*पोखर की मछली लूटपाट करने पर हुई प्राथमिकी दर्ज। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज..

Dk
Desk

समस्तीपुर:- जिले के रोसड़ा अनुमंडल क्षेत्र के सिंघिया थाना के भाइरसो पोखर मत्स्य जीवी सहयोग समिति लिमिटेड  क्रमांक 210 दिनांक 30/8/19 से 30/8/22 तक भाइरसो मुसहरी टोला खाता 58 खेसरा 265 रखवा 2 एकड़ 50 डिसमिल उपेंद्र मुखिया मंत्री सिंघिया प्रखंड मत्स्य जीवी सहयोग समिति से बंदोबस्ती के द्वारा संजय मुखिया को प्राप्त है।

जिसमें बिछड़ा देकर मछली पालन करते हैं। दिनांक 14/12/20 को संजय मछली मार कर हब्बा और नाव में लगभग 10/12 क्विंटल मछली रखा था। मछली का जाल गिराके पवन यादव, संतोष यादव, राजा राम साह, यदु यादव, अशोक यादव, प्रमोद यादव, लक्ष्मी यादव, सहदेव यादव, राम यादव, सुनीत यादव, शोभा यादव, राजेंद्र शाह, चंद्रशेखर यादव, सुमित यादव सभी लोगों ने हरवे हथियार बंदूक से लैस होकर आया और मारपीट शुरू कर दिया। मछली लेकर चल दिया। वहीं सिंघिया थाना कांड संख्या 196/20 दर्ज है।और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

इसके पूर्व संजय मुखिया ने सरकारी जलकर भाईरसो में असामाजिक तत्वों द्वारा चोरी एवं उपद्रव करने संबंधी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोसड़ा को आवेदन दिया था। जिला मत्स्य पदाधिकारी ने अपने पत्रंक 801/20 के द्वारा सिंधिया भाईरसो पोखर में असामाजिक तत्वों द्वारा शिकार माही करने के संबंध में लिखा पत्र सिंघिया थाना को लिखा था। इसके बावजूद इसके सरकारी पोखर पर अवैध तरीके से की जा रही है जबरदस्ती संजय मुखिया ने विभिन्न पदाधिकारियों को आवेदन देकर सीकर माही करने की मांग की है।

Related posts

Leave a Comment