रक्तदान से बड़ा कोई भी दान नहीं। रमेश शंकर झा समस्तीपुर बिहार समस्तीपुर:- बिहार यूथ फेडरेशन के तत्वाधान में धर्मपुर पूसा फार्म रोड स्थित सैफुल इस्लाम इनविजन अकादमी के परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन सरदार जबरजंग सिंह, सरदार भगवान सिंह एवं डॉ शशि भूषण ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर उद्घाटनकर्ता ने अपने संबोधन में कहा कि रक्तदान महादान है। लोगों को इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। आपके दिए हुए रक्त से किसी की जान बचती है। पूंजीपति या अमीर व्यक्ति रुपए के…
Category: राज्य
*केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने समाहरणालय सभा कक्ष में समीक्षा बैठक किया। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर: जिले के समाहरणालय के सभा कक्ष में माननीय केंद्रीय गृह राज्य मंत्री की अध्यक्षता में आहूत जिला विकास समन्वयन और निगरानी समिति (दिशा) की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। वहीँ इस बैटक में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे, पथ निर्माण विभाग, बिजली विभाग, जल जीवन हरियाली मिशन, कृषि विभाग, मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना, बूढ़ी गंडक नदी सौंदर्यकरण, बलान नदी का जीर्णोद्धार, ग्रामीण विकास विभाग, माध्यम भोजन योजना, सामाजिक सुरक्षा, जमाबंदी दाखिल खारिज़, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, आईसीडीएस, कल्याण विभाग, सांसद…
*मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित, खिले चेहरे। हर खबर पर पैनी नजर।*
मणि भूषण समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर सुदूर ग्रामीण इलाके में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है । बस उसे खोजकर तरासने की जरूरत है । अगर, क्षेत्र में समय-समय पर प्रतिभा खोज परीक्षा आयोजित कर चयनित छात्र-छात्राओं को सम्मानित जाय और उनका हौंसला अफजाई किया जाय तो पढ़ने के प्रति मनोबल बढ़ेगा । अन्य छात्रों में भी ललक जगेगी और वे बेहतर कर सकेंगे । उचित मार्गदर्शन पाकर आसानी से अपनी मंजिल तक पहुंच सकेंगे । उक्त बातें प्रखंड के सैदपुर में एक सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए स्थानीय…
*जिले के पुलिस ने फाइनेंस कंपनी से लूटी गई रुपए सहित अपराधियों को किया गिरफ्तार। हर खबर पर पैनी नजर।*
भारत फाइनेंस कंपनी के लूट का पुलिस ने दो दिनों के अंदर किया उद्भेदन। रमेश शंकर झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के पटोरी थाना (मोहनपुर ओ०पी०) क्षेत्र में दिनांक 21 फरवरी 2020 समय लगभग तीन बज के पन्द्रह मिनट पर मोहन कुमार मालाकार भारत फाइनेंस इंक्लूजन लिमिटेड कंपनी ब्रांच मोहिउद्दीननगर के संगम मैनेजर ग्राम दक्षिणी डुमरी से समूह का रुपया कलेक्शन कर मोटरसाइकिल से अपने ब्रांच वापस मोहिउद्दीननगर जा रहा था। उसीमे अचानक तीन अपराधियों के द्वारा उनकी मोटरसाइकल को मोटरसाइकिल से धक्का देकर गिरा दिया। उनके पास से 2,37,953…
*प्रोन्नति में आरक्षण पर रोक के खिलाफ एवं नागरिकता कानून वापस लेने की मांग पर भारत बंद का मिलाजुला असर दिखा। हर खबर पर पैनी नजर।*
भारत बंद का मिलाजुला असर दिखा। रमेश शंकर झा समस्तीपुर बिहार समस्तीपुर:- जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भारत बंद का मिलाजुला असर दिखा। प्रोन्नति में आरक्षण पर रोक के खिलाफ एवं नागरिकता कानून वापस लेने की मांग को लेकर भारत बंद के अवसर पर इनौस एवं भाकपा माले ने शहर के स्टेडियम गोलंबर से अपने हाथों में झंडे, बैनर एवं नारे लिखी तख्तियां लेकर बंदी जुलूस निकाला। जुलूस का नेतृत्व इनौस जिला सचिव रामकुमार, जिला प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद सिंह, माले जिला सचिव प्रोफ़ेसर उमेश कुमार, कृष्ण कुमार समेत अन्य नेताओं…
*विश्व हिंदू परिषद की बैठक आयोजित। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के खानपुर प्रखंड क्षेत्र के शोभन राधा कृष्ण मंदिर के प्रांगण में विश्व हिंदू परिषद की बैठक आयोजित की गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बजरंग दल के प्रखंड संयोजक आनंद कुमार झा ने किया। जबकि संचालन विहिप महामंत्री दीपक कुमार ने किया। वहीँ बैठक को संबोधित करते हुए विहिप के उत्तर बिहार के धर्म प्रसारक अनिल एवं अमित ने आगामी रामनवमी पर आयोजित रथ यात्रा कार्यक्रम पर विस्तार से प्रकाश डाला। बैठक में संगठन विस्तार पर भी बिचार विमर्श किया गया। वहीँ संतोष कुमार को…
*विभिन्न क्षेत्रों से महादेव मंदिर से निकाली गई शिव विवाह झांकी। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा समस्तीपुर:- जिले के विभिन्न क्षेत्रों सहित विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत मऊ अखाङा घाट स्थित अन्नपूर्णा कर्पूरी महादेव मंदिर परिसर से महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य शिव बारात की झांकी निकाली गयी। भाजयुमो नेता बच्चा सिंह,जदयू पंचायत अध्यक्ष सज्जन कुमार झा व अरविंद साह ने संयुक्त रूप से शिव पताका को दिखा कर शिव बारात झांकी को रवाना किया। शिव विवाहोत्सव को लेकर निकाली गई इस भव्य व आकर्षक झांकी जुलूस में भगवान भोलेनाथ,विष्णु,ब्रह्म,नारद सहित भूत-पिसाच,गण आदि के प्रतिरूप लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। मऊ बाजार परिसर से…
*लोजपा कार्यकर्ताओं ने स्वामी सहजानंद सरस्वती जी की जयंती समारोह पूर्वक मनाया। हर खबर पर पैनी नजर।*
रौशन कुमार चौधरी समस्तीपुर:- लोजपा कार्यालय में किसान आंदोलन के जनक स्वामी सहजानंद सरस्वती जी का जयंती समारोह पूर्वक मनाया गया। इस जयंती समारोह की अध्यक्षता लोजपा प्रखंड अध्यक्ष धीरज कुमार एवं संचालन नगर अध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा ने किया। उपस्थित लोजपा कार्यकर्ताओं ने स्वामी सहजानंद सरस्वती जी के तैल्य चित्र पर फूलों की माला अर्पित कर उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नीरज भारद्वाज ने कहा कि स्वामी सहजानंद जी अपने युग के धर्म अवतार थे। भारत के राष्ट्रवादी नेता किसान आंदोलन…
*मिथिला की धरती महान है, जहां स्वंय परमेश्वर श्रीराम विवाह सूत्र में बंधे थे। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा समस्तीपुर:- जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत मऊ बाजार स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में चल रहे चौथा वार्षिकोत्सव सह श्रीराम चरित्र मानस नवाह महायज्ञ के अवसर पर आयोजित रामकथा के दरम्यान वृन्दावन से पधारे रामकथा मर्मज्ञ हेमचंद्र ठाकुर जी महाराज ने महाशिवरात्रि पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस अवसर पर लोगों को रात्रि जागरण करना चाहिए । चार प्रहर में शिव पार्वती की चार पूजाएँ होती हैं ।पुराणों की कथाओं के अनुसार एक व्याधा ने रात्रि जागरण एवं शिवपूजन के द्वारा शिवजी का दर्शन कर अपने जीवन को…
*महिलाओं के अपमान पर घर में नहीं टिकती लक्ष्मी। हर खबर पर पैनी नजर।*
रामायण पाठ व श्रीराम नाम धुन संकीर्तण से माहौल बना भक्तिमय वन्दना झा विद्यापतिनगर । जीवात्मा को परमात्मा से किसी भी प्रकार का संबंध जोड़ना चाहिए तभी मानव जीवन सफल होता है। मिथिलावासियों का तो सहज सौभाग्य है जो आदिशक्ति जानकी के साथ बहन एवं पारब्रह्म राम के साथ बहनोई का नाता जोड़ सकते हैं। उक्त बातें वृन्दावन से पधारे रामकथा मर्मज्ञ हेमचंद्र ठाकुर जी महाराज ने शुक्रवार को कहीं । प्रखंड अंतर्गत मऊ बाजार स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में आयोजित चौथा वार्षिकोत्सव सह राम चरित्र मानस नवाह महायज्ञ…
