एन के सिंह नवीन समस्तीपुर:- जिले के द्वितीय अपर सत्र न्यायधीश सह विशेष न्यायाधीश मध निषेध उत्पाद अधिनियम सत्य भूषण आर्य ने शराब तस्करी से संबंधित मामले में तीन आरोपियों को सश्रम कारावास की सजा सुनाई। वहीँ स्पीडी ट्रायल के तहत उन्होंने इस मामले की सुनवाई पूरी की। समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव निवासी इंद्रजीत कुमार उर्फ बिट्टू तथा ताजपुर थाना क्षेत्र के चकसिकंदर निवासी लालबाबू साह को सात-सात वर्ष की सश्रम कारावास के साथ ही डेढ़ डेढ़ लाख रुपए आर्थिक दंड की सजा दी है।…
Category: Featured
*मां शारदे की पूजा की तैयारियां पूरी, कल 30 जनवरी दिन गुरुवार को पूजा होगी। हर खबर पर पैनी नजर।*
ठाकुर वरुण कुमार । समस्तीपुर::- जिले में बसंत पंचमी माघ मास शुक्ल पक्ष 30 जनवरी 2020 गुरुवार को मनाई जाएगी। छ: ऋतुओं में सबसे लोकप्रिय ऋतु बसंत ऋतु को माना गया है। बसंत पंचमी को श्री पंचमी, अबुझ मुहूर्त, ऋतु पंचमी आदि नामों से जाना जाता है। इस दिन ज्ञान, विज्ञान, बुद्धि, विद्या, विनम्रता एवं संपूर्ण कलाओं की देवी मां सरस्वती की पूजा आराधना की जाती है। चकिया मां की नवरात्रा का समय चल रहा है सभी मंदिरों में पूजा-पाठ जारी है इसी क्रम में पांचवें दिन मां दुर्गा के…
*NRC, CAA, NPR के खिलाफ किया रोड जाम, लोग हुए परेशान। हर खबर पर पैनी नजर।*
ठाकुर वरुण कुमार। समस्तीपुर:- जिला में NRC, CAA, NPR को लेकर जिला वासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन रोड जाम की खबरें आ रही है। आज भी वाम दल के अह्वान पर भारत बंद के समर्थन करते हुए सभी घटक दलों ने समस्तीपुर ओवर ब्रिज के निकट मुफस्सिल थाना के सामने समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य पथ को घंटों जाम रखा। जिस कारण पूरे बाजार में गाड़ियों का जमावड़ा लगा रहा, चारों तरफ की सड़कें अवरुद्ध जिस कारण बाजार वासियों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ा।…
*अपराधियों ने एक महिला को मारी गोली, हुई मौत हर खबर पर पैनी नजर।*
ठाकुर वरुण कुमार। समस्तीपुर:- जिले में क्राइम रुकने का नाम नहीं ले रहा है एक के बाद एक घटनाएं होती चली जा रही हैं। अपराधी पूर्णरूपेण बेखौफ हो चुके हैं। जिसे जब चाहते हैं मौत के घाट उतार देते हैं और फरार होने में सफल रहते हैं। इसी क्रम में एक घटना शिवाजी नगर थाना क्षेत्र से सामने आ रही है जहां कि अपराधियों ने एक मुखिया के पुत्र वधू को एक के बाद एक फायरिंग में गोली मार दी। जख्मी हालत में इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते…
*कोरोना वायरस को लेकर पूरा देश अलर्ट। हर खबर पर पैनी नजर।*
संजीव मिश्रा, कोरोना वायरस एक खतरनाक स्टेज पर पहुँच गयी है। जरूरत है इस वायरस को समझने की ओर इसके रोकथाम की। इसकी लपटे भागलपुर तक पहुच चुकी है। इस वायरस को लेकर जेएल एमसीएच के अधीक्षक डॉ. आर सी.मंडल ने विस्तार से बताया, इसके रोकथाम के लिए क्या किया जा सकता है, उपायों को भी बताया। कोरोना वायरस बेहद आम होते हैं। इसके शुरुआती लक्षणों से अंदाजा लगाया जा सकता है, सांस लेने में थोड़ी तकलीफ़, खांसी या फिर बहती हुई नाक। लेकिन कोरोना परिवार के कुछ वायरस बेहद…
जिले के लाल ने किया कमाल, गिनीज बुक आफ व्लर्ड रिकार्ड का हिस्सा बने सुमित।
नीतीश कुमार सिंह भागलपुर/नवगछिया:- नवगछिया अनुमंडल के रंगरा प्रखंड के जहागीरपुर बैसी गांव के अवधेश कुमार यादव के पुत्र सुमित कुमार यादव का नाम गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज किया गया है। 24 वर्षीय सुमित नवोदित गायक और संगीतकार है। 24 जनवरी को एमेजोन के प्रायोजन में मुंबई में आयोजित लारजेस्ट सिनेमेटिक म्युजिक बैंड आफ वर्ल्ड के कार्यक्रम लाइव 1000 की टीम में सुमित भी शामिल था, लाइव थाउजेंट के 1046 म्युजिशियनों ने सुमित भी शामिल था। सबों ने चर्चित संगीतार प्रीतम के नेतृत्व में कबीर खान की…
*जांच के बाद 208 बच्चों को स्वस्थ कार्ड वितरण किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*
धर्मेंद्र कुमार समस्तीपुर:- जिले के रोसड़ा अनुमंडल हसनपुर प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सरहचिया में हसनपुर स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉक्टर डी० डी० शर्मा, डॉ० राजेश कुमार और फार्मासिस्ट जितेंद्र कुमार के द्वारा 208 बच्चों को स्वास्थ्य जांच कर कार्ड वितरित किया गया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक सहित इत्यादि लोग मौजूद थे।
*सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी हुए सम्मानित। हर खबर पर पैनी नजर।*
मणि भूषण समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर प्रखंड की ग्राम पंचायत राज चोरा टभका अन्तर्गत पंचायत सरकार भवन परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम सह भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । अध्यक्षता स्थानीय मुखिया सुलेखा कुमारी ने की । जबकि मंच संचालन राजाराम महतो और राजेश कुमार ने की । भाषण में रौशन कुमार को प्रथम, संतोष कुमार को द्वितीय और अंकित कुमार को तृतीय पुरस्कार भेंट कर मुखिया द्वारा नवाजा गया । वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम में कला प्रदर्शन करने वाले प्रिंस रंजन, अंजली कुमारी, सोनू कुमार, अमित कुमार, सुजाता कुमारी, खुशबू…
*हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस। हर खबर पर पैनी नजर।*
जेटी न्यूज ठाकुर वरुण कुमार। समस्तीपुर:- जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 71वाँ गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया तो आइए एक नजर डालतेआ:- समस्तीपुर पटेल मैदान में प्रभारी मंत्री बीमा भारती ने झंडोत्तोलन किया। जिला परिषद् कार्यालय, समस्तीपुर के प्रांगण में जिला परिषद् अध्यक्ष प्रेमलता ने झंडोत्तोलन किया। समाहरणालय परिसर में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने झंडोत्तोलन किया। समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के प्राचार्य डॉ० मीना प्रसाद ने झंडोत्तोलन एवं संबोधन किया। गोकुल कर्पूरी फुलेश्वरी डिग्री महाविद्यालय, कर्पुरीग्राम में राज्यसभा सदस्य रामनाथ ठाकुर ने झंडोत्तोलन किया। डॉ० लोहिया कर्पूरी विश्वेश्वर दास महाविद्यालय,…
*धूमधाम से मनाया गया 71 वां गणतंत्र दिवस। हर खबर पर पैनी नजर।*
ठाकुर वरुण कुमार समस्तीपुर:- जिले के मुक्तापुर बाजार समिति के पास अवस्थित सत्यनारायण मेहर अली रामनंदन चरण कर्पूरी महाविद्यालय में प्रधानाध्यापक डॉ विनय कुमार के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के सभी प्रोफेसरों के साथ विद्यार्थियों और गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया। वहीं महा विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ विनय कुमार ने 71 वें गणतंत्र दिवस के विषय में और शिक्षा के विषय में जानकारी देते हुए कई तथ्य लोगों के सामने रखें। साथ ही कई गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपने व्यक्तव रखे और भारत के गणतंत्रा पर जोर देते…
