*हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस। हर खबर पर पैनी नजर।*

जेटी न्यूज ठाकुर वरुण कुमार।

समस्तीपुर:- जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 71वाँ गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया तो आइए एक नजर डालतेआ:- समस्तीपुर पटेल मैदान में प्रभारी मंत्री बीमा भारती ने झंडोत्तोलन किया। जिला परिषद् कार्यालय, समस्तीपुर के प्रांगण में जिला परिषद् अध्यक्ष प्रेमलता ने झंडोत्तोलन किया।

समाहरणालय परिसर में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने झंडोत्तोलन किया। समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के प्राचार्य डॉ० मीना प्रसाद ने झंडोत्तोलन एवं संबोधन किया। गोकुल कर्पूरी फुलेश्वरी डिग्री महाविद्यालय, कर्पुरीग्राम में राज्यसभा सदस्य रामनाथ ठाकुर ने झंडोत्तोलन किया।

डॉ० लोहिया कर्पूरी विश्वेश्वर दास महाविद्यालय, ताजपुर में प्रधानाचार्य डॉक्टर फरजाना बानो आजमी ने झंडोत्तोलन एवं संबोधन किया। कल्याणपुर प्रखंड कार्यालय पर प्रमुख कृष्णा देवी के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। कल्याणपुर थाने पर थाना अध्यक्ष ब्रज किशोर सिंह के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया।

प्रखंड संसाधन केंद्र पर बी०आर०पी० मनोरंजन प्रसाद के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया तत्पश्चात मध्य विद्यालय, कल्याणपुर प्रखंड के प्रांगण में झंडोत्तोलन किया गया। प्रखंड बाल विकास पदाधिकारी शारदा साहनी के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। मनरेगा कार्यालय पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी महेश यादव के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण में प्रभारी बी०के० ठाकुर के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया।

चकमेहसी थाने में थानाध्यक्ष मोहम्मद खुशबूद्दीन के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। प्रखंड लोजपा कार्यालय पर प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। प्रखंड राजद कार्यालय पर प्रखंड अध्यक्ष मनोज ठाकुर ने तिरंगा फहराया। खरसण्ड पूर्वी के मुखिया रविशंकर सिंह ने झंडारोहण किया। चकमेहसी भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने झंडारोहण किया। आदर्श उच्च विद्यालय, रमौली ने भव्य झांकी प्रस्तुत की। बासुदेवपुर में भाजपा मंडल कार्यालय पर अध्यक्ष दिलीप साहनी ने झंडोत्तोलन किया, जिसमें बिहार सरकार के योजना एवं विकास मंत्री महेश्वर हजारी ने भी शिरकत किया। संत पाल टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, बिरसिंहपुर में प्रधानाचार्य डॉ० रोली द्विवेदी ने झंडोत्तोलन किया। संत पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बिरसिंहपुर में विद्यालय के अध्यक्ष उमाचरण प्रसाद सिंह ने झंडोत्तोलन एवं सम्बोधन किया। यहां विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि के लिए बच्चों में पुरस्कार वितरण भी किया गया। लिटिल स्टार पब्लिक स्कूल, झहुरी में विद्यालय अध्यक्ष चंद्र देव चौधरी ने झंडोत्तोलन किया।
पूसा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय प्रांगण में डॉ रमेश चंद्र श्रीवास्तव कुलपति के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया एवं संबोधन किया गया साथ ही कई सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन एवं झांकियां प्रस्तुत की गई। विश्वविद्यालय पर चित्र अंतर्गत कैंपस पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य रूमा देवी के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया एवं संबोधन किया गया। उमा पांडे कॉलेज पर डॉ अवधेश कुमार के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। जवाहर नवोदय विद्यालय, बिरौली के प्रांगण में डॉ० प्रदीप कुमार ठाकुर के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। विभिन्न कॉलेजों और स्कूलों तथा निजी संस्थानों में भी झंडोत्तोलन किया गया।
ताजपुर प्रखंड क्षेत्र के ताजपुर थाना परिसर में थाना अध्यक्ष विश्वजीत कुमार के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। बंगरा थाना के परिसर में थानाध्यक्ष अनिल कुमार के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया।
खानपुर प्रखंड कार्यालय पर प्रखंड प्रमुख अर्चना कुमारी के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। खानपुर थाना पर थानाध्यक्ष विजय शंकर शाह के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। वहीं प्रखंड में मनरेगा कार्यालय पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी उमेश कुमार के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। साथ हीं कई शैक्षिक संस्थानों और निजी संस्थानों पर भी झंडोत्तोलन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस बीच अलग-अलग जगहों पर कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपने-अपने वक्तव्य रखें और गणतंत्र दिवस के विषय में लोगों को जानकारी दी।
वारिसनगर क्षेत्र में सत्यनारायण मेहर अली रामनंदन चरण कर्पूरी महाविद्यालय, मुक्तापुर में प्रधानाचार्य डॉ विनय कुमार ने झंडोत्तोलन करते हुए संबोधन किया। वारिसनगर थाना अध्यक्ष प्रसुन्जय कुमार ने झण्डोतोलन किया।

Related posts

Leave a Comment