*छठ महापर्व को लेकर घाट बनाने की भारी समस्या। हर खबर पर पैनी नजर।*

D K
DESK

समस्तीपुर:- जिले के भरपुरा पट पारा से लेकर देसरी शिमा तक बूढ़ी गंडक नदी, बैती नदी एवं प्रखंड के विभिन्न जलाशयों, पोखरा में छठ पर्व को लेकर घाट बनाने की भारी समस्या हो रहा है। लेकिन इस स्थिति पर प्रखंड के पदाधिकारियों की नजर अब तक नहीं पड़ी है। जबकि स्थानीय लोगों के द्वारा अपने स्तर से घाट बनाने का प्रयास किया जा रहा है। जगह जगह पर छठ घाट बनाने जा रहे।

वहीं लोगों में चर्चा है कि गांव के पोखरे में ऐसा खतरनाक बना हुआ है। जहां सीधे नीचे पानी में उतरते ही खतरा दिख रहा है। लोगों ने मांग किया है कि प्रखंड के विभिन्न जगहों पर छठ घाट के लिए प्रशासन की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था हो ताकि छठ पर्व आसानी से हो सके।

वहीं बिडियो धीरज कुमार ने बताया कि निरीक्षण कर जानकारी लेकर वैकल्पिक व्यवस्था की जायेगी। वैसे सरकार के निर्देशानुसार छठ घाटों पर सोशल डिस्टेंस का पालन करने एवं भीड़ नहीं लगाने की भी चर्चा की।

Related posts

Leave a Comment