*लोजपा कार्यकर्ताओं ने स्वामी सहजानंद सरस्वती जी की जयंती समारोह पूर्वक मनाया। हर खबर पर पैनी नजर।*

रौशन कुमार चौधरी

समस्तीपुर:- लोजपा कार्यालय में किसान आंदोलन के जनक स्वामी सहजानंद सरस्वती जी का जयंती समारोह पूर्वक मनाया गया। इस जयंती समारोह की अध्यक्षता लोजपा प्रखंड अध्यक्ष धीरज कुमार एवं संचालन नगर अध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा ने किया। उपस्थित लोजपा कार्यकर्ताओं ने स्वामी सहजानंद सरस्वती जी के तैल्य चित्र पर फूलों की माला अर्पित कर उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नीरज भारद्वाज ने कहा कि स्वामी सहजानंद जी अपने युग के धर्म अवतार थे। भारत के राष्ट्रवादी नेता किसान आंदोलन के जनक स्वतंत्रता सेनानी क्रांतिकारी समाज सुधारक इतिहासकार किसानों के नेता थे।

वहीँ स्वामी जी का जन्म महाशिवरात्रि के दिन 18 सौ 89 ई० में हुआ था। वह किसानों को संगठित कर उनके हितों की लड़ाई लड़ें छोटे छोटे किसानों को दमनकारी जमींदारों से मुक्ति दिलाए, साथ ही अंग्रेजों द्वारा किसानों पर जो अत्याचार कर रहे थे उनके विरोध में संगठित होकर उग्र आंदोलन किया।

स्वामी जी धार्मिक कुरीतियों के खिलाफ मोर्चा खोलकर गरीब और मजदूरों की हक की लड़ाई लड़े। स्वामी जी एक महान सन्यासी जननायक थे। वह हमारे बीच नहीं है लेकिन उनके कार्य हमें प्रेरणा देती है कि उनके पद चिन्हों पर चलकर समाज एवं राष्ट्र को मजबूत करें। इस जयंती समारोह के मौके पर जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुशवाहा, धीरज कुमार, आदित्य कुमार, जुगनू, रीता पासवान, विनोद राय, शोभा राय, बेबी कुमारी, गीता देवी, धर्मेंद्र कुशवाहा, धीरज कुमार राय, मुरारी तिवारी सहित आदि लोग उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment