*बूढ़ी गंडक नदी में महिला की शव मिलने से सनसनी। हर खबर पर पैनी नजर।*

जकी अहमद

समस्तीपुर:- जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के सतमलपुर गांव स्थित बूढ़ी गंडक धोबी घाट किनारे आज एक महिला की शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक महिला की पहचान सतमलपुर वार्ड संख्या 3 निवासी सुबोध महतो की 28 वर्षिय पत्नी नूतन देवी के तौर पर की गई है। बताया जाता है की मृतक महिला का ससुराल रामनगर में है। वह लोग सतमलपुर में घर बनाकर रहते हैं और इन लोगों का तारी का कारोबार है। वहीँ शव के पास से रस्सी बरामद किया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि मृतका के परिवार वालों ने रस्सी से फांसी लगाकर उसकी हत्या कर नदी किनारे लाकर फेंक दिया हो।

आज सुबह स्थानीय लोग जब शौच करने गए तो देखा कि बूढ़ी गंडक नदी किनारे महिला का अर्धनग्न अवस्था में लाश पड़ा है। किसी ने इस बात की सूचना वारिसनगर थाने को दे दिया। सूचना मिलने पर थाना अध्यक्ष परसुंजय कुमार अपने टीम के साथ सतमलपुर स्थित बूढ़ी गंडक धोबी घाट किनारे पहुंच कर लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। वहीँ स्थानीय लोगो ने बताया कि मृतका का पति सुबोध महतो अपने घर से फरार है। मृतका अपने पिछे चार बच्चे को छोड़ गई है। जिसमे दो लड़का और दो लड़की है। ईधर मृतका की मां नीलम देवी ने अपनी बेटी की हत्या को लेकर वारिसनगर थाना में आवेदन दिया है। जिसमें उन्होंने नूतन देवी के पति सहित सास पर हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि मेरी पुत्री की शादी 12 वर्ष पूर्व रामनगर निवासी सोमर महतो के पुत्र सुबोध महतो के संग हुई थी। बाद में दामाद सतमलपुर में आकर अपना फुस का मकान बनाकर रहने लगे। उन्होंने कहा है कि मेरे दामाद का किसी और महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसका विरोध मेरी बेटी करती थी। उसके साथ कई दफा मारपीट कर चुका था।

Related posts

Leave a Comment