०एम०आर०डी० कॉलेज मोहनपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी सह जिला नोडल पदाधिकारी (रेड रिबन क्लब) समस्तीपुर के डॉ० लक्ष्मण यादव को एक दिसम्बर20 को विश्व एड्स दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पटना के होटल लेमन ट्री में आयोजित कार्यक्रम में रेड रिबन क्लब के नोडल पदाधिकारी के रूप में दरभंगा प्रमंडल की ओर से स्वास्थ्य मंत्री से डॉ० यादव ने पुरस्कार प्राप्त किया। राष्ट्रीय एड्स दिवस कार्यक्रम के समापन…

*पानी से भरे गड्ढे में डूबने से किशोरी की हुई मौत। हर खबर पर पैनी नजर।*

DKDesk समस्तीपुर:- जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के रामपुर जलालपुर पंचायत पछियारी टोला के वार्ड 2 निवासी राजीव कुमार साह के डेढ़ वर्षीय पुत्री अर्पिता कुमारी की घर के बगल में गहरे गड्ढे की पानी में डूबने से मौत हो गई। मिली सूचना पर पंहुची थाने की पुलिस एसआई शिव कुमार त्रिपाठी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। वहीं किशोरी की पिता ने बताया कि हमलोग मजदूरी का काम करते हैं, घर के बगल में ही गहरा गड्ढा पानी से भरा है,…

*शराब के साथ युवक गिरफ्तार। हर खबर पर पैनी नजर।*

DkDesk समस्तीपुर:- जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पांड पंचायत के वार्ड 5 से मोटरसाइकिल सवार एक युवक को पुलिस ने दो बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान उक्त पंचायत के वार्ड 5 निवासी सोनेलाल महतो के पुत्र प्रशांत कुमार उम्र 43 बर्ष के रूप में की गई। इस संदर्भ में एएसआई राकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक के द्वारा शराब की खेप को पंहुचाया जा रहा है। जिसपर वरीय पदाधिकारी को सूचना दी गई एवं उनके आदेशानुसार पाड़…

*काला विल्ला लगाकर अधिवक्ताओं ने प्रतिरोध दिवस मनाया। हर खबर पर पैनी नजर।*

DkDesk समस्तीपुर:- जिले के दलसिंहसराय अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय परिसर में अधिवक्ता संघ के अधिवक्ताओं ने काला विल्ला लगाकर प्रतिरोध दिवस मनाया। काला विल्ला लगाकर अपने कोर्ट कार्य को सम्पादन किया। इसके साथ ही सभी अधिवक्ताओं ने एक स्वर में अधिवक्ता एकता जिन्दाबाद का नारा लगाया। वहीं अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बिनोद कुमार समीर ने बताया कि वर्चुअल कोर्ट और फिजिकल कोर्ट को हटाकर नियमित कोर्ट का संचालन किया जाय।अगर कोर्ट को इतना ही कोविड-19 का प्रकोप लगता है तो कोर्ट को पूर्णतया बंद कर दिया जाय और अधिवक्ता को वाजिब…

*पूर्व मध्य रेलवे प्रशासन ने विशेष कई रेल गाड़ी के समय सारणी में परिवर्तन करने का निर्णय लिया है। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा गाड़ी संख्या:- 02565/02566 एवं 02557/02558 के समय-सारणी में बदलाव। समस्तीपुर:- पूर्व मध्य रेलवे प्रशासन ने दिनांक 04/12/2020 से गाड़ी संख्या 02565/02566 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी एवं गाड़ी संख्या 02557/02558 मुजफ्फरपुर- आनंद विहार विशेष गाड़ी के समय सारणी में परिवर्तन करने का निर्णय लिया है। *उपरोक्त गाड़ियों का संशोधित समय-सारणी निम्न प्रकार है:-* ०१. गाड़ी संख्या:- 02565/02566 दरभंगा-नई दिल्ली – दरभंगा विशेष गाड़ी:- दिनांक 04/12/2020 से गाड़ी संख्या 02565 दरभंगा से 08:26 बजे प्रस्थान करेगी तथा समस्तीपुर 09:15/09:35, मुजफ्फरपुर 10:20/10:25, हाजीपुर 11:20/11:25, सोनपुर 11:36/11:38, छपरा 12:50/12:55, सिवान 13:45/13:50,…