*भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लांच किया जा रहा है वोटर हेल्पलाइन एप्प। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय मतदाता दिवस (NVD) का आयोजन जिला अंतर्गत सभी मतदान केंद्रों एवं जिला स्तर पर किया जाएगा। वहीं जिला स्तर पर मुख्य कार्यक्रम दिनांक 25/01/2021 को पूर्वाहन 11:00 बजे से नगर भवन समस्तीपुर में आयोजित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त विभिन्न शिक्षण संस्थानों में भी राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जाएगा तथा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर ली जाने वाली शपथ का महत्व छात्रों को समझाया जाएगा। इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी नव पंजीकृत निर्वाचकों के…

*पचास लोगों का हो चुका है वैक्सीनेशन। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

Dk Desk समस्तीपुर:- जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरवा में सोमवार को वैक्सीनेशन के दूसरे दिन निन्यानवे लोगों को वैक्सीन देने का लक्ष्य रखा गया था। वहीं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर आदर्श कुमार एवं स्वास्थ्य प्रबंधक फजले रब के अनुसार समाचार प्रेषण तक आज भी पचास लोगों को वैक्सीनेशन किया गया है। शनिवार को उद्घाटन के दिन कुल पचास लोगों को  टीकाकरण किया गया था। सभी लोग स्वस्थ एवं सानंद है। किसी को भी कोई भी विपरीत लक्षण नहीं दिखाई दिया है। सभी स्वस्थ सानंद खुशहाल एवं सामान्य जीवन यापन…

*जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में आगामी Covid-19 टीकाकरण की कार्रवाई से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

रमेश शंकर झा। समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में आगामी Covid-19 टीकाकरण की कार्रवाई से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निम्नांकित निर्देश दिया गया:- ०१. कुल 11 केंद्रों पर वैक्सीनेशन का कार्य किया जाना है। ०२. सुचारू व्यवस्था हेतु प्रत्येक केंद्र पर 5 कर्मियों को प्रतिनियुक्ति किया जाएगा। इसमें टीका कर्मी के रूप में एएनएम रहेंगी और सहयोग कर्मी के रूप में उत्प्रेरक होंगे। ०३. सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया जाना है, जिले में कुल 18000 स्वास्थ्य कर्मी है। ०४. जिलाधिकारी…

*मंडल रेल प्रबंधक अशोक माहेश्वरी के द्वारा विक्रेता विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के  सामान्य भण्डार डिपो कार्यालय परिसर में मंडल रेल प्रबंधक अशोक माहेश्वरी के द्वारा विक्रेता विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया गया। वहीं समस्तीपुर मंडल के भण्डार विभाग की ओर से आयोजित प्रदर्शनी के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि इस आयोजन से रेलवे में आपूर्ति की जाने वाली विभिन्न स्पेयर पार्ट्स, सामग्री, उपकरणों की जानकारी वेंडरो, आपूर्तिकर्ताओं को उपलब्ध कराई जाय। जिससे स्थानीय स्तर  पर इनके उत्पादन हेतु उन्हें प्रोत्साहित व प्रेरित किया जा सके। इस प्रदर्शनी में मुख्यत: संकेत व दूरसंचार विभाग,…

*कोरोना वैक्सीन के लिए पंजीकरण है अनिवार्य, दिखाने होंगे आईडी कार्ड। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज..

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने पुस्तिका जारी कर, दी जरूरी जानकारी। भारत कनेक्ट ब्यूरो रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- राज्य सरकार के द्वारा कोरोना संक्रमण से निबटने के लिए वैक्सीन देने की तैयारी जोरो पर है। इसके लिए चुनिंदा जिलों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा ड्राइ रन यानी पूर्वाभ्यास भी किया गया है। हालांकि वैक्सीनेशन को लेकर आमजन अब थोड़ी राहत महसूस कर रहे हैं, लेकिन अभी भी अधिकांश के मन में टीकाकरण के प्रति कई सवाल भी हैं। इस दिशा में परिवार कल्याण मंत्रालय ने टीकाकरण से जुड़े महत्वपूर्ण सवालों…

*सदर अस्पताल के ओटी के लक्ष्य प्रमाणीकरण की कवायद शुरू। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज..

RsjDesk मधुबनी:- जिले के सदर अस्पताल ओ०टी० के लक्ष्य प्रमाणीकरण की कवायद शुरू की गई है। विदित हो कि वर्ष 2020 में भी सदर अस्पताल के प्रसव गृह तथा ओटी का लक्ष्य प्रमाणीकरण किया गया था। जिसमें सदर अस्पताल का प्रसव गृह लक्ष्य प्रमाणित हो गया था। वहीं ओटी कुछ अंकों से पिछड़ गया था। ओटी की खामियों को पूरा किया जा रहा है। इसके लिए लगातार बैठक का आयोजन किया जा रहा है। ताकि ओटी का भी लक्ष्य सर्टिफाइड हो जाए। विदित हो हर 6 माह पर प्रमाणीकरण किया…

*मुख्यमंत्री ने पथ का किया निरीक्षण, निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करने का दिया निर्देश। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज..

RSJDESK पटना:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पश्चिमी चम्पारण जिलान्तर्गत मदनपुर-वाल्मीकिनगर पथ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क के बचे हुए निर्माण कार्य तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस पथ का निर्माण कार्य तेजी से पूरा करें ताकि वाल्मीकिनगर आने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। मुख्यमंत्री ने इंडो-नेपाल बॉर्डर रोड प्रोजेक्ट का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने गंडक बराज का मुआयना तथा वाल्मीकिनगर के ईको पार्क का भ्रमण किया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मदनपुर-वाल्मीकिनगर…

*मुख्यमंत्री ने पश्चिम चंपारण के चनपटिया बाजार समिति प्रांगण में नवप्रवर्तन स्टार्टअप जोन का किया निरीक्षण। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज.. 

उद्यमियों को दी जाएगी हरसंभव सुविधायें:- मुख्यमंत्री RSJ DESK पटना:-  मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार ने आज पश्चिम चंपारण जिले के चनपटिया बाजार समिति स्थित जिला औद्योगिक नवप्रवर्तन योजना अंतर्गत नवप्रवर्तन स्टार्टअप जोन का निरीक्षण एवं परिभ्रमण किया। इस नवप्रवर्तन स्टार्टअप जोन में नोएडा, सूरत, लुधियाना, दिल्ली, अमृतसर, जैतपुर (गुजरात), कतर आदि जगहों से लॉकडाउन के दौरान बिहार वापस आये हुनरमंद लोगो द्वारा उद्यम कार्यों एवं बनाये गए उत्पादों से सुसज्जित स्टॉल का मुख्यमंत्री ने मुआयना कर पूरी जानकारी ली। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने उद्यमियों से रॉ मेटेरियल, उत्पादों की…

*विश्व के सबसे बड़े मास्क बनाने की मुहिम में बिहार ने भी दिया अपना योगदान। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज..

ANSDESK पटना:- कोरोना से बचाव के लिए लोगों को मास्क पहनने के प्रति जागरूक करने और महिला सशक्तिकरण व आत्मनिर्भर भारत का संदेश को बढ़ावा देने के लिए डिज़ाइनर मनीष त्रिपाठी ने एक खास पहल की है। वह दुनिया का सबसे बड़ा मास्क बनाने के लिए 10 राज्यों की यात्रा पर हैं। इन राज्यों से वह मास्क बनाने का फैब्रिक एकत्रित कर रहे हैं। उन्होंने अपने यात्रा का नाम *शहर से गांव तक* रखा है।  इसी यात्रा के क्रम में मनीष त्रिपाठी गुरुवार को बिहार के राजधानी पटना पहुंचे। जहाँ…

*ऐप से होगी एंबुलेंस सेवा 102 की निगरानी, ऑनलाइन कर सकते हैं ट्रेस। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज..

वन्दना झा मधुबनी:- मरीजों की बेहतर स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा कई तरह की नई-नई योजनाएं, उपकरण लगाए जा रहे हैं, साथ ही स्वास्थ सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार किया जा रहा है। इसी कड़ी में राज्य स्वास्थ्य समिति ने मरीजों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए एक नया मोबाइल एप लॉन्च किया है। जिसके तहत 102 एंबुलेंस सेवा की निगरानी की जाएगी। इस एप्लीकेशन में एंबुलेंस की रियल टाइम की ट्रैकिंग कर सकेंगे। 102 एंबुलेंस अब अपनी आसानी से हर किसी के लिए सुलभ…