*मंडल रेल प्रबंधक अशोक माहेश्वरी के द्वारा विक्रेता विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

रमेश शंकर झा

समस्तीपुर:- जिले के  सामान्य भण्डार डिपो कार्यालय परिसर में मंडल रेल प्रबंधक अशोक माहेश्वरी के द्वारा विक्रेता विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया गया। वहीं समस्तीपुर मंडल के भण्डार विभाग की ओर से

आयोजित प्रदर्शनी के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि इस आयोजन से रेलवे में आपूर्ति की जाने वाली विभिन्न स्पेयर पार्ट्स,

सामग्री, उपकरणों की जानकारी वेंडरो, आपूर्तिकर्ताओं को उपलब्ध कराई जाय। जिससे स्थानीय स्तर  पर इनके उत्पादन हेतु उन्हें प्रोत्साहित व प्रेरित किया जा सके।

इस प्रदर्शनी में मुख्यत: संकेत व दूरसंचार विभाग, यांत्रिक विभाग, कर्षण वितरण विद्युत् विभाग आदि द्वारा प्रयोग किये जाने वाले विभिन्न स्पेयर पार्ट्स, सामग्री, उपकरणों को प्रदर्शित किया गया।

वहीं  विक्रेता विकास प्रदर्शनी के शुभारम्भ के अवसर पर अपर मंडल रेल  प्रबंधक जे० के० सिंह, वरीय मंडल सामग्री प्रबंधक ए० एस० राणा,

वरीय मंडल इंजीनियर (समन्वय) आर एन झा, वरिष्ठ सामग्री प्रबंधक  कुमार परमानन्द, सहायक सामग्री प्रबंधक  क्षितिज नारायण चौधरी  व अन्य शाखाधिकारी  उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment