*जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में आगामी Covid-19 टीकाकरण की कार्रवाई से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

रमेश शंकर झा।

समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में आगामी Covid-19 टीकाकरण की कार्रवाई से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया।

इस बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निम्नांकित निर्देश दिया गया:- ०१. कुल 11 केंद्रों पर वैक्सीनेशन का कार्य किया जाना है। ०२. सुचारू व्यवस्था हेतु प्रत्येक केंद्र पर 5 कर्मियों को प्रतिनियुक्ति किया जाएगा।

इसमें टीका कर्मी के रूप में एएनएम रहेंगी और सहयोग कर्मी के रूप में उत्प्रेरक होंगे। ०३. सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया जाना है, जिले में कुल 18000 स्वास्थ्य कर्मी है। ०४. जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि कोविड-19 वैक्सीनेशन के सुचारू रूप से चलाने हेतु कुल 10 कोषांगो का निर्माण कराना है,

जो कि निम्नलिखित है:- A. प्रशिक्षण कोषांग,
B. कोल्ड चैन (Cold chain) टीका कोषांग,
C. वैक्सीन स्टॉक (Vaccine stock) कोषांग, D. विधि व्यवस्था कोषांग, E.  Covid19 पोर्टल कोषांग
F. सत्र स्थल प्रबंधन कोषांग, G. बायोमेडिकल वेस्ट (Biomedical waste) कोषांग, H. नियंत्रण कक्ष कोषांग, I. AEFI प्रबंधन कोषांग, J. जन सम्पर्क कोषांग।

वहीं जिलाधिकारी ने बताया  कि 15 तारीख को सभी 11 स्थलों पर ड्राई रन किया जाएगा। साथ ही साथ सभी ब्लॉक में भी कंट्रोल रूम चलाने का आदेश दिया। वहीं सिविल सर्जन को टीम का गठन और प्रशिक्षण का कार्य करने का निर्देश दिया। वहीं  स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाने के बाद द्वितीय फेज में फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण किया जाएगा।

इस बैठक में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त समस्तीपुर, अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, सिविल सर्जन, प्रतिरक्षण पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment