*छठ पर्व के दौरान सड़क पर जल जमाव के खिलाफ माले ने पूतला फूंका। हर खबर पर पैनी नजर।*

जकी अहमद समस्तीपुर:- नगर परिषद कार्यालय में बार- बार आवेदन देने के बावजूद शहर के मवेशी अस्पताल के पास नाला जाम रहने के कारण सड़क पर जलजमाव के खिलाफ स्थानीय व्यवसायियों एवं भाकपा माले के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार को विरोध जुलूस निकालकर मुख्यमंत्री का पूतला फूंका गया। शहर के मवेशी अस्पताल के पास बड़ी संख्या में भाकपा माले के कार्यकर्ता ईकट्ठा होकर अपने- अपने हाथों में नारे लिखे तख्तियां, झंडे, बैनर एवं मुख्यमंत्री का पूतला लेकर जुलूस निकाला। नारे लगाते हुए जुलूस आईडीबीआई बैंक के समक्ष जलजमाव स्थल पर…

*आजादी की लड़ाई और आधुनिक भारत के निर्माण में प्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका:- शाहीन। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा। समस्तीपुर:- राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राजद के प्रदेश प्रवक्ता-सह स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि प्रेस लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ की पर्याय  है। उन्होंने कहा की आज पत्रकारिता का क्षेत्र व्यापक हो गया है। पत्रकारिता जन-जन तक सूचनात्मक, शिक्षाप्रद एवं मनोरंजनात्मक संदेश पहुँचाने की कला एंव विधा है। वहीं राजद के प्रदेश प्रवक्ता-सह-विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन  ने कहा की मीडिया को समाज का दर्पण एवं दीपक दोनों माना जाता है। इनमें जो समाचार मीडिया है, चाहे वह…

*गुलनाज के हत्यारे को कड़ी सजा मिले:- बंदना सिंह। हर खबर पर पैनी नजर।*

आज तक एक भी आरोपी गिरफ्तार नहीं:-ऐपवा। जकी अहमद। समस्तीपुर:- वैशाली जिले के देसरी गांव में अपने साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपियों के द्वारा किरासन तेल छिड़ककर जलाई गई। वैशाली जिले के देसरी थाना के गुलनाज खातुन शनिवार को पीएमसीएच में अंतिम सांस ली। वह पीछले 10 दिनों से ज़िन्दगी और मौत से लड़ रही थी। इस घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुए महिला संगठन की ऐपवा समस्तीपुर जिलाध्यक्ष सह माले नेत्री बंदना सिंह ने आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की…

*नवनिर्वाचित विधायक अजय कुमार का अभिनंदन व स्वागत समारोह। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के नरहन दुर्गास्थान परिसर में पंचायत के महागठबंधन के कार्यकर्ताओं की ओर से नवनिर्वाचित विधायक अजय कुमार का अभिनंदन स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता घनश्याम राय ने की। इस मौके पर पहुंचे नवनिर्वाचित विधायक को कार्यकर्ता ने अंग वस्त्र, चादर, पाग, फूलों का माला देकर सम्मानित किया। वहीं स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक अजय कुमार ने कहा कि शपथ ग्रहण के बाद पहली बार प्रखंड कार्यालय पहुचकर पदाधिकारी से वार्ता कर 10 दिनों के अंदर…

*राजद कार्यकर्ताओं ने स्वागत व अभिनन्दन विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन की जीत पर किया। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा। समस्तीपुर:- जिले के स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन का राजद कार्यकर्ताओं ने स्वागत व अभिनन्दन किया। वहीँ विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि उनकी जीत समस्तीपुर के किसानो, मजदूर भाइयों, छात्रों, नौजवानो, व्यवसायीयो, शिक्षाविदों, महागठबंधन के कार्यकर्ताओ व समस्तीपुर की जनता-जनार्दन को समर्पित है। वहीँ अपने उद्द्गार व्यक्त करते हुए जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि शाहीन की जीत सामाजिक न्याय व गंगा-यमुनी तहजीब की जीत की पर्याय है। उन्होंने कहा कि शाहीन ने समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र का भेदभावरहित चहुमुखी विकास किया है।…

*अग्नि पीड़ित परिवारों के बीच‌ सौपा चेक। हर खबर पर पैनी नजर।*

D KDESK समस्तीपुर:- जिले के नंदनी गांव के अग्नि पीड़ित परिवारों के बीच‌ भाजपा विधायक‌ राजेश कुमार सिंह ने आपदा राहत‌ का चेक सौंपा। ज्ञात‌ हो कि गुरूवार को खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर से लगी आग में ऋषिकेश ठाकुर व हरिकेश ठाकुर का घर जल‌ गया था। जिसमें सभी सामान सहित नगदी भी जलकर राख हो गया‌ था। इस मौके पर रघुनाथ ठाकुर, भाजपा पंचायत अध्यक्ष मुन्ना ठाकुर, बैजू राय, सुधांशु ठाकुर, इंद्रजीत ठाकुर, नूर इस्लाम, बिट्टू ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

*एनडीए प्रत्याशी राजेश कुमार सिंह को विधायक‌ बनने पर क्षत्रिय चेतना मंच ने दिया बधाई। हर खबर पर पैनी नजर।*

D KDESK समस्तीपुर:- जिले के क्षत्रिय चेतना मंच के सदस्यों ने भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार सिंह की मोहिउद्दीननगर विधानसभा क्षेत्र से अपार बहुमत से जीतने पर दिया बधाई। इस मौके पर रामबहादुर सिंह, क्षत्रिय चेतना मंच के अध्यक्ष उमाशंकर सिंह, सचिव सुरेश्वर प्र सिंह, चन्द्रशेखर सिंह, श्रवण कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह,अरुण कुमार सिंह,सुशीन्द्र सिंह,विजय सिंह आदि ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि राजेश की जीत मोहिउद्दीननगर की जनता की जीत है। वहीँ मोहिउद्दीननगर क्षेत्र में सच्चा प्रतिनिधि मिला है। अब हर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा।

*आशा कार्यकर्ताओं ने लंबित भुगतान को लेकर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ भड़ास निकाले। हर खबर पर पैनी नजर।*

आजाद इदरीसी समस्तीपुर/हसनपुर:- जिले के हसनपुर पीएचसी के सामने आशा संघ के सदस्य ने अपने लंबित पड़े भुगतान को लेकर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जमकर भड़ास निकाला। वहीँ अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे दर्जनों कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के बाहर व्यवस्था के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर मौजूद आशा संघ के सदस्यों ने बताया कि बाल जननी सुरक्षा योजना, आदर्श दंपति योजना, बंध्याकरण सहित एचबीएनसी प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं हो पाया है। वहीँ लेखापाल पर मनमानी का आरोप लगाते हुए आशा कार्यकर्ताओं ने बताया कि हमलोगों को बेवजह भुगतान…

*मोहिउद्दीननगर विधानसभा क्षेत्र के उमीदवार राजेश सिंह के जीतने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष व उमंग। हर खबर पर पैनी नजर।*

पूर्व प्रमुख ने राजेश कुमार सिंह को मंत्री बनाने की मांग की। DKDesk समस्तीपुर:- जिले के मोहिउद्दीननगर विधानसभा क्षेत्र से एनडीए उमीदवार राजेश कुमार सिंह के भारी बहुमत से जितने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर किया। वहीँ एनडीए गठबंधन के भारी बहुमत मिलने पर कार्यकर्ताओं ने पटाखा छोड़ते हुए मिठाई बांटकर खुशी मनाया। वहीं पूर्व प्रमुख कृष्ण कुमार चौधरी ने शीर्ष नेतृत्व से राजेश कुमार सिंह को मंत्री परिषद में शामिल करने की मांग की है। भाजपा किसान नेता संजीव कुमार राय ने अपार बहुमत मिलने पर सभी मतदाताओं का…

*जीत के बाद अजय-अजय के नारे से गूंजमान हुआ विभूतिपुर विधानसभा। हर खबर पर पैनी नजर।*

D kDesk समस्तीपुर:- बिहार विधानसभा चुनाव में उलटफेर विधानसभा वाइज देखने को मिला, जिसमें समस्तीपुर के 138 बिभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र में भी देखने को मिला। आपको बताते चलें कि महागठबंधन के उम्मीदवार अजय कुमार ने भारी मत से जदयू विधायक रामबालक सिंह को हराकर जीत दर्ज किया है। वहीँ बीते दिन उनके समर्थकों के द्वारा जीत का जश्न मनाया गया। इसके साथ ही साथ उन्होंने जीत के बाद पूरे विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान लोगों के द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। लोगों के द्वारा अजय अजय और…