*जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचार एवं आज की राजनीति विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

रमेश शंकर झा

समस्तीपुर:- जिले के राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की 97वीं जयंती समारोह निजी विवाह भवन मोहनपुर में जिला अध्यक्ष अनंत कुशवाहा की अध्यक्षता में मनायी गयी है।

इसके साथ ही जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के विचार एवं आज की राजनीति विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत जननायक जी के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।

वहीं गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर का जीवन संघर्ष में बीता। वह हमेशा गरीब, शोषित, पीड़ित की आवाज उठाते रहें।

जब बिहार के मुख्यमंत्री बने तो गरीब छात्र को मैट्रिक तक मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था तथा छोटे किसान का लगान माफ करने का काम किया। आज हमारे नेता उपेन्द्र कुशवाहा राष्ट्रीय अध्यक्ष रालोसपा सह पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार ने उनके पद चिन्हों पर चल कर उनके सपनो को साकार कर रहे हैं।

इस कार्यक्रम के मौके पर रामदयालू महतो, प्रदेश उपाध्यक्ष रालोसपा बिहार, रामकरण चौधरी, प्रदेश सचिव रालोसपा बिहार, किसान प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष रालोसपा बिहार लाल बाबू महतो, राज्य परिषद् सदस्य मोहिउद्दीननगर विधानसभा सह जिला सचिव रंजीत कुमार, अति पिछरा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रालोसपा समस्तीपुर आदित्य कुमार ठाकुर,

युवा प्रदेश उपाध्यक्ष रालोसपा बिहार देववरत कुशवाहा, अनिता कुमारी, अरविंद कुमार वर्मा, आलोक कुमार सिंह, अवधेश कुमार, गुरूदेव साह, लाल बाबू सिंह, अमरजीत कुमार, अरूण कुमार सिंह, मनोज कुमार, रामानंद सिंह, आशीर्वादम युवा नेता,

इन्द्रजीत कुमार, रीना देवी, संतोष कुमार, राम जतन सिंह, दिपक शर्मा, मनिकांत सिंह, भूषण प्रसाद सिंह, अमित कुमार दिवाकर इत्यादि लोग उपस्थित थे। इस आशय की जानकारी जिला अध्यक्ष रालोसपा  अनंत कुशवाहा ने प्रेस को दिया।

Related posts

Leave a Comment