*सघन जांच अभियान से इलाके में मचा हड़कंप। हर खबर पर पैनी नजर।*

ठाकुर वरुण कुमार

समस्तीपुर::- जिला में अपराधियों की खैर नहीं है।पुलिस अधीक्षक विकास बर्मन के निर्देश पर सभी थाने के थानाध्यक्ष अपराधियों के खिलाफ रण छेड़ चुके हैं। वहीँ सभी जगहों पर सघन जांच अभियान जारी है।

जिले के सभी थाना प्रभारी अपने-अपने कर्तव्य को संभालते हुए सघन जांच अभियान जारी किए हुए है। अवैध वाहन चालकों से चालान की रकम वसूली जा रही है,

वाहन चालक सभी दस्तावेज अपडेट होकर कर चलें अन्यथा उनकी पॉकेट खाली हो सकती है।

इसी क्रम में समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य पथ एस०एच० 50 पर कल्याणपुर थाना क्षेत्र डूमदूमा पुल के पास थाना अध्यक्ष ब्रज किशोर सिंह ने स्वयं सघन जांच अभियान का कमान संभाला

और कई वाहन चालकों विभिन्न कमी के कारण चालान भी काटा गया। इससे एस०एच० 50 पर गाड़ी वाले इधर-उधर का रास्ता से बाहर निकलते रहे। लेकिन पुलिस बल की नजर में आने से नही बचे।

Related posts

Leave a Comment