नवीन कुमार वर्मा समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के चकमेहसी थाना की पुलिस ने बुधवार को आर्म्स एक्ट के एक आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर समस्तीपुर से गिरफ्तार किया है।वहीं गिरफ्तार आरोपी की पहचान थाना क्षेत्र के गोराई निवासी कुंदन कुमार ठाकुर के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। वहीं दूसरा चकमेहसी थाना क्षेत्र के नामापुर खेड़ी से ब्रांडेड कंपनी के नकली सामान बनाते एक कारोबारी को गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान गांव के…
Category: अपराध
*नल-जल योजना के लगभग 15 लाख रु० गबन कर लेने का मामला प्रकाश में आया, पदाधिकारी ने वार्ड सदस्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश पंचायत सचिव को दिया। हर खबर पर पैनी नजर।*
Dk, Desk समस्तीपुर:- जिले के रोसड़ा अनुमंडल क्षेत्र के हसनपुर प्रखंड के बडग़ांव पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर-15 के वार्ड सदस्य द्वारा नल जल योजना के लगभग 15 लाख रुपये गबन कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले को लेकर हसनपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी दुनियालाल यादव ने वार्ड सदस्य पूजा कुमारी के विरुद्ध अंतिम नोटिस तामिला के उपरांत प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश पंचायत सचिव को दिया। उन्होंने बताया कि छ: माह पूर्व पंचायत कार्यालय से नल जल योजना की करीब 15 लाख 42 हजार 200 रुपये…
*सोना लूट कांड व फायरिंग पर राजद ने लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल उठाया:- विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- दरभंगा में बुधवार को दिन दहाड़े लगभग 10 करोड़ से अधिक की सोना लूट कांड तथा 30 राउंड फायरिंग होने पर राजद ने लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल उठाया है। वहीं राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह समस्तीपुर कर विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने दरभंगा में आज लूट की बड़ी घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार में शासन का इकबाल खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि दरभंगा में स्वर्ण व्यवसायी के यहां हुई लूट के बाद प्रशासन को अपराधियों ने खुली चुनौती दी…
*विवाह की नीयत से भगाने का लगया आरोप। हर खबर पर पैनी नजर।*
नवीन कुमार वर्मा समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के चकमेहसी थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संदर्भ में पीड़ित लड़की के पिता रामबाबू ठाकुर ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं आवेदन में बताया गया है कि मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाने के जारंग निवासी संजीव ठाकुर उर्फ नाथू ठाकुर ने एक सप्ताह पूर्व मेरे नाबालिग पुत्री को अपहृत कर गायब कर दिया था।वहीं थानाध्यक्ष मो० खुशबुद्दीन ने बताया कि…
*सीओ ने जमीनी विवाद को सुलझाया । हर खबर पर पैनी नजर।*
नवीन कुमार वर्मा समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर थाना परिसर में कई महीनों बाद शनिवार शिविर लगाया गया। जिसमें एक विवाद को सुलझाया गया और दूसरे विवाद को आगे का समय दे दिया गया। इस शिविर में दर्जनों लोग शामिल हुए।इस तरह से अगर अधिकारी, पदाधिकारी जमीनी विवाद सुलझाने पर ध्यान देना शुरु किये तो इससे जुड़े अनेको घटना दुर्घटना बन्द हो जाएगा। वहीं जमीन विवाद के कारण आये दिन हत्या, लूट, आगजनी, आपस मे मारपीट जैसे घटना घटित होती रहती है। इस शिविर में मुख्य रूप से अंचलाधिकारी अभय पद…
*महिला ने छेड़खानी का लगया आरोप, थाने में दिया आवेदन। हर खबर पर पैनी नजर।*
नवीन कुमार वर्मा समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर थाने में महिला ने छेड़खानी का आरोप लगाते हुए आवेदन थानाध्यक्ष को दिया। वहीं कल्याणपुर थाने के बगल की एक महिला प्रदीप चौधरी की पत्नी पिंकी चौधरी ने स्थानीय थाना अध्यक्ष को आवेदन देते हुए कहा है कि कल्याणपुर गांव के एक युवक ने मेरे साथ मारपीट करते हुए छेड़खानी का प्रयास किया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह ने बताया कि आवेदन में कल्याणपुर गांव के निर्भय कुमार को अभियुक्त बनाई है, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
*बकाया मजदूरी मांगने गई महिला के साथ किया मारपीट। हर खबर पर पैनी नजर।*
नवीन कुमार वर्मा समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के चकमेहसी थाना क्षेत्र के श्रीनाथ पारण गांव की श्रमिक उपेंद्र सहनी की पत्नी उर्मिला देवी ने स्थानीय थाना चकमेहसी में प्राथमिकी संख्या 233/20 दर्ज कराते हुए उमा सहनी, सरवन कुमार, मिनी देवी, शीला देवी, उमेश सहनी सभी श्रीनाथ पारण निवासी को अभियुक्त बनाते हुए कहां है कि मैं मोरसर गांव में नल-जल योजना में काम का बकाया 5000रु० मांगने गई। उसी को लेकर पांचों अभियुक्तों ने मुझे भद्दी भद्दी गाली देते हुए लाठी डंडे से मारपीट कर मेरे दाहिने हाथ…
*विद्युत विभाग के पदाधिकारियों ने विद्युत चोरी करते हुए पकड़ा। हर खबर पर पैनी नजर।*
Dk Desk समस्तीपुर/मोहीउद्दीननगर:- विद्युत विभाग के पदाधिकारियों ने विद्युत चोरी रोकने हेतु छापेमारी किया। जिसमें लक्ष्मी राय पिता स्व० रामदेव राय ग्राम रमैया जोड़, थाना मोहीउद्दीननगर एवं निर्मल राय पिता स्व० सोनेलाल राय ग्राम रमैया जोड़, थाना मोहीउद्दीननगर के मकान पर छापेमारी किया। जिसमें लक्ष्मी राय उपभोक्ता संख्या- 1152021692/केएलबीएल/डीएस1/470 विद्युत चोरी कर विभाग को करीब 37625 रूपए व पूर्व का वकाया राशि 15107 रू, वहीं दूसरा उपभोक्ता संख्या 115203352/टीआरए/215 उपभोक्ता का नाम रीता देवी पति निर्मल राय का विद्युत संबंध बकाया राशि रहने के कारण कटा हुआ था। जिसमें टोका…
*पानी भरा पोखरा में मिट्टी उड़ाही के नाम पर मुखिया पर लगा लाखो रु० डकारने का आरोप। हर खबर पर पैनी नजर।*
नवीन कुमार वर्मा। समस्तीपुर:- जिले के ताजपुर में विकास योजना के नाम पर तरह-तरह के कारनामे के लिए चर्चित प्रखण्ड के ताजपुर पंचायत के मुखिया जवाहर साह ने इस बार पानी से भरा पोखरा का ही फर्जी मिट्टी उड़ाही दिखाकर लगभग 9 लाख रूपये डकार गये। वहीं पंचायत के वार्ड- 5 स्थित पांडेय पोखर जलमग्न है, पोखर जलमग्न रहने के कारण छठ करने के लिए जगह तक नहीं था, इसके बाबजूद अधिकारियों, बाबू एवं कर्मियों के मेल से मजदूरों से मिट्टी उड़ाही दिखाकर लाखों रूपये का बंदरबांट संपूर्ण प्रखण्ड से…
*भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद। हर खबर पर पैनी नजर।*
नविन कुमार वर्मा। समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर हाई स्कूल के निकट गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की जिसमें घर के पास बने भुसकार से 79.560 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुआ।जिसमें पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति मुकेश कुमार उम्र 31 वर्ष पिता देवनारायण महतो जीसको जेल भेजा जाएगा।
