*अखंड भारत को कोरोना मुक्त भारत बनाएं:- कुंदन कुमार राय। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर:- जिले के लाल कुंदन कुमार राय ने प्रधानमंत्री के आह्वान के सपोर्ट मे आठवीं मिथिला पेंटिंग बनाई। तीन मई तक लाॅकडाउन में सात सूत्र से कोरोना के चेन का नाश प्रधानमंत्री ने लाॅकडाउन को जनता को कोरोना से बचाने व कोरोना के चेन को तोड़ने के लिए तीन मई तक बढ़ा दिया है। साथ ही साथ उनहोंने सात सूत्र भी दिये।१.बुजुर्गों का ख्याल रखें। २.सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण पालन करें व घर में बने मास्क पहने।३.आयुष विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।४.आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करें।५.गरीब…

*पर्यावरण प्रेमी ने पौधरोपण कर, किया अंबेडकर जी की स्मृति शेष पर माल्यार्पण। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा समस्तीपुर बिहार समस्तीपुर:- जिले के खानपुर प्रखंड क्षेत्र के नत्थूद्वार गांव निवासी पर्यावरण प्रेमी त्रिपुरारी झा के भतीजा यशराज, भतीजी श्वेता कुमारी, शिवानी कुमारी ने हाथों में पौधा लेकर भारत रत्न संविधान निर्माता, स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। वहीं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया की इन बच्चों ने उत्सुकता पूर्ण अपने हाथों में पौधा लिए यह संदेश देने का काम किया है। देश प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है पर्यावरण को संतुलित रखना सभी…

*जुड़ शीतल का पर्व मिथिला का पावन पर्व माना जाता है:- कुमोधनी देवी। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जुड़ शीतल का पर्व मिथिला का पावन पर्व माना जाता है, जहां मां अपने पुत्र को शीतल जल देकर आरोग्य व शीतलता का आशीर्वाद देती है। वहीँ खानपुर प्रखंड क्षेत्र के नत्थूद्वार पंचायत में आज एक मां ने पेड़ पौधों के जड़ों में शीतल जल डालकर पेड़ पौधों को शीतलता का आशीर्वाद दिया। कुमोधनी देवी कहती है कि पेड़ पौधे पुत्र के समान है। एक पेड़ सौ पुत्रों के समान है। इनकी रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। वैसे भी सतुआनी व जुड़ शीतल…

*मेडिकल स्टोर को व्हाट्सएप के माध्यम से ऑर्डर लेने और होम डिलीवरी कर दवा घर तक पहुंचाने के लिए चिन्हित किया गया:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर। हर खबर पर पैनी नजर।*

जिलाधिकारी ने क्वॉरेंटाइन कोषांग में दिए जा रहे भोजन के गुणवत्ता की समीक्षा की और दिए संबंधित दिशा-निर्देश। वन्दना झा समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने वीसी के जरिए से सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के साथ कोविड१९ (Covid19) के संक्रमण को रोकने हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। जिला पदाधिकारी कार्यालय में Covid19 के संक्रमण रोकने हेतु बनाए गए कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी, सदर अनुमंडल समस्तीपुर पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सिविल सर्जन, नजारत उप समाहर्ता, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला अग्निशमन पदाधिकारी एवं…

*ख्यातिलब्ध चिकित्सक सह समाजसेवी डा० एन० एल० झा के निधन से जिले में शोक की लहर। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा समस्तीपुर:- जिले के ख्यातिलब्ध चिकित्सक सह समाजसेवी डा० एन० एल० झा के निधन से जिले में शोक की लहर दौड़ गई। जिले के स्थानीय विधायक के प्रेस प्रतिनिधि राकेश कुमार ठाकुर ने इसे चिकित्सा जगत की बहुत बड़ी क्षति बताते हुए अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की है। उन्होंने कहा कि डॉ० एन०एल०झा केवल समस्तीपुर नहीं बल्कि पूरे बिहार की शान थे। उन्होंने अपने जीवन काल में अपनी चिकित्सा से लाखों परिवारों को खुशियां दी। आम लोगों के लिए वो प्रेरणा स्रोत थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान…

*रोटरी क्लब समस्तीपुर के सदस्य के द्वारा गरीब और जरूरतमंदों के बीच साबुन, मास्क आदि का वितरण करने के साथ साथ घर मुहल्ले को सेनेटाइज करने का कार्य किया जा रहा हैं। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर:-जिले में कोरोना वायरस के विरूद्ध जारी राष्ट्रव्यापी जंग में हर समर्थ व्यक्ति समाज के जरूरतमंद तबके की सहायता करने में जुटा है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में सक्रिय विश्व प्रसिद्ध संस्थान रोटरी क्लब समस्तीपुर के सदस्य भी सक्रिय है। गरीब तबकों और सड़क किनारे बसर कर रहे लोगों को बीच साबुन, मास्क आदि का वितरण करने के साथ साथ घर मुहल्ले को सेनेटाइज करने का कार्य किया जा रहा हैं। इसी बीच रोटेरियन सुनीता केडिया ने रोटरी क्लब ऑफ समस्तीपुर सिटी…

*जिला राजद उपाध्यक्ष मो० अरमान सदरी ने राज्य पशुपालन निदेशालय से जांच के लिए टीम गठित करने तथा दवा छिड़काव का कार्य शुरू करने की मांग की। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के ताजपुर प्रखंड सहित सम्पूर्ण जिले में एक माह से कौओं की हो रही लगातार मौत ने पर्यावरणविदों के साथ ही स्थानीय लोगों को भी चिंता में डाल दिया है। इस कौवे की मौत किस बीमारी से हो रही है, इसका खुलासा तो नहीं हो सका है। लेकिन कौओं के मरने का सिलसिला लगातार जारी है। वहीँ ताजपुर प्रखंड क्षेत्र में एक माह के दौरान विभिन्न स्थानों पर कौओं की मौत अज्ञात बीमारी से हो गई है। अचानक कौए पेड़ से गिर कर मर…

*विधायक सह राजद के प्रधान महासचिव आलोक कुमार मेहता ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर कोरोना महामारी के वजह से लॉकडाउन के कारण बिहार के फंसे हुए मजदूरों को समुचित सहायता व राहत मुहैया करने का आग्रह किया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा समस्तीपुर बिहार समस्तीपुर:- जिले के उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह राजद के प्रांतीय प्रधान महासचिव आलोक कुमार मेहता ने हरियाणा एवं तेलंगाना के मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर कोरोना महामारी के वजह से लागू लॉकडाउन के कारण वहां फसे हुए उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रवासी मजदूरों को समुचित सहायता व राहत मुहैया करने का आग्रह किया है। उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि लॉकडॉउन में उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र के दर्जनो मजदूर वहां फसे हुए है, जो भुखमरी के कगार पर पहुँच चुके हैं। उजियारपुर के विधायक…

सभी राशन कार्डधारी को इस माह से मासिक राशन के अलावा 5 किलो चावल और 1 किलो दाल मुफ्त दिया जाएगा:- *जिलाधिकारी।* हर खबर पर पैनी नजर।

वंदना झा समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने वी०सी० के माध्यम से सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के साथ कोविड19 (Covid19) के संक्रमण को रोकने हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा किए और दिए दिशा निर्देश।जिला पदाधिकारी के कार्यालय में Covid19 के संक्रमण रोकने हेतु बनाए गए कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी, समस्तीपुर सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सिविल सर्जन, नजारत उप समाहर्ता, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, डीपीओ आईसीडीएस, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला अग्निशमन पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। लोक सेवाओं के अधिकार अधिनियम के तहत राशन…

*पंचायत में हुई शान्ति समिति की बैठक, लिए गए कई खास निर्णय। हर खबर पर पैनी नजर।*

नवीन कुमार वर्मा समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के लदौरा पंचायत में माँ भगवती स्थान पर शांति समिति की बैठक हुई। जिसमे कोरोना वायरस और लॉकडाउन पर विशेष विचार विमर्श किया गया। इस बैठक के कई खास फैसले भी लिए गए जिस पर शख्ती से पालन कराने का निर्णय लिया गया है। जैसे बाहर से आये व्यक्ति को नही आने देना है, चौक पर सब्जी बेचने और खरीदने वालों को शारीरिक दूरी बनाए रखने का शख्ती से पालन करना, पंचायत में हो रहे मनरेगा योजना के द्वारा कार्यो और…