*छठ घाटों पर दी जायेगी पोषण की जानकारी, पोषण के प्रति व्यवहार में परिवर्तन के लिए किया जायेगा जागरूक। हर खबर पर पैनी नजर।* 

वन्दना झा। समस्तीपुर:- जिले को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए आईसीडीएस व स्वास्थ्य विभाग की ओर से कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलायी जा रही है। आगनबाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा लगातार पोषण के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के बीच त्योहारों का भी सीजन है। बिहार का सबसे बड़ा पर्व लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा भी शुरू है। इसको देखते हुए समाज कल्याण विभाग ने पोषण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए नयी पहल की शुरूआत की है। छठ घाटों पर आने वाले…

*पूर्व मंत्री स्वर्गीय राम लखन महतो के पुत्र समाजसेवी ने छठ महापर्व के शुभ अवसर पर गरीब, असहाय व लाचार लोगों के बीच किया कपड़े का वितरण। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के दलसिंहसराय अनुमंडल क्षेत्र में पूर्व मंत्री स्वर्गीय राम लखन महतो के आवास पर उनके पुत्र समाजसेवी सह आर एल महतो बी एड कॉलेज के निदेशक प्रशांत कुमार पंकज ने छठ महापर्व के शुभ अवसर पर समाज के गरीब, असहाय व लाचार लोगों के बीच साड़ी एवं धोती का वितरण किया। उन्होंने अपने रामपुर जलालपुर स्थित आवास पर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के गौसपुर, रामपुर जलालपुर, लोकनाथपुर गंज, जायज पट्टी आदि गांव से आए फुलपरी देवी, गुलबिया देवी, रामपरी देवी, लसकु पासवान, मीणा देवी, कोकाई…

*सोसायटी के सदस्यों ने सैनिकों के नाम दीप जलाए। हर ख़बर पर पैनी नजर।*

D KDESK समस्तीपुर:- जिले के ताजपुर क्षेत्र के ब्रेनसॉफ्ट परिसर सह ताजपुर पब्लिक लाइब्रेरी परिसर में द एलीट सोसाइटी के सदस्यों की एक बैठक हुई। जिसमें सोसाइटी की क्रियाकलापों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इसी सोसाइटी में कई सदस्य हैं जिन्होंने विभिन्न झंझावातों को पार करते हुए संघर्षों के साथ अच्छी उपलब्धि हासिल किया है और अपने समाज और परिवार को गौरवान्वित किया है। ऐसे सभी सदस्यों को सोसाइटी के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सहित अन्य सभी सदस्यों द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर संम्मानित होने…

*जन्मदिवस के अवसर पर गरीबों के बीच वस्त्र किया वितरण। हर खबर पर पैनी नजर।*

जकी अहमद समस्तीपुर:- जिले के मोरवा प्रखंड के हलई ओपी क्षेत्र ररियाही पंचायत के मुखिया एवं भाजपा के प्रखंड उपाध्यक्ष फूलन कुमार सिंह ने अपने पुत्र के जन्म दिन के खुशी के अवसर पर एक अच्छी परंपरा की शुरुआत करते हुए वस्त्र वितरण समारोह का आयोजन किया। वहीं मुखिया फूलन कुमार सिंह ने अपने पुत्र निखिल राज आनंद के अट्ठारहवें जन्म दिन पर वस्त्र वितरण समारोह का आयोजन करते हुए संपूर्ण पंचायत के तीन सौ से अधिक बेसहारा, वृद्ध एवं विकलांग गरीबों के बीच वस्त्र का वितरण किया। इसके साथ…

*सदर अस्पताल प्रशासन की ओर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध। हर खबर पर पैनी नजर।*

एसएनसीयू में सभी 16 वार्मर दुरुस्त। वन्दना झा मधुबनी:- ज़िला अस्पताल प्रशासन की ओर से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करायी जा रही है। मरीज़ व परिजनो को सीमित संसाधन के बीच उचित चिकित्सा व्यवस्था प्रदान की जा रही है। इसी कड़ी में सदर अस्पताल में खराब रेडिएंट वार्मर को ठीक कर दिया गया है। अस्पताल प्रबंधक अब्दुल मजीद ने बताया सभी  खराब पड़े वार्मर को टेक्नीशियन द्वारा ठीक कर दिया गया है। एसएनसीयू के सभी 16 वार्मर पूर्ण तरह से कार्यरत हैं. मरीज़ों के बेहतर स्वास्थ सुविधा बढ़ाने…

*मिर्गी के मरीजों का सही समय पर इलाज बहुत जरूरी, चिकित्सक के सलाह बिना न लें दवा। हर खबर पर पैनी नजर।*

शराब का सेवन हो सकता है खतरनाक साबित। मिर्गी को लेकर फैली भ्रांतियों से बचने की जरूरत। वन्दना झा। समस्तीपुर:- आमजनों को जागरूक करने के उददेश्य से राष्ट्रीय मिर्गी दिवस मनाया जाता है। प्रत्येक वर्ष 17 नवंबर को राष्ट्रीय मिर्गी दिवस मनाया जाता है। इस दौरान स्वास्थ्य संस्थानों पर आने वाले मरीजों व परिजनों को मिर्गी रोग से बचाव व उपचार के बारे में जानकारी दी जाती है। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से आमजनों को जागरूक करने का प्रयास किया है।  …

*विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने विभिन्न घाटों का जायजा लिया। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने जिला प्रशासन व नगर परिषद् के कर्मचारियों के साथ आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर बूढ़ी गंडक नदी के प्रमुख घाटों का जायजा लिया। वहीं निरीक्षण के दौरान समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड के बूढ़ी गंडक नदी के समीप रेल लाइन बांध किनारे विशेष रूप से चौकसी व सावधानी बरतने, घाटों की सफाई कराने, छठ पूजा के दौरान घाटों पर रोशनी का प्रबंध करने, पुलिस बल व दंडाधिकारी तैनात करने, हर घाटों पर बेरिकेडिंग लगाने का निर्देश विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन…

*छठ महापर्व को लेकर घाट बनाने की भारी समस्या। हर खबर पर पैनी नजर।*

D KDESK समस्तीपुर:- जिले के भरपुरा पट पारा से लेकर देसरी शिमा तक बूढ़ी गंडक नदी, बैती नदी एवं प्रखंड के विभिन्न जलाशयों, पोखरा में छठ पर्व को लेकर घाट बनाने की भारी समस्या हो रहा है। लेकिन इस स्थिति पर प्रखंड के पदाधिकारियों की नजर अब तक नहीं पड़ी है। जबकि स्थानीय लोगों के द्वारा अपने स्तर से घाट बनाने का प्रयास किया जा रहा है। जगह जगह पर छठ घाट बनाने जा रहे। वहीं लोगों में चर्चा है कि गांव के पोखरे में ऐसा खतरनाक बना हुआ है।…

**घरों में आग लगने से लाखों का नुकसान, नगदी सहित जलकर खाक। हर खबर पर पैनी नजर।*

D KDESK समस्तीपुर:- जिले के मोरवा प्रखंड के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरवा उत्तरी पंचायत वार्ड संख्या बारह में दो घरों में आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गई।मिली जानकारी के अनुसार अग्नि पीड़ित लोगों में संतोष कुमार झा एवं बटेश्वर कुमार झा बताए गए हैं। दोनों ही परिवार के सभी लोग बुधवार की रात खा पीकर सो गए थे। इसी दरमियान अचानक घर के पिछवाड़े से आग लगने के कारण चारों ओर अफरा-तफरी मच गई।जब तक लोग जागे और माजरा समझ कर ग्रामीणों द्वारा आग पर…

*स्वास्थ्य राज्य समिति के कार्यपालक निदेशक ने सिविल सर्जन को किया निर्देशित। हर खबर पर पैनी नजर।*

निजी नर्सिंग होम को उपलब्ध कराने होंगे प्रसव व मातृ स्वास्थ्य संबंधी आंकड़े। रमेश शंकर झा। समस्तीपुर:- जिले में होने वाले प्रसव व मातृ स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अब निजी स्वास्थ्य संस्थानों को भी इस संबंध में आवश्यक सूचना स्वास्थ्य विभाग को देनी होगी। यह कवायद सुरक्षित प्रसव के साथ मातृ मृत्यु दर को कम करने की दिशा में की जा रही है। राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से सिविल सर्जन को भेजे गये पत्र में इस बात का उल्लेख किया गया है कि क्लिनिकल एस्टाब्लिश्मेंट एक्ट के…