*हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 71वां गणतंत्र दिवस। हर खबर पर पैनी नजर।*

ठाकुर वरुण कुमार,।

समस्तीपुर:- जिला के सभी क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है गणतंत्र दिवस। यह देश का 71 वां गणतंत्र दिवस है सभी प्रखंडों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया है।

इसी क्रम में कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र में भी 71 वां गणतंत्र दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड प्रमुख कृष्णा देवी के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया।

तत्पश्चात कल्याणपुर थाने पर थानाध्यक्ष ब्रज किशोर सिंह के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। तदोपरांत प्रखंड संसाधन केंद्र शिक्षा विभाग पर बी०आर०पी० मनोरंजन प्रसाद के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया।

फिर प्रखंड बाल विकास कार्यालय पर प्रखंड बाल विकास पदाधिकारी शारदा साहनी के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। तदोपरांत प्रखंड प्रमुख कार्यालय पर झंडोत्तोलन किया गया।

फिर मनरेगा कार्यालय पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी महेश यादव के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया और अंत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बी०के० ठाकुर के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। अलग-अलग

शिक्षण संस्थानों के द्वारा भी 71 वां गणतंत्र दिवस को बच्चों और शिक्षकों के द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया चारों तरफ हर्षोल्लास का माहौल है। वही उत्क्रमित मध्य विद्यालय, रमौली के द्वारा भव्य झांकी निकाली गई।

Related posts

Leave a Comment