*पत्रकारों को किया गया सम्मानित। हर खबर पर पैनी नजर।*

ठाकुर वरुण कुमार समस्तीपुर:- जिला के कर्पूरी ग्राम में अवस्थित गोकुल कर्पूरी फुलेश्वरी महाविद्यालय के प्रांगण में जननायक कर्पूरी ठाकुर की 96 वीं जयंती पर राज्यसभा सांसद सह जननायक कर्पूरी ठाकुर के पुत्र रामनाथ ठाकुर एवं महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ० स्नेहा के द्वारा एक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के कुछ पत्रकार एकत्रित हुए। इस मिलन समारोह में एक प्रीतिभोज के बाद सभी पत्रकारों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

*पत्रकार यूनियन कार्यालय पर झंडोत्तोलन का आयोजन। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने कार्यालय पर 71 वाँ गणतंत्र दिवस समारोह बड़े ही धुमधाम के साथ मनाया गया। वहीँ यूनियन के अध्यक्ष सह पत्रकार कृष्ण कुमार ने इस अवसर पर झंडोत्तोलन किया। इस कार्यक्रम के मौके पर वरिष्ठ पत्रकार आर० कौशलेंद्र, शांति कुमार जैन, राजेंद्र झा, राज कुमार राय, लक्ष्मी कांत सिंह, प्रमोद प्रभाकर, जहांगीर आलम, मोहन कुमार मंगलम, रमेश शंकर राय, डॉ० नरेश कुमार विकल, जयशंकर सिंह, संजय राजा, हरेश्वर कुमार दादा, मो० जमशेद, मो० नसीम, मनोज कुमार राय, रमेश शंकर झा,…

*लोजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद प्रिंस राज ने कमेटी का गठन किया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर:- लोजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद प्रिंस राज के द्वारा बिहार प्रदेश लोजपा कमेटी में पूर्व विधायक विश्वनाथ पासवान और प्रदेश सह गया जिला प्रभारी महासचिव, सत्येंद्र नायक को प्रदेश महासचिव सह सहरसा जिला प्रभारी, प्रमुख कविता तिवारी को प्रदेश सचिव, रमेश कुमार चौधरी महासचिव, चंद्रशेखर राय प्रदेश सचिव, राजेश सैनी प्रदेश सचिव, फुलेंद्र चौधरी एवं महेश महत्व को प्रदेश कार्यकाणी का सदस्य साथ ही प्रदेश महासचिव रंजीत कुमार सुमन को समस्तीपुर जिला का प्रभारी मनोनीत होने पर समस्तीपुर लोजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया। वहीँ लोजपा…

*सड़क चौड़ीकरण को लेकर पाँचवे दिन अनशन समाप्त। हर खबर पर पैनी नजर।*

अमित कुमार समस्तीपुर:- जिले के शाहपुर पटोरी अनुमंडल क्षेत्र के विन्दगामा मोहिउददीननगर मार्ग पर 5 दिनों से लगातार सुजीत कुमार भगत ने आमरण अनशन पर था। बतादें कि सुजीत कुमार भगत की हालत बिगड़ती जा रही थी। वहीँ अधिकारियों की पहल व सामाजिक कार्यकर्ताओं के दबाव ने आखिरकार रंग लाया। पर्यावरण सेवी सुजीत भगत का पांच दिन बाद हाजीपुर मोहिउद्दीनगर बछवारा मार्ग को चौड़ीकरण को लेकर किया गया अनशन सोमवार को टूटा। अनशन स्थल पर पटोरी अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद शफीक, एसडीपीओ विजय कुमार, वीडियो किशन कुमार सिंह व मनोज कुमार…

*राष्ट्रीय सेवा योजना के नियमित एवं विशेष शिविर कार्यक्रम में उत्कृष्ट योगदान के लिए अनुमंडल पदाधिकारी ने किया सम्मानित। हर खबर पर पैनी नजर।*

अमित कुमार समस्तीपुर:- जिले के शाहपुर पटोरी अनुमण्डल क्षेत्र के जीएमआरडी कॉलेज मोहनपुर के अंग्रेजी विभागाध्यक्ष, खेल, संस्कृति पदाधिकारी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम पदाधिकारी को राष्ट्रीय सेवा योजना के नियमित एवं विशेष शिविर कार्यक्रम में उत्कृष्ट योगदान और युवा महोत्सव 2020 जो कि लखनऊ में 12 से 16 जनवरी 2020 तक आयोजित किया गया था। वही बिहार के 09 विश्वविद्यालयों के 30 स्वयंसेवकों (15 छात्रो एवं 15 छात्राएं) के बिहार दल नायक के रूप में सफलतापूर्वक नेतृत्व के लिए दिनांक 26 जनवरी 2020 को 71वाँ गणतंत्र दिवस के शुभ…

*सघन जांच अभियान से इलाके में मचा हड़कंप। हर खबर पर पैनी नजर।*

ठाकुर वरुण कुमार समस्तीपुर::- जिला में अपराधियों की खैर नहीं है।पुलिस अधीक्षक विकास बर्मन के निर्देश पर सभी थाने के थानाध्यक्ष अपराधियों के खिलाफ रण छेड़ चुके हैं। वहीँ सभी जगहों पर सघन जांच अभियान जारी है। जिले के सभी थाना प्रभारी अपने-अपने कर्तव्य को संभालते हुए सघन जांच अभियान जारी किए हुए है। अवैध वाहन चालकों से चालान की रकम वसूली जा रही है, वाहन चालक सभी दस्तावेज अपडेट होकर कर चलें अन्यथा उनकी पॉकेट खाली हो सकती है। इसी क्रम में समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य पथ एस०एच० 50 पर कल्याणपुर…

*जिला पुलिस ने चार अपराधी सहित लूटे गए रुपए किया बरामद। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर बिहार समस्तीपुर:- जिले के पुलिस अधीक्षक विकास बर्मन ने प्रेस कांफ्रेंस कर दावा किया है कि पटोरी बाजार स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम के कार्यालय में अज्ञात अपराध कर्मियों ने 10 लाख 74 हजार 800 रुपये और सिक्योरिटी गार्ड का एक दोनाली बंदूक लूटकर फरार हो गया था। उन्होंने दावा किया कि तीन दिन के अंदर लूटे गए रुपये में से एक लाख सैंतीस हजार तीन सौ रुपये बरामद कर लिया गया है, साथ ही तीन अपराध कर्मियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया हैं। अपराधकर्मियों…

*सीएए के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला तिरंगा यात्रा। हर खबर पर पैनी नजर।*

मणि भूषण समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएए के समर्थन में शनिवार को तिरंगा यात्रा निकाला । नेतृत्व जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार कुशवाहा और भाजपा नेता अरविन्द कुमार कर रहे थे। बाइक सवार भाजपाईयों की रैली उच्च विद्यालय राघोपुर के समीप से प्रारंभ होकर विधानसभा के विभिन्न सड़कों से होकर चकबेदौलिया चौक पर समाप्त हुई । इस दौरान कार्यकर्ता सीएए के समर्थन में कई नारे भी लगाए । लोगों को इससे नहीं डरने की बातें कही । मौके पर डॉ. हरिओम शाही, विश्वनाथ चौधरी तूफान, शिवचंद्र सिंह,…

*विभूतिपुर थाना क्षेत्र में 148 कार्टन विदेशी शराब बरामद, आरोपी हुआ फरार। हर खबर पर पैनी नजर।*

मणि भूषण समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के साखमोहन वार्ड 3 स्थित एक फूस के घर से स्थानीय पुलिस ने कार्टन में रखे शीलबंद बोतलों से 1 हजार 312 लीटर 200 एमएल अंग्रेजी शराब बरामद की है । मामले को लेकर स्थानीय थाने में अवर निरीक्षक शिवनाथ यादव के बयान पर एक प्राथमिकी दर्ज हुई है। थाना कांड अंकित कर पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके ठिकाने पर छापेमारी कर रही है । यह जानकारी थानाध्यक्ष कृष्ण चंद्र भारती ने दी । बताया कि मामले में गांव के…

*अग्नि पीड़ितों के बीच राहत सामग्री वितरण किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*

मणि भूषण समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर प्रखंड प्रमुख निर्मला किशोर शनिवार को ग्राम पंचायत राज महथी उत्तर वार्ड 8 पहुंची । जहां अग्नि पीड़ित के बीच अपने निजी कोष से राहत सामग्री के रूप मे साड़ी, चूरा, गुर और एक हजार रूपये नकद प्रदान किया । साथ ही समुचित सरकारी मदद दिलाने का भरोसा दिलाया । मौके पर रविन्द्र यादव, संतोष सिंह, भासो बाबू, सुमन कुमार, सागर, असगर, विजय आदि रहे ।