ठाकुर वरुण कुमार। समस्तीपुर:- जिले में अपराधी है बेखौफ… साइबर क्राइम कंट्रोल पर नहीं है और साइबर सेल हाथ पर हाथ धरे बैठी है। इसी क्रम में कल्याणपुर थाना क्षेत्र के खरसण्ड पूर्वी वार्ड 1 निवासी मोहम्मद कासिम के पुत्र मोहम्मद नसरुल (26) ने थाने में आवेदन देकर विधि सम्मत कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा है कि मेरे भारतीय स्टेट बैंक, शाखा- किशनपुर, खाता- संख्या 11888133880 से 26 जनवरी 2020 को ₹40000 अवैध रूप से निकासी कर ली गई है। इसके पूर्व 25 जनवरी को 4 बार में…
Category: Featured
*थाना प्रभारी द्वारा आयोजित किया गया शांति समिति की बैठक। हर खबर पर पैनी नजर।*
ठाकुर वरुण कुमार। समस्तीपुर:- जिला अंतर्गत कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोयलाम गांव में थाना अध्यक्ष बृज किशोर सिंह की अध्यक्षता में एक शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। आगामी बसंत पंचमी के मध्य नजर रखते हुए उक्त गांव में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उप प्रमुख राजेश कुमार, टूनानंद सिंह, कंचन कुमारी ने उपस्थित लोगों से अनुरोध किया कि बसंत पंचमी में शांति व्यवस्था अपने-अपने क्षेत्र में बनाए रखेंगे। अश्लील एवं कान फाड़ू डीजे…
*साखमोहन से 121 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद, कारोबारी फरार। हर खबर पर पैनी नजर।*
मणि भूषण समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के साखमोहन बिल्टु बाबा स्थान के समीप से स्थानीय पुलिस ने 121 कार्टन में रखे 3 हजार 284 शीलबंद बोलतों से 1 हजार 70 लीटर 280 एमएल अंग्रेजी शराब बरामद किया। यह जानकारी थानाध्यक्ष कृष्ण चंद्र भारती प्रेस को दिया। बताया कि पुलिस पदाधिकारी शिवनाथ प्रसाद यादव के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है उक्त मामले के चोरों आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सघन छापामारी कर रही है।
*जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में सभी प्रखण्ड की समीक्षा बैठक की गई। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा समस्तीपुर:- जिले के रोसड़ा अनुमंडल क्षेत्र के विभूतिपुर में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में सभी प्रखण्ड की समीक्षा बैठक किया गया। इस समीक्षा बैठक के मौके पर जिलाधिकारी शशांक शुभंकर, अपर समाहर्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी, डायरेक्टर डीआरडीए, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, एडीएसएस, डीएसओ, रोसड़ा एसडीओ सहित अन्य पदधिकारी बैठक में उपस्थित थे। वहीँ रोसड़ा अनुमंडल के सभी 6 प्रखण्ड के बीडीओ, सीओ, एमओ, पीओ एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए थे। जिसमे नल जल योजना, गली नाली, मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना, जल जीवन हरियाली, सामाजिक…
*अनमोल उपहार सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में भुकंप सुरक्षा सप्ताह 2020 के अवसर पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा समस्तीपुर:- जिले के वारिसनगर प्रखंड के हाँसा पंचायत के शिव मंदिर फलहारी स्थान नागरबस्ती, उमवि नागरबस्ती नवीन, प्रावि बहादुरगंज तथा सारी पंचायत के मवि सारी में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, समस्तीपुर एवं सहयोगी संस्था अनमोल उपहार सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में भुकंप सुरक्षा सप्ताह 2020 के अवसर पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। वहीँ कलाकार सौरभ कुमार, विशाल कुमार गुप्ता, अंबर मिश्रा, निशांत कुमार, महेंद्र कुमार, अमिताभ कौशल, आदित्य कुमार आदि द्वारा गीत एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भुकंप से पहले एवं बाद तथा भुकंप आने…
*हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 71वां गणतंत्र दिवस। हर खबर पर पैनी नजर।*
ठाकुर वरुण कुमार,। समस्तीपुर:- जिला के सभी क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है गणतंत्र दिवस। यह देश का 71 वां गणतंत्र दिवस है सभी प्रखंडों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया है। इसी क्रम में कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र में भी 71 वां गणतंत्र दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड प्रमुख कृष्णा देवी के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। तत्पश्चात कल्याणपुर थाने पर थानाध्यक्ष ब्रज किशोर सिंह के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। तदोपरांत प्रखंड संसाधन केंद्र शिक्षा विभाग पर बी०आर०पी० मनोरंजन प्रसाद के…
*ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों को कुचला,मौके पर हुई मौत। हर खबर पर पैनी नजर।*
ठाकुर वरुण कुमार। समस्तीपुर:- जिले के मुक्तापुर रेलवे गुमती के पास भीषण सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ़्तार अनियंत्रित ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार दो लड़कों को कुचल दिया। जिससे दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों के घर में मातम छाया है। मृतकों की पहचान संजय राय (42) और अनिल राय (45) के रूप में बताई जा रही है दोनों किशनपुर के लोहसारी के रहने वाले बताए जा रहें हैं। पुलिस घटना की…
*जिला प्रशासन एकादश बनाम डीआरएम एकादश के बीच एक फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन पटेल मैदान में किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा समस्तीपुर:- जिले के जिला प्रशासन एकादश बनाम समस्तीपुर मंडल डीआरएम एकादश के बीच एक फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन पटेल मैदान किया गया। वहीँ जिला अधिकारी शशांक शुभंकर ने 11प्लेयर के साथ और समस्तीपुर मंडल डीआरएम ने 11 प्लेयर के साथ दोनों टीम के बीच खेला गया, मैच ड्रा रहा। वहीँ पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी जिलाधिकारी एकादश की टीम ने 20 ओवर में 150 रन का लक्ष्य, डीआरएम एकादश को दिया। अन्तिम बॉल तक मैच का निर्णय रुका रहा। एक बॉल पर 3 रन की जरूरत थी, जीत…
*अपराधियों ने मुंशी को मारी गोली अपराधी हुआ फरार। हर खबर पर पैनी नजर।*
ठाकुर वरुण कुमार समस्तीपुर:- जिला में एक मुंशी को अपराधियों ने गोलियों से भूना जिससे मुंशी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और अपराधी घटनास्थल से भागने में सफल रहे। बिहार में इन दिनों अपराध चरम सीमा पर हो गया है। एक बड़ी खबर समस्तीपुर से है जहां अपराधियों ने एक मुंशी की ताबड़तोड़ 5 गोली चला कर हत्या कर दिया है। गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठा है, इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। यह वारदात समस्तीपुर जिले…
*समस्तीपुर पटेल मैदान में 71वाँ गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर झंडोत्तोलन के साथ विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा समस्तीपुर:- जिले के पटेल मैदान में 71वाँ गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर झंडोत्तोलन के साथ विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बीमा भारती माननीय मंत्री गन्ना एवं उद्योग सह प्रभारी मंत्री के द्वारा ध्वजारोहण किया गया साथ ही परेड का निरीक्षण किया गया। इस कार्यक्रम में परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभिन्न विभागों के द्वारा झांकियां निकाली गई। कार्यक्रम में आकर्षण का मुख्या केंद्र बना रहा। वहीँ झंडोत्तोलन के परेड में विभीन्न विद्यालय के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।…
