*चोरों ने ताला तोड़कर किया हजारों की चोरी। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

नवीन कुमार वर्मा समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के ध्रुवगामा गांव के चौबटिया पर एक साइबर कैफे के दुकान में ताला तोड़ कर चोरो ने लैपटॉप, डेस्कटॉप, कैश बुक, एटीएम, पैन कार्ड, आधार कार्ड व 3500 नगद ले गया। वहीं किसान रजिस्ट्रेशन उधारी खाता को आग के हवाले कर दिया। संचालक रोबिन्स कुमार पिता आस्तिक प्रसाद सिंह ने बताया कि देर रात हमारे साइबर कैफ़ में चोरों ने चोरी कर करीब 50000 रु० की सामान ले गया।

*बीते दिनों अपराधियों ने मारी थी गोली, मुखिया की हुई मौत। शव के साथ सड़क जाम किया। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज..

Dk Desk समस्तीपुर:- जिले के वारिसनगर प्रखंड क्षेत्र के गोही पंचायत के मुखिया राजेश कुमार सहनी को 24 तारीख को दोपहर में थाने से महज एक किलोमीटर की दूरी पर एक मोटरसाइकिल पर तीन नकाबपोश अपराधियों ने गोली मार दिया था। गोली लगने से घायल राजेश सहनी वारिसनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रथम उपचार के बाद दरभंगा रेफर कर दिया गया था। दरभंगा पारस हॉस्पिटल में गोली निकलने के उपरांत जख्म ज्यादा होने के कारण राजेश सहनी को दरभंगा से पारस हॉस्पिटल पटना रेफर कर दिया। उनकी स्थिति नाज़ुक होने…

*दिनदहाड़े अपराधी ने एक व्यक्ति को गोली मार कर की हत्या, एक को ग्रामीणों ने पकड़ा। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज़…

नवीन कुमार वर्मा। समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। वहीं एक तरफ मुख्यमंत्री सुशाशन व्यवस्था कायम करने की बात कर रहे है। हर दिन जिले में घटना पर घटना को अंजाम देने में अपराधी जूट गए हैं। पुलिस शराब के पीछे भाग रही है ताकि नए साल के जश्न पर लगाम लगाया जा सके। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर बांध किनारे बदमाशो ने गुरूवार को दिन दहाड़े एक युवक को गोली मार दिया। युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई।…

*हथियार के बल पर गैस एजेंसी संचालक से लाखो की हुई लूट। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज..

DkDesk समस्तीपुर:- जिले के एनएच २८ बंगरा थाना क्षेत्र के सलेमपुर छज्झा चौक के समीप बुधवार को मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने पिस्टल की बल पर गैस एजेंसी संचालक से लगभग (150000 रु०) एक लाख पचास हजार रु० लूट लिया। वहीं ग्रामीणों के अनुसार अपराधी एक मोटरसाइकिल पर दो की संख्या में थे। लूट की घटना को अंजाम देकर भाग रहे अपराधियों का जब पीछा किया गया तो अपराधियों ने ताबड़-तोड़ हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गया। सूचना पाकर घटना स्थल पर ताजपुर थानाध्यक्ष शम्भू नाथ सिंह एवं बंगरा थानाध्यक्ष…

*पोखर की मछली लूटपाट करने पर हुई प्राथमिकी दर्ज। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज..

DkDesk समस्तीपुर:- जिले के रोसड़ा अनुमंडल क्षेत्र के सिंघिया थाना के भाइरसो पोखर मत्स्य जीवी सहयोग समिति लिमिटेड  क्रमांक 210 दिनांक 30/8/19 से 30/8/22 तक भाइरसो मुसहरी टोला खाता 58 खेसरा 265 रखवा 2 एकड़ 50 डिसमिल उपेंद्र मुखिया मंत्री सिंघिया प्रखंड मत्स्य जीवी सहयोग समिति से बंदोबस्ती के द्वारा संजय मुखिया को प्राप्त है। जिसमें बिछड़ा देकर मछली पालन करते हैं। दिनांक 14/12/20 को संजय मछली मार कर हब्बा और नाव में लगभग 10/12 क्विंटल मछली रखा था। मछली का जाल गिराके पवन यादव, संतोष यादव, राजा राम साह,…

*देसी शराब के साथ कारोबारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। हर खबर पर पैनी नजर।*

Dk Desk समस्तीपुर:- जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत राज भोरे जयराम के तालएघरा गांव निवासी नारायण सहनी के पुत्र ब्रह्मदेव सहनी को एक चोरी की मोटरसाइकिल व 12 लीटर देसी महुआ शराब व 180 एमएल विदेशी शराब के साथ गुप्त सूचना के आधार पर विशनपुर आभि पंचायत के समना गांव से शराब सप्लाई के वक्त ही थानाध्यक्ष दिल कुमार भारती के नेतृत्व में रात्रि गश्ती के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं थाना अध्यक्ष दिल कुमार भारती ने बताया कि किसी ने गुप्त सूचना दी थी कि…

*युवती अपहरण कांड का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल। हर खबर पर पैनी नजर।*

DkDesk समस्तीपुर:- जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मऊ बाजार से 16 महीने पहले अपहृत एक युवती की बरामदगी अब तक नहीं हुई है। जहां प्रशासन की परेशानी बढ़ गयी है, वहीं दूसरी ओर अपहृता के स्वजन भी चितित हैं। बताया जाता है कि शादी की नीयत से अपने पड़ोसी द्वारा अपहरण किए जाने की शिकायत की थी। थाने में कांड संख्या 93/19 के तहत मामला दर्ज होने के बाद सक्रियता में आई पुलिस ने विभिन्न जगहों पर छापेमारी किया। इधर इस मामले का नामजद अभियुक्त मऊ बाजार निवासी परम…

*तेल टैंकर से 281 कार्टन विदेशी शराब सहित एक पिकप जप्त। हर खबर पर पैनी नजर।*

DkDesk समस्तीपुर:-जिले के आदर्श थाना ताजपुर क्षेत्र के मोरवा जाने वाली सड़क के किनारे में रामपुर महेशपुर के पास स्थित एक गाछी में भारी मात्रा में बिदेशी शराब बरामद किया है।मिली जानकारी के मुताबित बुधवार की रात डीएसपी के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने लावारिस टैंकर में भरा 281 कार्टून विदेशी शराब सहित एक पिकअप गाड़ी को भी जप्त कर लिया है। पुलिस के द्वारा छापामारी की भनक मिलते ही शराब कारोबारी भागने में सफल रहा। वहीं छापेमारी दल में डीएसपी प्रीतिश कुमार, डीआईयू की टीम…

*साईकिल चोर के आतंक से परेशान है छात्र-छात्राएं। हर खबर पर पैनी नजर।*

DkDesk समस्तीपुर:- जिले के ताजपुर में पिछले कई दिनों से ताजपुर बाजार में साईकिल चोरों का गिरोह सक्रिय होने के कारण लगातार कई कोचिंग मे पढ़ने वाले छात्र एवं छात्राओं की साईकिल गायब कर चुके है। जिससे परेशान बच्चों को पढ़ाई करने के लिए दूर देहात से पढाई के लिए बाजार आने जाने वाले बच्चों को पढ़ाई बाधित हो जाते है। समय से आने जाने में कठिनाई का सामना करना पर रह है।  ऐसा ही एक मामला सामने आया, ताजपुर हॉस्पिटल चौक के पास दो लड़के को शक के आधार…

*अपराधियों का तांडव जारी, मुखिया को गोली मार किया घायल, रेफर। हर खबर पर पैनी नजर।*

DkDesk समस्तीपुर:- जिले में इन दिनों अपराधियों का तांडव जारी है, बेखौफ अपराधियों के द्वारा सरेआम घटना को अंजाम दिया जा रहा है। लेकिन जिला प्रशासन इस पर कोई विशेष लगाम लगाने में सक्षम नहीं दिख रही है। अपराधी खुल्लम-खुल्ला घटना को अंजाम देने के बाद बेफिक्र होकर घटना को अंजाम दे रहे हैं। बताते चलें कि बीते दिन भी वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही पंचायत के मुखिया राजेश सहनी को अपराधियों ने गोली मार दिया। वहीं मुखिया अपने पंचायत भ्रमण पर थे और अपने मोटरसाइकिल से घर लौट रहे…