*एनडीए व महागठबंधन का फिफ्टी-फिफ्टी, दोनो पार्टी पांच-पांच सीट पर है, कहीं खुशी कहीं गम का माहौल। हर खबर पर पैनी नजर।*

जकी अहमद

समस्तीपुर:- जिले के समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर (बज्र गृह) में मंगलवार को बिहार विधानसभा 2020 के 10 विधानसभा क्षेत्रो के मतगणना हुआ। वहीँ मतगणना का रुझान लगभग 10 बजे से आना शुरू हो गया। मतगणना को लेकर कॉलेज के इर्द गिर्द सुरक्षा बल तैनात की गई थी। जिसमें पुरूष के अलावा महिला पुलिस कर्मी अपना अपना कमान संभाले हुई थी। वहीँ रुझान जानने के लिए मीडिया दीर्घा में विभिन्न चैनलों के टीवी के द्वारा आंखों देखा हाल प्रसारित किया जा रहा था।

दसों विधानसभा के उम्मीदवार एक दूसरे पर बढ़त बनाये हुए थे। जैसे कल्याणपुर सुरक्षित से महेश्वर हजारी लगातार रंजीत राम से, वारिसनगर क्षेत्र से कभी फूल बाबू तो कभी अशोक कुमार एक दूसरे से आगे चल रहे थे। इसी तरह समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र से शुरू से जदयु प्रत्यासी अश्वमेघ देवी राजद के अख्तरुल इस्लाम शाहीन से आगे चल रही थी।

इसी तरह उजियारपुर क्षेत्र से महागठबंधन प्रत्यासी अजय कुमार शुरू से ही एनडीए के उम्मीदवार शील कुमार राय से बढ़त बनाये हए थे जो आखिर तक बढ़त जारी रहा।

इसी प्रकार मोरवा विधानसभा क्षेत्र से राजद उम्मीदवार रन विजय साहू, जदयू उम्मीदवार विद्यासागर निषाद से आगे चल रहे थे। वहीँ सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र से शुरू में अरविंद सहनी, विजय कुमार चौधरी से बढ़त बनाये हए थे।

बाद में विजय विजय कुमार चौधरी, अरविंद सहनी को पीछे कर दिए। इसी तरह मोहीउद्दीननगर विधानसभा क्षेत्र से एज्या यादव, राजेश कुमार सिंह से लगातार बढ़त बनाई हुई थी, परन्तु बाद में राजेश कुमार सिंह, एज्या यादव को पीछे कर दिए।

इसी तरह विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र से अजय कुमार, राम बालक सिंह से लगातार बढ़त बनाते रहे जो आखिर तक जारी रहा। रोसड़ा सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के वीरेंद्र कुमार, राजद उम्मीदवार नागेंद्र कुमार विकल से बढ़त बनाये हुए थे।

इसी तरह हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से जदयू उम्मीदवार राज कुमार राय, राजद प्रत्यासी तेज प्रताप से शुरू में बढ़त बनाये हुए थे मगर बाद में तेज प्रताप ने राज कुमार राय को पीछे कर दिया।

देर रात तक के नतीजे कल्याणपुर से जदयू के महेश्वर हजारी ने महागठबंधन के रंजीत राम को, वारिसनगर से जदयू के अशोक कुमार मुन्ना ने महागठबंधन के फूल बाबू सिंह को, समस्तीपुर से राजद के अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने जदयू की अश्वमेघ देवी को, उजियारपुर से राजद के आलोक कुमार मेहता ने भाजपा के शील कुमार राय को, मोरवा से राजद के रन विजय साहू ने जदयू के विद्यासागर निषाद को,

सरायरंजन से जदयू के विजय कुमार चौधरी ने राजद के अरविंद सहनी को परास्त किया,

मोहीउद्दीननगर से भाजपा के राजेश कुमार सिंह ने राजद के एज्या यादव को, विभूतिपुर से महागठबंधन के अजय कुमार ने जदयू के राम बालक सिंह को, रोसड़ा से भाजपा के विरेंद्र कुमार ने कांग्रेस के नागेंद्र कुमार विकल को और हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से राजद तेज प्रताप यादव ने जदयू के राज कुमार राय को पराजित किया।

सभी विजय उम्मीदवार को देर रात तक जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी शुशांक शुभंकर के द्वारा विजयी प्रत्याशो को सर्टिफिकेट दिया गया।

Related posts

Leave a Comment