*चंडी महायज्ञ के हवन सामग्री से बदल रही है चांदी धनुषी की फिजां, रोम रोम हो रहा पुलकित। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा समस्तीपुर:- हाजीपुर में श्रीसहस्त्र चंडी महायज्ञ के आयोजन से चांदी धनुषी की फिजां एकबारगी ही आनंदित वातावरण से बदल गयी है। महायज्ञ अनुष्ठान में प्रतिदिन सैकड़ों किलो हवन साम्रगी के उपयोग होने से जहां बाबा पशुपतिनाथ जी महाराज की तपोभूमि धर्मनगरी चांदी धनुषी में माहौल भक्तिमय बना हुआ वहीं यज्ञ स्थल पर पहुंच रहे लोगों के रोम रोम पुलकित हो रहा। महायज्ञ के आचार्य श्रीकालकाजी मंदिर,नई दिल्ली के आचार्य सचिन वशिष्ठ  ने बताया कि दुर्गा सप्तशती का पाठ और यज्ञ रोजाना सुबह 8.30 से 12.30 और शाम को 3…

*शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती के आगमन की तैयारियां पूरी, पुष्प वर्षा के बीच होगा शंकराचार्य जी का स्वागत। हर खबर पर पैनी नजर।*

श्रीसहस्त्र चंडी महायज्ञ में होंगे सम्मिलित, पुष्प वर्षा के बीच होगा शंकराचार्य जी का स्वागत। रमेश शंकर झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- हाजीपुर ब्रहालीन बाबा पशुपतिनाथ महाराज की तपोभूमि धर्मनगरी चांदी धनुषी में आयोजित श्रीसहस्त्र चंडी महायज्ञ में शनिवार को जगन्नाथपुरी गोवर्धन मठ के जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानंद सरस्वती महाराज शिरकत करेंगे। वहीँ शंकराचार्य के एक दिवसीय यात्रा के मद्देनजर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज के धर्मनगरी चांदी धनुषी में पुष्प वर्षा के बीच स्वागत किया जाएगा। उक्त आशय कि जानकारी देते हुए…

*राष्ट्रपति पुलिस वीरता पदक पुरस्कार से सम्मानित आफिसरों को मिथिलेश स्टेडियम में किया गया पुरस्कृत। हर खबर पर पैनी नजर।*

डीआईजी मनु महाराज सहित कई पुलिस अधिकारी अपने कर्तव्यों के निर्वहन में अदम्य साहस और वीरता के लिए हुए सम्मानित। विवेक कुमार यादव पटना बिहार। पटना:- राजधानी पटना में पुलिस सप्ताह का अंतिम कार्यक्रम बीएमपी-5 स्थित मिथिलेश स्टेडियम में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सबसे पहले डीजीपी को सलामी दी गई। इसके बाद नव सृजित अनुसूचित जाति की लडकियों का महिला बटालियन कसम पैरेड में भाग लिया। उसके बाद मुजफ्फरपुर के आईजी गणेश कुमार और मुंगेर के डीआईजी मनु महाराज, बांका के एसपी अरविन्द गुप्ता, फुलवारी शरीफ थाना के…

श्रीसहस्त्र चंडी महायज्ञ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, देवी-देवताओं की प्रतिमाएं बनी आकर्षण का केंद्र।

रमेश शंकर झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर/हाजीपुर:- धर्म प्रचारक संघ के तत्वावधान में आयोजित श्रीसहस्त्र चंडी महायज्ञ के चौथे दिन गुरूवार को श्रद्धालुओं का हुजूम महायज्ञ स्थल पर उमङ पङा। भक्त-श्रद्धालुओं ने महायज्ञ पर बनाये गए विभिन्न देवी-देवताओं की प्रतिमा की पूजा-अर्चना करते हुए यज्ञ मंडप की परिक्रमा में तल्लीन दिखे। वहीँ लगभग 70 एकड़ में फैले यज्ञ स्थल में मेला सरीखा परिदृश्य प्रतिबिंबित हो रहा है। बच्चों व महिलाओं के लिए मीना बाजार, झूला, ब्रेक डांसिंग झूला, मौत का कुआं सहित अन्य उपयोगी मनोरंजक प्रसाधन उत्साहवर्धन कर रहे हैं। वहीं…

*दूसरों से ज्यादा आस्तीन के सांपों से देश को हैं खतरा:- साध्वी दीदी माँ ॠतंभरा। हर खबर पर पैनी नजर।*

जीवन में धार्मिक उत्सव है संजीवनी समान:- साध्वी दीदी माँ। भगवान कृष्ण की लीलाओं का चित्रण का रसपान कर निहाल हुए चांदी धनुषी गांववासी। भक्तिरस की सरिता में गोते लगाने को मजबूर हुए श्रद्धालु। वंदना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- हाजीपुर सदर प्रखंड स्थित चांदी धनुषी गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन गुरूवार को नंदलाला के जन्म पर बधाई के परिदृश्यों से पूरा पंडाल भक्ति भाव में डूब गया। माखन बंटी, छप्पनभोग के भोजन बंटे जहां गोकुल में कृष्ण कन्हैया के जन्म पर पूरा वातावरण हर्षित हो रहा है।…

*मुख्यमंत्री ने पटना उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीष एवं बिहार भूमि न्यायाधिकरण के चेयरमैन जस्टिस वी0 नाथ के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा पटना:- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीष एवं बिहार भूमि न्यायाधिकरण के चेयरमैन जस्टिस वी० नाथ के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। वहीँ मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि जस्टिस वी० नाथ प्रसिद्ध कानूनविद थे। उनके निधन से विधि एवं न्याय के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना…

*आत्मा का अनुसंधान है धर्म, आज बन गया है व्यापार:- दीदी माँ ॠतंभरा। हर खबर पर पैनी नजर।*

** आंचल थाम लिया है तुमने इतना ही आधार बहुत है:-दीदी माँ ॠतंभरा। राम जी का मंदिर बनेगा धूमधाम से, यहीं तो हमारा संकल्प था:- साध्वी दीदी माँ ॠतंभरा विधायक अवधेश सिंह ने कथा श्रवण कर दीदी माँ ॠतंभरा से लिया आशीर्वाद। रमेश शंकर झा समस्तीपुर बिहार। हाजीपुर:- विश्व विख्यात श्रीमद्भागवत कथा ममर्ज्ञी साध्वी दीदी माँ ॠतंभरा ने कहा कि जीवन में शब्द का बहुत महत्व है। आज लोगों के बीच भावों की रसधार का अभाव है । भाव संबंध नहीं होने पर पति-पत्नी भी एक दूसरे के लिए बोझ…

*समाहरणालय सभाकक्ष में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की समीक्षा सह कार्यशाला का आयोजन। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के समाहरणालय सभाकक्ष में भारत सरकार के प्रतिनिधि सलाहकार पीएमएमभीवाय (PMMVY) जीतेंद्र मलिक की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की समीक्षा सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। वहीँ PMMVY कि प्रखंड वार प्रगति एवं उस में आने वाली समस्याओं की समीक्षा की गई और उसके निराकरण हेतु सुझाव दिया गया। उक्त समीक्षा सह कार्यशाला में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ICDS ममता वर्मा, जिला प्रोग्राम सहायक (PMMVY) कुमारी स्वाति, सभी DPO, डाटा ऑपरेटर एवं महिला पर्यवेक्षिका शामिल हुई।

*दिनदहाड़े अपराधियों ने एक व्यक्ति को मारी गोली, हुई मौत। हर खबर पर पैनी नजर।*

अपराधियों के सामने पुलिस बेबस। रमेश शंकर झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के बंगड़ा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार कर हत्या कर दी।दिन दहाड़े अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान बंगड़ा थाना के रजवा गांव के रहने वाले लालबाबू राय के रूप में की गई है। वहीँ मौत की खबर सुनते ही मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही त्वरित मौके पर पहुंची पुलिस। पुलिस…

*जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने सीएम-पीएम पोर्टल एवं लोक शिकायत से संबंधित मामले की समीक्षात्मक बैठक। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने सीएम-पीएम पोर्टल एवं लोक शिकायत से संबंधित मामले की समीक्षात्मक बैठक किया गया। इस बैठक में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, समस्तीपुर अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, रोसड़ा, दलसिंहसराय, पटोरी,एवं सीएम- पीएम पोर्टल के नोडल पदाधिकारी शामिल थे। सीएम-पीएम पोर्टल की बैठक में सीएम पोर्टल पर निष्पादित 726, लंबित 499 तथा पीएम पोर्टल पर 341 निष्पादित, 647 लंबित शिकायतों की समीक्षा की गई। जीरो कंप्लायंस वाले विभागों पर जिला अधिकारी ने खेद जताया। जिला अधिकारी शशांक शुभंकर के द्वारा नोडल पदाधिकारी को निर्देश…