*चुनाव कार्य में पुलिस मित्र का भी योगदान। हर खबर पर पैनी नजर।*

धर्मेन्द्र कुमार

समस्तीपुर:- बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्र को ताजपुर थाना एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी वाहन जप्त करने की कार्रवाई समेत चुनाव के अन्य कार्यो में सुरक्षा के लिए लगाया गया है। वहीँ वाहन कोषांग प्रभारी सुरेश प्रसाद सिंह ने बताया कि लगभग 110 वाहन को जप्त कर चुनाव कार्य में लगाया गया है। वाहन जप्ती कार्य में पुलिस मित्रो का काफी सहयोग रहा है। वहीँ चुनाव कार्यो में पुलिस मित्र महेश कुमार सहनी, राहुल कुमार, राम कुमार झा, पिंकी कुमारी, सफीना खातुन, ममता कुमारी, उदय कुमार ठाकुर, शिवचंद्र ठाकुर, धर्मकांत गिरी, विनय कुमार गिरी, भारतेंदु मिश्रा, जितेंद्र कुमार समेत कई पुलिस मित्रो को लगाया गया है।

Related posts

Leave a Comment