नवीन कुमार वर्मा
समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर थाने में महिला ने छेड़खानी का आरोप लगाते हुए आवेदन थानाध्यक्ष को दिया। वहीं कल्याणपुर थाने के बगल की एक महिला प्रदीप चौधरी की पत्नी पिंकी चौधरी ने स्थानीय थाना अध्यक्ष को आवेदन देते हुए कहा है कि कल्याणपुर गांव के एक युवक ने मेरे साथ मारपीट करते हुए छेड़खानी का प्रयास किया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह ने बताया कि आवेदन में कल्याणपुर गांव के निर्भय कुमार को अभियुक्त बनाई है, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।