वन्दना झा समस्तीपुर:- कोरोना वायरस के विरूद्ध जारी राष्ट्रव्यापी जंग में सभी की सहभागिता जरूरी है। हम अपने घरों में रह कर, सतर्कता बरत कर,सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर इस जंग में देश की जीत सुनिश्चित कर सकते हैं। उक्त बातें रोटरी क्लब आॅफ समस्तीपुर सिटी की प्रेसिडेन्ट इलेक्ट डाॅ०अमृता ने लोगों से कही। बताते चलें कि स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में सक्रिय विश्व प्रसिद्ध संस्थान रोटरी क्लब समस्तीपुर के सदस्यों के द्वारा जरूरतमंदों और सड़क किनारे बसर कर रहे लोगों के बीच साबुन, मास्क आदि का…
Category: राज्य
*लाकडाउन के कारण देश के विभिन्न प्रदेशों में मजदूरों का काम छीन गया है:- माले। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- लाकडाउन के कारण देश के महाराष्ट्र,गुजरात, दिल्ली समेत अन्य प्रदेशों में रोजी- रोटी-आश्रय खो चुके बिहारी समेत अन्य मजदूरों पर लाठीचार्ज समस्या का समाधान नहीं है।इससे मामला और भी उलझेगा।सरकार को उनके लिए भोजन,आश्रय समेत अन्य सुविधा की तत्काल व्यवस्था कर बातचीत के जरीये इसका हल ढूंढना चाहिए।ये प्रतिक्रिया बुधवार को भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से व्यक्त की।उन्होंने कहा कि लाकडाउन के कारण देश के विभिन्न प्रदेशों में मजदूरों का काम छीन गया है।कोरोना फैलने के डर…
*लॉकडाउन में दूसरे राज्यों में फंसे बिहारी मजदूरों को प्रदेश वापस बुलाने हेतु अपेक्षित पहल करने का आग्रह राजद नेता ने बिहार सरकार से किया। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- लॉकडाउन में दूसरे राज्यों में फंसे बिहारी मजदूरों को वापस प्रदेश बुलाने हेतु अपेक्षित पहल करने का आग्रह राजद के प्रांतीय नेता राजीव प्रकाश सर्राफ ने बिहार सरकार से किया है। उन्होंने कहा कि देश में अमीर और ग़रीब के लिए अलग-अलग क़ानून नहीं हो सकता? बिहार सरकार तुरंत गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली और पंजाब सरकारों से बात कर सभी बिहारियों को वापस लाएँ। यह सरकार की नैतिक ज़िम्मेवारी है। वहीँ राजद नेता ने कहा कि प्रदेश सरकार से आग्रह है कि सभी को अपने प्रदेश वापस…
*झारखण्ड सरकार लालू प्रसाद यादव को पेरोल पर रिहा करें :- परवेज आलम। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिला राजद सचिव मो० परवेज आलम ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को पेरोल पर रिहा करने की मांग झारखण्ड सरकार से की है। उन्होंने कहा है कि जिस प्रकार कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे को देखते ही हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने सजायाफ्ता कैदियों को पैरोल पर छोड़ने का आदेश राज्य सरकारो को दिया था, उसी आदेश के आलोक में लालू प्रसाद को भी पैरोल देने पर विचार करनी चाहिए। रिम्स में जहां पर लालू प्रसाद भर्ती हैं, उसी वार्ड में…
*जिला राजद सचिव मो० परवेज आलम ने विभिन्न मुद्दों की मांग सरकार से की। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र के महेशपट्टी पंचायत निवासी व जिला राजद सचिव मो० परवेज आलम ने कहा है कि बिहार सरकार ने घोषणा किया था, राशनकार्ड धारकों को जैसे हर माह अनाज मिलता है वो पूर्व से तय रियायती दर 2 रूपये प्रति किलोग्राम गेहूं और 3 रूपये प्रति किलोग्राम चावल मिलेगा ही, साथ ही प्रति व्यक्ति 5 किलोग्राम चावल भी मुफ्त मिलेगा। जबकि प्रत्येक परिवार को 1 किलोग्राम दाल दी जाएगी। लेकिन महेशपट्टी पंचायत सहित उजियारपुर प्रखंड के कई पंचायतो में उपभोक्ताओं को इसे…
फिजियोथेरपी से लकवा का इलाज है सम्भव:- *डॉ० नीरज कुमार।* हर खबर पर पैनी नजर।
वन्दना झा समस्तीपुर:- लकवा का फिजियोथेरपी से इलाज है सम्भव समस्तीपुर के जाने माने डॉ० नीरज कुमार ने बताया कि लकवा में फिजियोथेरेपी बहुत कारगर इलाज है। मरीजों में मांसपेशियों और हड्डियों को रिलैक्स करने में फिजियोथेरपी कारगर साबित होती है। अतः जितनी जल्दी सम्भव हो, थेरेपी शूरु कर देनी चाहिए। अगर मारिज की वाइटल्स की स्थिति बेहतर है तो स्ट्रोक के दूसरे दिन से ही फिजियोथेरेपी से फायदा होगा। वहीँ प्रारम्भ में मरीज को रोजाना 10 से 15 मिन्ट्स हर 2 से 3 घंटे पर एक्सरसाइज कराते रहना चाहिए।…
लॉकडाउन के चलते केंद्र और राज्य सरकार कर्मकांडी ब्राह्मण, पुजारी, तीर्थ पुरोहित व ज्योतिषियों को भी राहत पैकेज दे:- *जिला प्रवक्ता पंडित राकेश झा।* हर खबर पर पैनी नजर।
वंदना झा समस्तीपुर:- कोरोना वायरस महामारी के कारण लॉकडाउन के चलते केंद्र और राज्य सरकार कर्मकांडी ब्राह्मण, पुजारी, तीर्थ पुरोहित व ज्योतिषियों को भी राहत पैकेज दें। ब्राह्मण वर्ग भी राहत पैकेज में शामिल समूहों की तरह इसका हकदार है। जबकि यह वर्ग भी पूजा-पाठ व तीर्थ पर सेवा कर अपना उपार्जन करते हैं। वहीँ ब्राह्मणों के लिए राहत पैकेज देने की यह मांग राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ शाखा समस्तीपुर ब्राह्मण समाज ने की है। वहीँ जिला प्रवक्ता पंडित राकेश झा का कहना है की केंद्र सरकार तथा विभिन्न राज्य सरकारों…
*युवा लोजपा नेता ने संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ० भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई गई। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा समस्तीपुर:- संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर युवा लोजपा नेता राजा पासवान ने कहा कि बाबा साहब ने भारत के संविधान को निर्माण किया। उन्होंने हमेशा दलित, गरीब, पीड़ित और शोशीत समाज के वर्गों के लिए लड़ते रहे।आज उनके जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और उनके पदचिन्हों पर चलने का काम करेंगें। जय हिंद जय भारत।
*बजरंग दल प्रखंड के सयोंजक ने संविधान निर्माता एवं सामाजिक न्याय के प्रणेता बाबा साहेब डाॅ० भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें नमन किया। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा समस्तीपुर:- जिले के खानपुर प्रखंड के बजरंग दल प्रखंड सयोंजक आनन्द कुमार बजंरगी ने संविधान निर्माता एवं सामाजिक न्याय के प्रणेता बाबा साहेब डाॅ० भीमराव अम्बेडकर की जयंती की पर उन्हें नमन करते हुये कहा कि बाबा साहेब ने अपना पूरा जीवन समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिये समर्पित कर दिया। एक महान दार्शनिक, राजनीतिज्ञ, न्यायविद्, मानवविज्ञानी एवं समाज सुधारक होने के नाते बाबा साहेब एक बहुआयामी व्यक्तित्व थे। उन्हें हमारे भारतीय संविधान के पिता के रूप में भी जाना जाता है, क्योंकि उन्होंने भारतीय संविधान…
*लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग के प्रभावी कार्यान्वयन हेतु निजी वाहनों पर लगाई रोक:-जिला पदाधिकारी। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने सभी प्रभारी पदाधिकारी के द्वारा कोविड१९ (Covid19) के संक्रमण को रोकने हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की और दिशा निर्देश दिए। वहीँ जिला पदाधिकारी के कार्यालय में Covid19 के संक्रमण रोकने हेतु बनाए गए कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी, समस्तीपुर सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, नजारत उप समाहर्ता, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। जिला पदाधिकारी ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं सभी अनुमंडल पदाधिकारी से राशन कार्ड निर्गमन कार्य की प्रगति की जानकारी ली और…
