*दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। हर खबर पर पैनी नजर।*

नवीन कुमार वर्मा

समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के चकमेहसी थाना की पुलिस ने बुधवार को आर्म्स एक्ट के एक आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर समस्तीपुर से गिरफ्तार किया है।वहीं गिरफ्तार आरोपी की पहचान थाना क्षेत्र के गोराई निवासी कुंदन कुमार ठाकुर के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
वहीं दूसरा चकमेहसी थाना क्षेत्र के नामापुर खेड़ी से ब्रांडेड कंपनी के नकली सामान बनाते एक कारोबारी को गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान गांव के ही राज कुमार सहनी के रूप में हुई है। इस संदर्भ में टाटा कंपनी के कर्मचारी संजीव कुमार झा ने थाना में अवैध तरीके से नकली सामान बनाकर बेचने संबंधी प्राथमिकी दर्ज कराई है।मामले की पुष्टि थानाध्यक्ष मो० खुसबुद्दीन ने कि है।

Related posts

Leave a Comment