आजाद इदरीसी
समस्तीपुर:- जिले के हसनपुर-मालीपुर पथ के धर्म कांटा के निकट मंगलवार की संध्या एक ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार दो चचेरी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीँ एक बहन की मौत मौके पर हो गई। मृतक की पहचान हसनपुर थानान्तर्गत रामपुर गांव निवासी हरेराम महतो के 14 वर्षीय पुत्री रूपम कुमारी के रूप में हुई है।
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2020/11/IMG_20201109_163157-840x387.jpg)
वहीँ घायल की पहचान 13 वर्षीय पूजा कुमारी पिता रूदल महतो के रूप में हुई है। रूपम कुमारी व पूजा कुमारी हमेशा की तरह सोमवार की दोपहर घर से साइकिल लेकर हसनपुर बाजार जा रहा थी। वह हसनपुर बाजार पहुंचने वाली ही थी की तभी एक ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने दोनों घायल को पीएचसी हसनपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने रूपम को मृत घोषित कर दिया।