*हार जीत व मतो का कितना है अंतर। हर खबर पर पैनी नजर।*

जकी अहमद समस्तीपुर:- बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के 10 विधानसभा क्षेत्रो में किसने किसको कितने मतो से पराजित किया:- १. 131. कल्याणपुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से जीते:- महेश्वर हजारी (जदयू) उन्हें वोट मिले:- 66106, हारे:- रंजीत राम (माले) उन्हें वोट मिले:- 55879, जीत का रहा अंतर:- 10226।इसी तरह ०२. 132. वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र से जीते अशोक कुमार मुन्ना (जदयू) को वोट मिले:- 68229, हारे:- फूलबाबू सिंह (माले) उन्हें वोट मिले:- 34316, जीत का रहा अंतर:- 33913। ०३. इसी तरह 133. समस्तीपुर विधानसभा से जीते:- अख्तरूल इस्लाम शाहीन (राजद) उन्हें वोट…

*एनडीए व महागठबंधन का फिफ्टी-फिफ्टी, दोनो पार्टी पांच-पांच सीट पर है, कहीं खुशी कहीं गम का माहौल। हर खबर पर पैनी नजर।*

जकी अहमद समस्तीपुर:- जिले के समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर (बज्र गृह) में मंगलवार को बिहार विधानसभा 2020 के 10 विधानसभा क्षेत्रो के मतगणना हुआ। वहीँ मतगणना का रुझान लगभग 10 बजे से आना शुरू हो गया। मतगणना को लेकर कॉलेज के इर्द गिर्द सुरक्षा बल तैनात की गई थी। जिसमें पुरूष के अलावा महिला पुलिस कर्मी अपना अपना कमान संभाले हुई थी। वहीँ रुझान जानने के लिए मीडिया दीर्घा में विभिन्न चैनलों के टीवी के द्वारा आंखों देखा हाल प्रसारित किया जा रहा था। दसों विधानसभा के उम्मीदवार एक दूसरे पर…

*मतगणना प्रशिक्षण दो पालियो में अरविंद कुमार झा जिला भू अर्जन पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा। समस्तीपुर:- जिले के संत कबीर महाविद्यालय में आज मतगणना सहायक, मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना माइक्रो ऑब्जर्वर का प्रशिक्षण दो पालियो में अरविंद कुमार झा जिला भू अर्जन पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के अवसर पर सभी गणन पदाधिकारियों को कंट्रोल यूनिट से गणन करने की विधि बताई गई। इसके साथ ही प्रपत्र 17 सी भाग 2 को संधारित करने की जानकारी दी गई। सभी कार्मिक 10 तारीख को सुबह 6:00 बजे मतगणना स्थल समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर पहुंचेंगे। जहां त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था से…

*मतगणना को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा। समस्तीपुर:- बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2020 के अवसर पर जिले के 10 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतगणना दिनांक 10 नवंबर 2020 को प्रात: 08.00 बजे से होना निर्धारित है। वहीँ जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में रविवार दिनांक 08 नवंबर 2020 को कार्यालय प्रकोष्ठ में बैठक की गई। इस बैठक में कोषांग के वरीय पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी और सभी विधान सभा के निर्वाची पदाधिकारी उपस्थित थे। वहीँ बैठक में आरओ टेबल, एआरओ टेबल, कंप्यूटर प्रविष्टि, टेबल वार 17 सी इक्कठा करने, वज्र गृह से…

*तृतीय चरण का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा। समस्तीपुर:- बिहार विधानसभा निर्वाचन 2020 के तृतीय चरण का मतदान आज समस्तीपुर जिले के 5 विधानसभा क्षेत्र में यथा 131 कल्याणपुर, 132 वारिसनगर, 133 समस्तीपुर, 135 मोरवा विधानसभा क्षेत्र में 2126 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। वहीँ सुबह-सुबह मतदान प्रतिशत काफी धीमा रहा, जैसे-जैसे दिन बढ़ता गया लोगों का रुझान भी बढ़ता गया और मत प्रतिशत बढ़ता गया।मतदान की प्रक्रिया पर सुबह 4:00 बजे से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर एवं पुलिस अधीक्षक विकास बर्मन के नेतृत्व में जिले के कर्मी एवं पुलिस…

*कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों का जायजा आईजी अजिताभ कुमार ने ली। हर खबर पर पैनी नजर।*

कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान के लिए सुबह से ही लाइन में खड़े दिखे मतदाता। नवीन कुमार वर्मा समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में अंतिम चरण के चुनाव के लिए मतदान की शुरुआत सुबह से ही हो गई थी। वहीँ कोविड-19 के दौर में तमाम सुरक्षा बंदोबस्त के बीच मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। आज सुबह 7 बजे से पहले ही काफी संख्या में मतदाता अपनी लाइन में लगकर वोटिंग का इंतजार कर रहे थे। वहीँ कल्याणपुर की सीट पर सबकी नजर है।कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र से योजना और उद्योग…

*जिले के पाँच विधानसभा क्षेत्रों में हुई मतदान। हर खबर पर पैनी नजर।*

नवीन कुमार वर्मा समस्तीपुर:- जिले के पाँच विधानसभा क्षेत्र समस्तीपुर, कल्याणपुर, वारिसनगर, सरायरंजन और मोरवा में अंतिम चरण के चुनाव के लिए मतदान की शुरुआत सुबह से शुरू गई थी। इन सभी विधानसभा क्षेत्रों की बात करें तो यहां कुल 2126 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जहां से 87 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जिनके भाग्य का फैसला यहां के करीब साढ़े चौदह लाख मतदाता करने जा रहे हैं। कोरोना महामारी को देखते हुए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। वहीँ सुबह से ही काफी संख्या में…

*मतदाता की पहचान के लिए आंगनबाड़ी सेविका, बीएलओ एवं टोला सेवक को प्रतिनियुक्ति की गई है। हर खबर पर पैनी नजर*

डी के डेस्क समस्तीपुर:- जिले के ताजपुर प्रखंड कार्यालय के परिसर में शुक्रवार को मोरवा विधानसभा एवं समस्तीपुर विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव में पर्दानशीं मतदाता की पहचान एवं मतदाता पर्ची के लिए आंगनबाड़ी सेविका, बीएलओ एवं टोला सेवक को प्रतिनियुक्ति किया गया है। इस दैरान उन्हें परिचय पत्र एवं अग्रिम राशि प्रदान की गई। वहीँ प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ मनोज कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के मोरवा विधानसभा के लिए कुल 11 पंचायतो के 112 मतदान केंद्र एवं समस्तीपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र संख्या 133 के लिए कुल…

*चुनाव कार्य में पुलिस मित्र का भी योगदान। हर खबर पर पैनी नजर।*

धर्मेन्द्र कुमार समस्तीपुर:- बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्र को ताजपुर थाना एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी वाहन जप्त करने की कार्रवाई समेत चुनाव के अन्य कार्यो में सुरक्षा के लिए लगाया गया है। वहीँ वाहन कोषांग प्रभारी सुरेश प्रसाद सिंह ने बताया कि लगभग 110 वाहन को जप्त कर चुनाव कार्य में लगाया गया है। वाहन जप्ती कार्य में पुलिस मित्रो का काफी सहयोग रहा है। वहीँ चुनाव कार्यो में पुलिस मित्र महेश कुमार सहनी, राहुल कुमार, राम कुमार झा, पिंकी कुमारी, सफीना खातुन, ममता…

*महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने जनसम्पर्क अभियान चलाया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर:- समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने चकनूर, विक्रमपुर बांदे, मोहनपुर, समस्तीपुर शहर, हकीमाबाद तथा जितवारपुर में जनसम्पर्क अभियान चलाया तथा जनता जनार्दन से आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने जनता से कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने पर बिहार का चहुंमुखी विकास होगा। इस दौरान उन्होंने लोगों के बीच राजद की नीतियों की विस्तार से चर्चा की।