*मेडिकल स्टोर को व्हाट्सएप के माध्यम से ऑर्डर लेने और होम डिलीवरी कर दवा घर तक पहुंचाने के लिए चिन्हित किया गया:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर। हर खबर पर पैनी नजर।*

जिलाधिकारी ने क्वॉरेंटाइन कोषांग में दिए जा रहे भोजन के गुणवत्ता की समीक्षा की और दिए संबंधित दिशा-निर्देश।

वन्दना झा

समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने वीसी के जरिए से सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के साथ कोविड१९ (Covid19) के संक्रमण को रोकने हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। जिला पदाधिकारी कार्यालय में Covid19 के संक्रमण रोकने हेतु बनाए गए कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी, सदर अनुमंडल समस्तीपुर पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सिविल सर्जन, नजारत उप समाहर्ता, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला अग्निशमन पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। जिला पदाधिकारी ने क्वॉरेंटाइन कोषांग में दिए जा रहे भोजन के गुणवत्ता की समीक्षा की और संबंधित दिशा-निर्देश दिए। जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी से प्रखंड वार निम्नलिखित बिंदुओं पर जानकारी लिया और उससे संबंधित कार्यों की समीक्षा की।

०१. क्वॉरेंटाइन केंद्र में रह रहे लोग, जिनकी 14 दिनों की अवधि समाप्त हो रही है, उनको होम क्वॉरेंटाइन प्रिसक्राइब करने के संबंध में। ०२. सभी प्रखंडों में खाद्यान्न वितरण की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है और उसकी स्थिति की जानकारी ली। ०३. खाद्यान्न वितरण के सफलतापूर्वक अनुश्रवण करने हेतु प्रखंड को जोन में गठित कर जोन का दायित्व जिन पदाधिकारियों को दिया गया है उनके द्वारा किए जा रहे कार्यो की समीक्षा की। सभी अनुमंडल पदाधिकारी से राशन कार्ड निर्गमन कार्य की प्रगति की जानकारी ली गई और संबंधित दिशा-निर्देश दिए। वहीँ जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड को सोडियम हाइपोक्लोराइट से सैनिटाइज कराने का निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया।

जिले के सभी सील किए गए सीमा क्षेत्रों के चेक पॉइंट पर नियुक्त पदाधिकारियों एवं पुलिस बल के लिए मूलभूत सुविधा जैसे कि बैठने का स्थान, पेय जल, शौचालय की व्यवस्था कराने का और सील किए गए क्षेत्रों की कड़ी निगरानी कराने का निर्देश जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया। वहीँ लॉकडाउन के दौरान कुष्ठ आश्रम में भोजन की कमी ना हो, इसके लिए जिला पदाधिकारी ने आगे भी अनाज देने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया।

जिला पदाधिकारी के आदेशानुसार लॉकडाउन और सामाजिक दूरी को पूरी तरह अनुपालन कराने के लिए और बाजार में दवा दुकानों पर हो रहे भीड़ को कम करने हेतु 52 औषधि प्रतिष्ठानों/मेडिकल स्टोर को व्हाट्सएप के माध्यम से ऑर्डर लेने और होम डिलीवरी कर दवा घर तक पहुंचाने के लिए चिन्हित किया गया है। इस आशय की जानकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के व्हाट्सएप के द्वारा प्रेस को मिला।

Related posts

Leave a Comment