*युवाओं के बीच कुरीतियों के प्रति जागरुकता। हर खबर पर पैनी नजर।*

रंजीत कुमार   पटना:- 18साल से 22 साल के बीच के 5 में से एक युवा महिला व पुरुष मानते हैं कि लड़कियों/महिलाओं को अनैच्छिक गर्भ का गर्भपात कराने में कोई हर्ज नहीं है। “13 प्रतिशत युवा पुरुष एवं 2 प्रतिशत युवा महिलाओं को पता है कि असुरक्षित सैक्स करने के 72 घंटों के अंदर इमरजेंसी कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स लेना जरूरी है। क्या ये आंकड़े चौंकाने वाले नहीं सोशल मीडिया पर जानकारी के पर्याप्त प्रसार के बावजूद इस तरह की समस्याएं देश के सामने गंभीर चुनौती बनी हुई हैं। सैक्स, कॉन्डोम, गर्भपात…

*चर्चित सृजन घोटाला में एनवी के मास्टरमाइंड राजू की 1.55 करोड़ की तीन संपत्तियां हुई जप्त। हर खबर पर पैनी नजर।*

राजू की संपत्ति नीलाम कर बकाये की वसूली की प्रक्रिया शुरू संजीव मिश्रा, भागलपुर:- सबौर सृजन घोटाला एक बार फिर चर्चा में है।सृजन महिला सहयोग समिति की संस्थापिका मनोरमा देवी के खास कलिंगा सेल्स के मालिक एनवी राजू की अलग-अलग तीन संपत्तियों को बैंक ऑफ बड़ौदा ने शनिवार को जब्त कर लिया। दंडाधिकारी और पुलिस की निगरानी में बैंक के अधिकारी ने मकान और जमीन को कब्जे में ले लिया। जमीन और मकान के गेट पर इससे संबंधित नोटिस चिपकाया गया है। बता दें कि सृजन घोटाला की किंगपिन मनोरमा…

*सीट नही मिलने पर विधायक गुस्से में कुलपति को भला बुरा कहा, विधायक ने कुलपति के हाथ को मरोड़कर नीचे कर दिया। हर खबर पर पैनी नजर।*

बीएयू के छठे दीक्षांत समारोह में छात्राओं का दबदबा कायम, तीन छात्राओं को गोल्ड मिला। दीक्षांत समारोह में आकर्षण के केंद्र रहे कुलाधिपति फागू चौहान संजीव मिश्रा, भागलपुर:- बीएयू सबौर के दीक्षांत समारोह में छात्राओं का दबदबा इस बार भी कायम रहा। इस बार भी गोल्ड मेडल लेने वालों में तीन छात्राएं, एक छात्र और एक शिक्षक रहे। भागलपुर की रहने वाली बीसी अनु को एमएससी एग्रीकल्चर में गोल्ड मेडल , पूर्णिया की रहने वाली संजू कुमारी को बीएससी एग्रीकल्चर में, नालंदा की रहने वाली उषा किरण को बीएससी उद्यान…

*आम के अच्छे उत्पादन के लिए अभी करें इन दवाओं का छिड़काव। हर खबर पर पैनी नजर।*

आम में पहला छिड़काव मंजर निकलने से पहले। मंजरों पर दूसरा छिड़काव सरसों के बराबर दाना लग जाने पर टिकोले मटर के दाने के बराबर हो जाने पर तीसरा छिड़काव संजीव मिश्रा, भागलपुर:- फरवरी माह के अंतिम सप्ताह आ चुके हैं । ऐसे में झंझट टाइम्स के वरिष्ट पत्रकार ने आम की अच्छी पैदावार के लिए बीएयू के साइंटिस्ट से बात की है, जिसके आधार पर आज हम दवाइयों का छिड़काव कैसे किया जाय बताने जा रहे हैं । आम के पेड़ों में मंजर (बौर) आना शुरू हो गए हैं,…

*दिल्ली में बिहार सदन के निर्माण का कार्य तेजी से जारी। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा मुख्यमंत्री के समक्ष दिया बिहार भवन/बिहार निवास के पुनर्विकास से संबंधित प्रस्तुति। पटना:- एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष दिल्ली में बिहार भवन/बिहार निवास के पुनर्विकास से संबंधित प्रस्तुतीकरण दिया गया। वहीँ भवन निर्माण विभाग के प्रधान सचिव चंचल कुमार ने बताया कि दिल्ली में बिहार सदन के निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है और यह अगले चार महीने में पूर्ण हो जाने की संभावना है। उन्होंने दिल्ली स्थित बिहार भवन/बिहार निवास के पुनर्विकास से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की भी…

*जननायक कर्पूरी ठाकुर की 32वीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा। पटना:- जननायक कर्पूरी ठाकुर की 32 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय में आयोजित समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस समारोह के मौके पर उप मुख्यमंत्री सुषील कुमार मोदी, उद्योग मंत्री श्याम रजक, कला, संस्कृति एवं युवा कार्य मंत्री प्रमोद कुमार, सांसद रामनाथ ठाकुर, विधान पार्षद रामचन्द्र भारती, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, प्रधान सचिव कला, संस्कृति एवं युवा विभाग मनुभाई परमार सहित इत्यादि गणमान्य लोगों ने भी जननायक…

*रितेश पांडे का रैप सांग ‘हेलो कौन’ बना भोजपुरी का सबसे बड़ा गाना, किया सबका रिकॉर्ड ब्रेक। हर खबर पर पैनी नजर।*

इस गाने का शिल्‍पा शेट्टी ने भी बनाया था टिक टॉक वीडियो अनूप नारायण सिंह पटना:- भोजपुरी गाने के मशहूर गायक रितेश पांडेय का पहला रैप सांग ‘हेलो कौन’ सुपर डूपर हिट तो पहले ही हो चुका था। लेकिन अब इस गाने ने भोजपुरी के सारे गानों का रिकॉर्ड तोड़कर नया रिकॉर्ड बना दिया है। रितेश का यह गाना अब भोजपुरी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री का सबसे बड़ा हिट गाना बन गया है। क्‍योंकि गाना ‘हेलौ कौन’ को महज दो म‍हीने में 333 मिलियन (332,854,746 बार) से ज्‍यादा व्‍यूज मिल चुके हैं…

*जन्म बंगाल में कर्मभूमि बनाया मुंबई को और दिल का रिश्ता जोड़ लिया बिहार से मोहिनी घोष। हर खबर पर पैनी नजर।*

अनूप नारायण सिंह। पटना:- मोहिनी घोष जब एक साल की थीं, तब उन के फोटो को ‘फैरैक्स बेबी’ के प्रचार के लिए चुना गया था। उन्होंने बंगाली फिल्मों में लंबे समय तक काम किया है। 17 साल की उम्र में वे ‘मिस कोलकाता’ बनी थीं। बाद में वे बंगाली फिल्मों के साथसाथ हिंदी व भोजपुरी फिल्में भी करने लगी थीं. बाल विवाह पर बनी हिंदी फिल्म ‘एक नई सुबह’ में उन की ऐक्टिंग को बहुत सराहा गया था. पेश हैं, मोहिनी घोष के साथ हुई वरिष्ठ फिल्म पत्रकार अनूप नारायण…

*नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव 23 फरवरी से बेरोजगारी हटाओ यात्रा पर निकल रहे हैं लेकिन रथ यानी बस को लेकर सियासत गरमाई। हर खबर पर पैनी नजर।*

रंजीत कुमार पटना:- बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव 23 फरवरी से बेरोजगारी हटाओ यात्रा पर निकल रहे हैं। इसके लिए उनका रथ तैयार हो गया है। लेकिन उस रथ यानी बस को लेकर अब सियासत गरमा गई है। सत्ताधारी दल ने बस मालिक को लेकर सवाल खड़े किये हैं। वहीँ नीतीश सरकार में मंत्री नीरज कुमार ने कहा है कि जिस मंगल पाल के नाम पर बस खरीदा गया है, वह बीपीएलधारी है। वह कैसे लाखों रुपये की बस खरीद सकता हैं लिहाजा इस मसले पर तेजस्वी यादव…

*राहुल गांधी पर गिरिराज सिंह का पलटवार। हर खबर पर पैनी नजर।*

रंजीत कुमार। पटना:- केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने दौरे पर आए एयरपोर्ट पर राहुल गांधी पर जमकर बरसे। राहुल गांधी द्वारा पुलवामा हमले में शहीद जवानों की शहादत पर राहुल गांधी द्वारा दिए बयान पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जमकर निशाना साधा। वहीँ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है की उन्हें मौत में भी राजनीति दिखाई पड़ती है। उनकी नींव है उस पर खड़ी है। राहुल गांधी को शर्म आनी चाहिए की शहीदों के शहादत दिवस पर जो राहुल गांधी ने जांच की मांग का…