*जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर:- समस्तीपुर अनुमंडल में मुख्यमंत्री नल जल योजना एवं नाली गली योजना, मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना, सभी प्रकार के सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, आपूर्ति से संबंधी कार्यों की समीक्षात्मक बैठक जिलाधिकारी शशांक शुभंकर के अध्यक्षता में उनके कार्यालय में की गई। इस बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, समस्तीपुर सदर अनुमंडल पदाधिकारी, ए डी एस एस एवं समस्तीपुर अनुमंडल क्षेत्र के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।…

*ट्रेन की चपेट में आने से महिला का पैर कटा, सदर अस्पताल रेफर। हर खबर पर पैनी नजर।*

मणि भूषण समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सोनवारचक के समीप रेलवे पुल ट्रैक किनारे ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई । महिला के टखना से नीचे दाहिना पैर कट गया । शरीर पर भी कई जगह जख्म बने हैं । स्थानीय लोगों की मानें तो महिला को जख्मी और अचेतावस्था में तड़पते हुए लोगों ने देखा । सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने उसे सीएचसी पहुंचाया । जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया…

*पदयात्रा के 8वें दिन उजियारपुर के लिए रवाना। हर खबर पर पैनी नजर।*

मणि भूषण समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर में संविधान बचाओ, देश बचाओ और नागरिकता बचाओ जन जागरण पदयात्रा के आठवें दिन विभूतिपुर के चोचाही, भरपुरा पटपारा में सभा हुई । इसके बाद पदयात्रा उजियारपुर प्रखंड के डिहुली में प्रवेश किया । डिहुली में लक्ष्मी नारायण साह के स्मारक पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी । सभा को संबोधित करते हुए माकपा राज्य सचिव मंडल सदस्य अजय कुमार ने कहा कि भाजपा नफरत और घृणा की राजनीति करके आपसी भाईचारा और संप्रदायिक सद्भाव को समाप्त करने पर तुली हुई है । आजाद…

*जानिए क्यों खास है महावीर मंदिर। हर खबर पर पैनी नजर।*

अनूप नारायण सिंह पटना:- बिहार की राजधानी पटना के हृदयस्थली अवस्थित उत्तर भारत का एक प्रसिद्ध मंदिर है। सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में शामिल पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर में रामनवमी के दिन अयोध्या की हनुमानगढ़ी के बाद सबसे ज्यादा भीड़ उमड़ती है। इस मंदिर में आकर शीश नवाने से भक्तों की मनोकामना पूरी होती है। इस मंदिर को हर दिन लगभग एक लाख रुपये की राशि विभिन्न मदों से प्राप्त होती है। इस मंदिर को 1730 ई० में स्वामी बालानंद ने स्थापित किया था। साल 1900 तक यह मंदिर रामानंद…

*निदेशक के जन्मदिन पर फीस में विशेष छूट। हर खबर पर पैनी नजर।*

अनूप नारायण सिंह। पटना:- इंजीनियरिंग और मेडिकल-प्रवेश परीक्षाओं में अपने उत्कृष्ट रिजल्ट के लिये प्रसिद्ध एलिट इंस्टिच्यूट ने अपने संस्थापक-निदेशक अमरदीप झा गौतम ने जन्म दिवस के अवसर पर 45 छात्रों की पढ़ाई पर विशेष छूट देने की घोषणा की है। इसके लिये कोई भी छात्र-छात्रा अपने आधार-कार्ड और परीक्षा-रिजल्ट की छायाप्रति (जेरोक्स) के साथ संस्थान के बोरिंग रोड स्थित कार्यालय में जाकर जानकारी ले सकते हैं। ज्ञात हो कि संस्थान के निदेशक अमरदीप झा गौतम का जन्मदिवस 12 फरवरी है और प्रत्येक वर्ष इस अवसर पर बहुत-सारे छात्र-छात्राओं को…

*राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति अर्जित कर चुकी बिहार की बेटी प्रतिभा की धनी है। हर खबर पर पैनी नजर।*

अनूप नारायण सिंह पटना:- राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति अर्जित कर चुकी बिहार के गोपालगंज की जिज्ञासा बहुमुखी प्रतिभा की धनी है। फिलहाल ये रेडियो मिर्ची से जुड़ी हुई है।अपनी विलक्षण प्रतिभा से सुर्खियों में रहने वाली जिज्ञासा जगुआर अपनी बहुमुखी प्रतिभा से लोगों के दिलों पर राज करती हैं । जिज्ञासा अपनी मखमलि जादुई आवाज और लाजवाब एंकरिंग से श्रोताओं को क्रेज़ी कर रही है और लोगों के दिलों से बस एक ही आवाज निकलती है। दूरदर्शन बिहार के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘उड़ान’ के साथ-साथ दूरदर्शन – नेशनल पर भी कई…

*हेयर एक्सपर्ट साजिद इकबाल ने दिए बालों को सुरक्षित रखने के टिप्स। हर खबर पर पैनी नजर।*

अनूप नारायण सिंह पटना: अगर आपको स्वस्थ्य रहना है और सुन्दर दिखना है तो आपको अपने बालों और त्वचा की नियमित देखभाल करनी होगी। बालों और त्वचा के लिए सही और उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद हीं उपयोग करें। अगर आपके सर पर बाल कम है या आप किसी पार्टी ध् फंक्शन में सुन्दर दिखना चाहते हैं तो साजिद इकबाल हेयर एंड ब्यूटी सैलून आपके लिए बेहतर विकल्प बन सकते हैं। उक्त बातें शुक्रवार को बेली रोड स्थित साजिद इकबाल हेयर एंड ब्यूटी सैलून के शुभारंभ के दौरान देश के प्रसिद्ध हेयर एक्सपर्ट…

*पहले ही दिन दर्शकों की उमड़ी भीड़, सभी शो हाउसफुल। हर खबर पर पैनी नजर।*

मैथिली फिल्म लव यू दुल्हन को मिला बिहार के दर्शकों का साथ। अनूप नारायण सिंह पटना:- इंतजार के लंबे घड़ियों के बाद आज से प्रदर्शित हुई मैथिली फिल्म लव यू दुल्हन को पहले ही दिन मैथिली भाषी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है पहले ही दिन फिल्म के सभी शो हाउसफुल गए दरभंगा के लहरिया सराय के साहिल सिनेमा राज नगर के मानसरोवर बेगूसराय के दीपशिखा कांटी के अमित पातेपुर के अजय जानकी केसरिया और पटना के सिनेमा हॉल मियां फिल्म रिलीज हुई हालांकि तकनीकी कारणों से पटना के वीणा…

*पुष्प महोत्सव का हुआ उद्घाटन। हर खबर पर पैनी नजर।*

रंजीत कुमार पटना:- ज्ञान भवन में पुष्प महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के कृषि मंत्री डॉ० प्रेम कुमार ने विधिवत रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि किसानों की आमदनी को दुगना करना सरकार की प्राथमिकता है। इस कड़ी में जलवायु परिवर्तन के परिपेक्ष में फूलों की खेती किसान भाइयों बहनों के लिए वरदान साबित हो सकती है। बिहार में फूलों की खेती लगभग 862 हेक्टेयर में की जा रही है। जिसका उत्पादन करीब 10 पॉइंट 70000 मेट्रिक…

*छात्र ने बनाई ऐसी मशीन जिसके जरिए अंडे से जल्द निकल सकेगा चूजा। हर खबर पर पैनी नजर।*

एक बार में लगभग 60 चूजे होंगे तैयार इनक्यूबेटर मशीन को तैयार करने में होंगे 2500 रु.खर्च संजीव मिश्रा, भागलपुर:–बीएयू सबौर के छात्र ने ऐसी तकनीक विकसित की है कि छोटे और सीमांत किसान अब काफी सस्ती मशीन में अंडे से चूजा तैयार कर सकते हैं। यह मशीन बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर भागलपुर के एक छात्र ने तैयार किया है। अंडे से चूजा तैयार करने में मुर्गी को अंडा सेवना पड़ता है। इसमें अंडे को एक निश्चित तापमान और आर्दता पर रखना होता है, लेकिन व्यवसायिक तौर पर अंडे से…