*पुष्प महोत्सव का हुआ उद्घाटन। हर खबर पर पैनी नजर।*

रंजीत कुमार

पटना:- ज्ञान भवन में पुष्प महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के कृषि मंत्री डॉ० प्रेम कुमार ने विधिवत रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि किसानों की आमदनी को दुगना करना सरकार की प्राथमिकता है।

इस कड़ी में जलवायु परिवर्तन के परिपेक्ष में फूलों की खेती किसान भाइयों बहनों के लिए वरदान साबित हो सकती है। बिहार में फूलों की खेती लगभग 862 हेक्टेयर में की जा रही है। जिसका उत्पादन करीब 10 पॉइंट 70000 मेट्रिक टन है। बिहार में फूलों की खेती का क्षेत्रफल वर्ष 2005/2006 में लगभग 9 गुना बढ़ा है।

Related posts

Leave a Comment