*प्रखंड विकास पदाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, आवास सहायक का एक सप्ताह के भुगतान पर रोक। हर खबर पर पैनी नजर।*

नवीन कुमार वर्मा

समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के अजना पंचायत के आवास सहायक का एक सप्ताह के भुगतान पर रोक, निरीक्षण के क्रम में पाई गई कमियां। वहीं कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र अजना पंचायत के आवाज सहायक दीप नारायण द्वारा की गई अनियमितताएं को प्रखंड विकास पदाधिकारी धर्मवीर कुमार प्रभाकर ने गुरुवार को निरीक्षण के क्रम में अनियमितताएं पाए जाने पर उनसे स्पष्टीकरण पूछते हुए सात दिनों के मानदेय पर रोक लगाई। उक्त आशय की जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी ने देते हुए बताया कि अन्य पंचायत का भी नल-जल सहित आवास का निरीक्षण जारी रहेगा। लगातार प्रखंड विकास पदाधिकारी पंचायतों में निरीक्षण को लेकर हड़कंप देखा जा रहा है।

Related posts

Leave a Comment